Brighten Up House
Brighten Up House

Brighten Up House: घर को सजाना है, संवारना है! दिक्कत यह है कि आपका बजट बहुत ज्यादा नहीं है लेकिन इरादे बुलन्द जरूर हैं। आप चाहती हैं कि घर में आने वाले लोग आपके वाले घर की तारीफ करें। मौसम के अनुसार घर को बदलना हो या यूं ही अपलिफ्ट करना हो। कुछ क्रिएटिव और इनोवेटिक आइडियाज के जरिए आप ऐसा कर सकती हैं।

रंगों के साथ प्रयोग

cool look interier


इस मौसम में रंगों के साथ प्रयोग कीजिए। आपको जिस तरह का लुक चाहिए, उसके अनुसार आप कुछ अच्छे मिट्टी के डेकोरेटिव पीसेज लाकर इन्हें यलोए ग्रीनए ब्लू और ऑरेन्ज जैसे फंकी रंगों में पेंट करके सजा सकती हैं। इसका पैटर्न इस बात पर निर्भर करना चाहिए कि आप परंपरागत लुक चाहती हैं मॉडर्न। इन पर आप मिरर वर्क या गोटा.पट्टी का भी काम कर सकती हैं। इन्हें एसिमिट्रकल या फ्लोरल पिंटू में भी रंग सकती हैं। यह आपकी क्रिएटिविटी पर निर्भर करता है।

मैजिकल कॉर्नर


विभिन्न आकार और पैटर्न के ग्लास, बोतलें या डेकोरेटिव वास का इस्तेमाल घर को सजाने के लिए कर सकती हैं। इनके अंदर छोटे पेबल्स डालकर इन्हें लिविंग रूम के कोनों में रखकर घर में मैजिकल कॉर्नर क्रिएट कर सकती हैं।

परंपरागत लुक क्रिएट करें

interier styles

यदि आपको घर का परंपरागत लुक पसंद है तो रोजाना लगने वाले बाजार और इम्पोरियम का एक चक्कर जरूर लगाएं। कुछ रंगीन परंपरागत वॉल हैंगिंग और दरियां खरीद लाएं। दरी को दीवान पर बिछाएं या कमरे में जगह हो तो जमीन पर बिछाकर परंपरागत लुक आसानी से क्रिएट किया जा सकता है। साथ में मोढ़ा और कंट्रास्ट रंगों में मिरर वर्क वाले कुशन्स अच्छे लगेंगे। कमरे में परंपरागत विंडचाइम्स लगाना न भूलें।

मॉडर्न और चिक इंटीरियर

cool look pillows

यदि आपको मॉडर्न और चिक इंटीरियर पसंद है तो अपने घर के लिए लीनियर स्ट्रेट कट वाला फर्नीचर खरीदें। अपहोल्स्ट्री के लिए व्हाइट या बेज जैसे बेस रंगों का इस्तेमाल करें। एकरसता तोडऩे के लिए मॉडर्न लुक वाले कुशन्स रखें। सेंटर टेबल पर गहरे रंग वाले मॉडर्न रनर का प्रयोग करें। पेंटिंग और आर्टिफैक्ट में एब्स्ट्रैक्ट और ज्योमेट्रिकल डिजाइन अच्छी लगती हैं।

 

कोलोनियर ध्पीरियड लुक

colonnier period look

यदि आपके शहर में कहीं चोर बाजार लगता हो तो वहां से ग्रामोफोन, पुराने टेलीफोन, पुरानी घड़ी, पियानो जैसी एंटीक चीजें खरीद लाएं, इन सजावटी चीजों से घर को कोलोनियल पीरियड लुक मिलता है। हालांकि इन दिनों ऑनलाइन स्टोर्स से भी आप सेल में सही कीमत पर ये चीजें खरीद सकती हैं। ब्रिटिश दौर की पेंटिंग्स से दीवारों को सजाएं। इस तरह के लुक के लिए नक्काशीदार सॉलिड वुड फर्नीचर घर में रखें।

स्टेटमेंट वॉल


अपने घर में एक स्टेटमेंट वॉल जरूर बनाएं जो आपकी रचनात्मकता का आइना बने। इस दीवार को अपनी मर्जी के अनुसार सजाएं। स्टेटमेंट वॉल का मतलब सिर्फ वहां पेंटिंग टांग देना नहीं है। अपनी क्रिएटिविटी के घोड़े दौड़ाएं। दीवार पर रग लटकाना बिल्कुल नया कॉन्सेप्ट है। यह दीवार को व्यक्तित्व प्रदान करता है। आपके कमरे में जिस रंग के शेड्स ज्यादा हैं, उसी रंग का रग दीवार पर लटका दें। चाहें तो छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, आंध्र प्रदेश, झारखंड के टेक्सटाइल पीस फ्रेम करके दीवार पर लटकाइए। यहां तक कि खूबसूरत दुपट्टों को भी स्टाइल देकर दीवार को सजाया जा सकता है।

छोटे डिजाइनर आयटम्स


रिबन, मेटेलिक बेरी, घंटी, छोटे डिजाइनर आयटम्स का प्रयोग सीढिय़ों की साथ वाली दीवार को सजाने के लिए कर सकती हैं। चाहें तो इन्हें अलग-अलग सजाएं या फिर ग्रुपिंग करके। फूलों को जूलरी के तौर पर सजाकर जब बांधा जाता है तो उसे स्वैग कहते हैं। इन्हें आप दीवार पर डिफरेंट एंगल्स में सजा सकती हैं। ट्राएंगल आकार दें या राउंड। नक्शा भी बेहद खूबसूरत डेकोरेटिव पीस बन सकता है। जिन जगहों का आपने भ्रमण किया है, वहां निशान लगा दें। इससे यह आपका सिग्नेचर स्टाइल हो जाएगा।

कलर ब्लॉक इफेक्ट

पेंट का मतलब किसी भी रंग से दीवार को रंगना नहीं, बल्कि किसी खास तस्वीर को ध्यान में रखते हुए दीवार को सजाना है। चाहें तो महात्मा गांधी की तस्वीर को ध्यान में रखकर उस तरह का एब्स्ट्रैक्ट पेंट कर लें या चाहें तो मछली की तरह। आप चाहें तो दीवार को आधा पेंट भी कर सकती हैं, लेकिन इसमें कलर ब्लॉक इफेक्ट जरूर रखें।

एब्स्ट्रैक्ट लुक


अपनी पुरानी तस्वीरों को फ्रेम करा लें या इसका कोलाज बनवाकर दीवार पर लगा लें। चाहें तो फ्रेम की गई तस्वीरों को जहां-तहां टांग दें, यह एब्स्ट्रैक्ट लुक देगा और मेहमानों को खास भी लगेगा। जब भी आपको जिंदगी पहेली सी लगने लगे, ये तस्वीरें आपमें नई सांस ले आएंगी। तस्वीरें छुट्टियों की हो सकती हैं या मस्ती के मूड की। इन तस्वीरों को ब्रास फ्रेम करवाकर एथनिक टच दिया जा सकता है। जरूरी नहीं कि फ्रेम चौकोर ही हों, आप अपनी इच्छा और क्रिएटिविटी के अनुसार त्रिकोण, अंडाकार किसी भी आकार की फ्रेमिंग करवा सकती हैं।

सीढिय़ों को दें ड्रामैटिक लुक


यदि आपकी घर में सीढिय़ां हैं तो आप इन सीढिय़ों के साथ क्रिएटिविटी कर सकती हैं। हर स्टेप को अलग- अलग रंग में करवा दें या फिर दो-तीन रंगों का प्रयोग करके ड्रामैटिक लुक दिया जा सकता है। इस तरह की सीढिय़ां पूरे घर को करिश्माई लुक देती हैं और सफेद रंग की एकरसता को तोड़ती भी हैं। सीढिय़ों को बुकशेल्फ भी बना सकते हैं। आधे हिस्से में बुक्स रखें या आधी सीढिय़ों पर। यदि सीढिय़ां चौड़ी हों तो वहां हर सीढ़ी पर कोने में आप छोटे गमले रख दें, ऐसे कि आने-जाने की जगह बची रहे। हैंडीक्राफ्ट आयटम्स का प्रयोग सीढिय़ों को सजाने के लिए कर सकती हैं। हैंडमेड बाउल्स, बैंबू ट्रे, मेटल आर्टिफैक्ट्स से लेकर अट्रैक्टिव मास्क को यहां सजा सकती हैं। यदि सीढिय़ां ‘एल शेप की हैं तो बीच में आ रही प्लेन जगह पर कोई स्टैच्यू या मूर्ति रख सकती हैं।

एसिमेट्रिकल शेल्फ अरेंजमेंट


आपके घर में शेल्फ हैं तो लेकिन समझ नहीं आता कि शेल्फ को किस तरह आकर्षक लुक दिया जाए। आपकी इच्छा है तो शेल्फ को केवल रस्टिक लुक दे सकती हैं। चाहें तो वहां पॉटरी के आयटम सजाएं, साथ में किताबें सजाकर पढ़ाकू लुक दे सकती हैं। पॉटरी और किताबों का यह कॉम्बिनेशन आपके मेहमानों के सामने आपकी अलग छवि दिखाएगा। मैचिंग चीजें सजाने की बजाय एसिमेट्रिकल अरेंजमेंट कीजिए। जैसे, तीन, पांच या सात चीजों को साथ सजाएं। सेंटर में रखने की बजाय ऑफ-सेंटर रखिए। यदि इवेन नंबर में चीजों को रखना है तो डायगनली रखिए। शेल्फ एक ही साइज की मत खरीदिए। अलग- अलग साइज की शेल्फ कमरे को रस्टिक और अनइवेन लुक देती है, जो बोरिंग की बजाय अच्छा दिखता है। चाहें तो शेल्फ पर किसी एक चीज को सेंटर फॉर अट्रैक्शन बना सकती हैं।

पक्षियों के लिए


प्राकृतिक वातावरण की शौकीन हैं तो क्यों न पक्षियों का भी कुछ भला करें। इन दिनों बाजार में पक्षियों के लिए रेडीमेड घोसले मिलते हैं, जिसे आप बालकनी में टांग सकते हैं। गौरेया से लेकर मैना जैसी छोटी चिडिय़ा यहां आकर रह सकती है। बस ये घोसले हवादार हों और खराब मौसम से बचाने वाले भी। यह भी ध्यान रखें कि बिल्ली आदि से इन्हें यहां खतरा न हो। ये बेहद खूबसूरत दिखते हैं और आपके घर को प्रकृति के करीब भी ले जाने में मददगार हैं।