Sweet Recipes
Sweet Recipes

Sweet Recipes: त्यौहार का सीजन अब हमारी चौखट पर दस्तक देने को तैयार है। हम भारतीय अपने त्यौहारों का स्वागत बहुत मन और जतन से पकवानों के साथ करते हैं। विशेषकर मिठाईयों की सुगंध हमारी रसोईयों की शोभा बढ़ाती है। खासतौर से बर्फी खाने का मजा जो अलग ही होता है। उत्सव के इसी अंदाज के साथ हम आपके लिए 7 तरह की बर्फी बनाने की विधी लेकर आए हैं। इस मिठाई में हमने कुछ नई पीढ़ी को पसंद आने वाली सामग्री को भी जोड़ा है।

रोज कैरामल और पिस्ते की बिस्कुट बर्फी

बिस्किट बेस के लिए सामग्री

  • मैदा-1+1/2 कप
  • मक्खन- 1/2 कप
  • चीनी- 1/4 कप पिसी हुई
  • बेकिंग सोडा- 1/4 छोटा चम्मच
  • इलायची पाउडर-1/2 छोटा चम्मच

रोज कैरामल

  • मिल्क मैड-200 ग्राम
  • मक्खन- 1/4 कप
  • चीनी-1/4 कप पिसी
  • रूहअफ्जा-1 बड़ा चम्मच
  • रोज एसेंस-1 चम्मच गुलाब एसेंस (यदि आपके पास एसेंस नहीं है तो रूहअफजा मिला लें)
  • गुलाबी रंग-2-3 बूंद
  • पिस्ते- 1/3 कप 
  • गुलाब की पंखुडि़यां- सजावट के लिए

ऐसे बनाएं

  • सबसे पहले बिस्किट का बेस बनाना है। इलेक्ट्रिक बीटर की मदद से मक्खन और चीनी को फेंटे। जब तक यह फूल न जाए तब तक इसे बीट करते रहें। आप हाथ से भी इसे फेंट सकते हैं बस इसमें थोड़ा समय लगेगा। इसके बाद इसमें बेकिंग सोडा ओर इलायची पाउडर मिला दें।
  • इसके बाद मैदा और 2 चम्मच दूध डालकर हाथ से नरम आटा गूंथ लें। एक चौकोर बर्तन को मक्खन से चिकना कर आटे को बर्तन में एक समान फैलाएं।
  • प्रीहीटेड ओवन में 180 डिग्री पर 15-20 मिनट तक हल्का सुनहरा होने तक बेक करें। बेक होने पर इसे डिश से बाहर निकालकर ठंडा होने के लिए रखें। आपका बेस तैयार है।
  • अब आप रोज कैरेमन बनाने की तैयारी करें। एक नॉन स्टिक पैन में मिल्कमेड, मक्खन, चीनी, रूहअफ्जा, गुलाब एसेंस और रंग डालें और धीमी आंच पर 10-12 मिनट तक पकाएं जब तक कि यह उबलने न लगे और थोड़ा गाढ़ा न हो जाए। इसे आपको बीच-बीच में चलाते रहना है।
  • आंच से उतार कर आधा घंटे के लिए ठंडा होने के लिए फ्रिज में रखें। ठंडा करने के बाद इसे बिस्किट बेस पर धीरे से फैलाएं।
  • कटे हुए पिस्ते और गुलाब की पंखुड़ियां छिड़कें।
  • 1 घंटे के लिए फ्रिज में रखें और फिर सावधानी से टुकड़ों में काट लें। तैयार है आपकी बर्फी।

पाइनएप्पल बर्फी

Pineapple Barfi
Sweet Recipes-Pineapple Barfi

सामग्री

  • अनानास – 2 कप, बारीक कटा हुआ
  • घी – 2 चम्मच
  • चीनी – 2 कप, पिसी हुई
  • काजू – 1 कप, बारीक कटे हुए
  • अनानास सिरप – 4 से 5 बूंदें
  • पीला रंग – 2 से 3 बूंदें

ऐसे बनाएं

  • एक पैन को मध्यम आंच पर गर्म करें। इसके बाद इसमें अनानास को डालकर भूनें।
  • भूनने के बाद इन्हें मिक्सी में पीस लें और इनमें चीनी मिला दें।
  • इसे धीमी आंच पर फिर से पैन में डालें। इसके बाद इसमें घी, काजू, फूड कलर और अनानास एसेंस मिलाएं।
  • मिश्रण के गाढ़ा होने तक हिलाएं। इसे चिकनाई लगी प्लेट में निकाल लें और ठंडा होने दें।
  • जब यह ठंडा हो जाए तो इसे मनचाही शेप में काटें। इसे एयरटाइट कंटेनर में रखें।

पिस्ता बर्फी

सामग्री

  • पिस्ता-1 कप
  • छोटी इलायची- 1/4 चम्मच
  • हरा खाने का रंग- 2 बूंद
  • चीनी-1/2 कप

ऐसे बनाएं

  • सबसे पहले पिस्ते को आधा घंटा पानी में भिगो दें। इसके बाद इन्हें पानी से निथारकर छील लें और बारीक पेस्ट बना लें।
  • अब एक चौड़े नॉन-स्टिक पैन में चीनी और ½ कप पानी मिलाएं और मध्यम आंच पर 6 से 7 मिनट तक या जब तक चाशनी 1 तार की स्थिरता की न हो जाए इसे चलाते रहें।
  • इसके बाद इसमें पिस्ता पेस्ट डालकर इसे अच्छे से मिक्स करें। जब तक यह किनारे न छोड़ने लगे आपको इसे तब तक चलाना है।
  • अब इसे आंच से उतार लें और चिकनाई लगी हुई प्लेट पर इसे फैलाएं। यह एक समान फैलना चाहिए। इसे 1 घंटे के लिए सेट होने के लिए अलग रख दें। ठंडा होने के बाद इसे मनचाही शेप में काटे और खाएं।

कोब्बारी बर्फी

Sweet Recipes
Sweet Recipes

सामग्री

  • नारियल-1 कप
  • मावा-1 कप
  • पेठा-1/2 कप
  • इलायची पाउडर-1/4 छोटा चम्मच

ऐसे बनाएं

  • सबसे पहले नारियल को कद्दूकस कर लें।
  • इसके बाद आप मावे को मसल लें और पेठे को भी कद्दूकस कर लें।
  • इन तीनों चीजों को आप अच्छे से मसल कर एक सार कर लें। इसके बाद इसमें इलायची पाउडर मिलाएं।
  • बस एक थाली को चिकना कर लें और इसे मिश्रण को थाली डाल दें। थोड़ी देर जमने के लिए फ्रिज में रख दें। इसके ऊपर किसा हुआ नारियल बुरकें। तैयार है आपकी कोब्बारी बर्फी।

चॉकलेट कैरेमल बर्फी

सामग्री

  • चॉकलेट बिस्कुट-12
  • मावा-1½ कप
  • पिसी चीनी-1 छोटा चम्मच घर की पिसी
  • दूध-1¼ कप
  • घी-1 बड़ा चम्मच
  • बटरस्कॉच चिक्की का चूरा- ¼ कप
  • पिस्ते और बादाम -2 बड़े चम्मच बारीक कटे

ऐसे बनाएं

  • एक प्लेट में बिस्कुट लेंगे। इनकी चॉकलेट को अलग कर मिक्सी में पीस लेंगे।
  • अब एक मिक्सी का जार लें और सारे बिस्कुट को पीस लें।
  • अब एक कढ़ाई लें और बिस्कुट पाउडर डालने के बाद 1/2 कप मावा डालें।
  • मावा डालने के बाद इसमें घी और चीनी और दूध डालकर अच्छे से मिलाएंगे। 1/4 कप दूध बचा लें।
  • इसे मिश्रण को लगभग 1 मिनट के लिए पकाएं।
  • अब 1प्लेट लेंगे उसमे थोड़ा सा घी लगा लेंगे। मिक्स की एक लेयर लगाएंगे।
  • अब दोबारा से कढ़ाई को गर्म कर इसमें 1 कप मावा डालकर बचा हुआ दूध और बटरस्कॉच का चूरा डालें।
  • सारी सामाग्री को अच्छे से मिलाकर और धीमी आंच पर पका लेंगे।
  • अब ये थोड़ा गाढ़ा हो जाए तब आंच को बंद कर बर्फी वाले मिश्रण पर फैला दें और ऊपर से सूखे मेवे डाल दें।
  • बर्फी के आकार में काटकर थोड़ी देर के लिए फ्रिज में सेट होने के लिए रख दें।

राजगिरा आटे की बर्फी

Sweet Recipes
Sweet Recipes-Rajgira Barfi

सामग्री

  • राजगिरा आटा-1/2 कप
  • चीनी-1 कप
  • पिघला हुआ घी-1 कप
  • इलायची पाउडर-½ छोटा चम्मच
  • बादाम-10

ऐसे बनाएं

  • राजगिरा के आटे को एक भारी तले की कढ़ाई में सुनहरा रंग का भून लें। इसे आंच से उतारकर अलग रख दें।
  • इसके बाद कटे हुए बादामों को एक चम्मच घी में भूनकर अलग रख लें।
  • अब आपको चीनी और थोड़ा पानी मिलकर धीमी आंच पर रखना है। पानी इतना होना चाहिए कि चीनी भीग जाए।
  • इसके बाद इसमें भुना आटा और इलायची पाउडर मिलाएं। इसमें पिघला हुआ घी थोड़ा-थोड़ा करके डालते रहें।
  • जब मिश्रण पैन के किनारों और तले को छोड़ने लगे तो आंच बंद कर दें। इसके बाद मिश्रण को  चिकनी ट्रे पर फैलाएं।
  • ऊपर से बादाम छिड़कें और हल्के हाथों से दबा दें। इसे थोड़ा ठंडा होने दें और मनचाहे आकार में काट लें।

काजू अंजीर स्टफ बर्फी

बर्फी के लिए सामग्री

  • काजू- 250 ग्राम
  •  चीनी – 250 ग्राम
  • बादाम-250 ग्राम

फिलिंग के लिए

  • अखरोट – 75 ग्राम
  • अंजीर – 100 ग्राम
  • खजूर – 100 ग्राम
  • पिस्ते – 50 ग्राम
  • बादाम – 75 ग्राम
  • ब्राउन शुगर/चीनी/गुड़ – डेढ़  बड़े चम्मच
  • मक्खन/घी – 2 बड़े चम्मच
  • खाने का लाल रंग – 2 बूंदें

ऐसे बनाएं

  • बर्फी के लिए बादाम और काजू का पाउडर पहले तैयार कर लें। बादाम को उबलते पानी में 5 मिनट से कम समय के लिए भिगो दें। इसके बाद इसे छीलकर बादाम को धो लें।
  • इसे सुखाने के लिए माइक्रोवेव या पैन में गर्म करें और मिक्सी में ग्राइंड कर पाउडर बना लें। काजू का पाउडर भी आप मिक्सी में पीसकर बना लें। यह पाउडर एकदम अंत में इस्तेमाल होगा आप इसे एक साइड में रख दें।

ऐसे बनाएं भरावन

  • अंजीर और खजूर को उबलते पानी में भिगोएं। यह 30 मिनिट में अच्छे से भीग जाएंगे। इसके बाद आप सूखे मेवों को काटें।
  • एक कढ़ाई में एक बड़ा चम्मच मक्खन या घी डालें, पिघल जाने पर एक-एक करके कटे हुए मेवे डालें।
  • इन्हें मध्यम आंच पर 1-2 मिनिट तक भूनकर उसमें से मेवों को निकाल दें। इसके बाद इसी पैन में एक बड़ा चम्मच मक्खन डालें।
  • मसले हुए अंजीर और खजूर का को डालें। इसे आपको हलवे के जैसे भूनना है। इसके बाद इसमें चीनी इलायची पाउडर और रंग को मिलाएं।
  • अंत में भुनी हुई सामग्री डालें और सभी को एक साथ मिलाएं। इस समय ही आपको इसमें काजू और बादाम का पाउडर भी मिक्स करना है।
  • इस मिश्रण को ड्राई फ्रूट्स के लड्डू, बर्फी या रोल के रूप में लिया जा सकता है।