सर्व- 4   तैयारी में समय- 10 मिनट     बनने में समय-  20 मिनट  

 1.सामक चावल की केसरी फिरनी 

 सामग्रीः 

  • सामक चावल 1/2 कप,
  • फुल क्रीम मिल्क 1/2 लीटर,
  • केसर धागे 10-12,
  • गुलाबजल 1/2 छोटा चम्मच,
  • बादाम पानी में भीगे व छिले हुए 15 नग,
  • पिस्ता बारीक कतरा 1 बड़ा चम्मच
  • चीनी स्वादानुसार।                                                  

विधिः

  •  चावलों को दो घंटे पानी में भिगो दें।
  • पानी निथार कर मिक्सी में बारीक पीस लें।
  • दूध उबालें, उसमें चीनी व चावल का पेस्ट डालकर धीमी गैस पर लगातार चलायें ताकि गांठ न पड़े।
  • चार-पांच बादाम छोड़कर सभी बादामों को पीसकर फरनी में मिला दें।
  • मिश्रण को ठंडा करें व गुलाबजल में केसर के धागे घोंटकर मिश्रण में मिलायें
  • सर्विंग डिश में पिफरनी डालें और बादाम-पिस्ता से सजाकर सर्व करें।

   

 

 

सर्व- 4   तैयारी में समय- 10 मिनट     बनने में समय  15 मिनट  सामग्रीः 

  • पनीर 250 ग्राम, 
  • अनार के दाने 2 बड़े चम्मच,  
  • गोल टुकड़ों में कटा टमाटर 1,
  • गोल कतरों में कटा खीरा 1,
  • नींबू का रस 2 छोटा चम्मच, 
  • पुदीने की पत्तियां 10-12, 
  • सेंधा नमक व काली
  • मिर्च चूर्ण स्वादानुसार।

विधिः 

  • टमाटर व खीरे के टुकड़ों को एक सर्विंग प्लेट में फैला दें।
  • पनीर के क्यूब काटें और उन्हें प्लेट में रखें।
  • उपर से अनार के दाने व कटा पुदीना बुरक दें।
  • नींबू का रस व नमक-मिर्च डालकर सर्व करें।

 

3. एप्पल टाॅस

 

 

 सर्व- 2   तैयारी में समय- 5 मिनट     बनने में समय-  5 मिनट  

  सामग्रीः 

  • लाल सेब 1,
  • हरा सेब 1,
  • अमरूद 1,
  • अंगूर 1/2 कप,ऐच्छिकद्ध,
  • काली मिर्च चूर्ण व सेंधा नमकस्वादानुसार,
  • नीबू का रस 1 छोटा चम्मच
  • थोड़े से अनार के दानें।

विधिः

  • लाल सेब, हरे सेब व अमरूद को लम्बे-पतले पिफंगर चिप्स आकार में काटें। प्लेट में सभी चीजें रखें।
  • उफपर से नमक, काली मिर्च चूर्ण व नींबू का रस हल्के हाथों से मिलायें।
  • अनार के दाने बुरक कर सर्व करें।