सर्विंग-5-6, तैयारी में समय-20 मिनट, बनने में समय -25 मिनट।
सामग्री
- कंडेंस्ड मिल्क 1/2 कप,
- हरे अंगूर 15-20,
- काले अंगूर 10-12,
- लाल सेब 1/2,
- हरा सेब 1/2,
- नाशपाती 1/2,
- अनन्नास 1/2,
- दही 1/2 कप,
- दूध में भीगा केसर 4 छोटे चम्मच,
- आम ( चीनी 2 बड़े चम्मच)।
सजावट के लिए
- मैंड्रिन,
- लंबाई में आधे कटे हरे व काले अंगूर,
- आम।
विधि
- कंडेंस्ड दूध व पानी एक डोंगे में फेंट लें।
- अब कटे अंगूरों में लाल-हरे सेब, नाशपाती, अनन्नास तथा आम भी काट कर मिला लें।
- एक डोंगे में दही, केसर, चीनी तथा कटे फल मिलाएं।
- तैयार खीर को मैंड्रिन, अंगूरों तथा आम के टुकड़ों से सजाकर परोसें।
