Gift Ideas for Eid: रमजान का माह चल रहा है ऐसे में लोग अल्लाह की इबादत करते है और रोजा रखते है। और रमजान खत्म होने के बाद मुस्लिम समुदाय का सबसे बड़ा पर्व ईद आती है। जिसका वह पूरे माह इंतजार करते है। ईद की तैयारियां तो पूरे महीने चलती है। ईद वाले दिन लोग आपस में ईदी देते है जिसमें वे चाहते है कि अच्छे से अच्छा गिफ्ट अपने रिश्तेदारों को दे सकें। जिससे लिए वे बाजार से ऐसे तोहफों की तलाश करते है, जो उनके अपनों को खुश कर दें। यहां हम आपको कुछ गिफ्ट आइडियाज दे रहे हैं जिन्हे आप अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को दे सकते हैं।
Also read : ईद के लिए स्वादिष्ट व्यंजन की लिस्ट और कुछ जरूरी टिप्स, रखें ध्यान
परफ्यूम या इत्र

यदि आप चाहते हैं कि जिसे आप गिफ्ट दे रहे हैं उनके जीवन से सुगंध से भर जाए तो इसके लिए आप उन्हें परफ्यूम या फिर इत्र दे सकते हैं। इनमें बहुत सी वैरायटी आती है। आजकल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर इत्र मिलना काफी आसान हो गया है, जिन्हें आप अपने बजट और पसंद के अनुसार खरीद सकते हैं।
ड्राई फ्रूट्स

यदि आपका मन उन्हें कुछ हेल्दी खाने का सामान देने का है तो आप ड्राई फ्रूट्स गिफ्ट कर सकते हैं। ये सेहत की दृष्टि से भी फायदेमंद है और जल्दी से न खराब होने वाली चीज भी है। त्यौहारों पर तो ये काफी अच्छी और अट्रैक्टिव पैकिंग में आपको मिल जाएंगे। इनमें हर तरह की पैकिंग आती है तो आप अपने बजट को ध्यान में रखकर इन्हें खरीद सकते हैं।
ज्वेलरी या मेकअप किट

यदि महिलाएं आपस में गिफ्ट दे रही हैं तो ज्वेलरी और मेकअप से अच्छा कोई गिफ्ट हो ही नहीं सकता। जरूरी नहीं है ज्वेलरी सोने या चांदी की ही हो। आप अपने बजट को ध्यान में रखकर आर्टिफिशियल खूबसूरत ज्वेलरी खरीद सकती हैं। ज्वलेरी में तो आजकल वैसे भी बहुत स्टाइलिश और ट्रेडिशनल लुक में ज्वेलरी आ रही है जिसमें आप ब्रेसलेट, कानों के झुमके या फिर पेंडेंट सेट दे सकते है। वहीं मेकअप के भी कई अच्छे ब्रांड्स बाज़ारों में उपलब्ध हैं। मेकअप किट में आपको हर रेंज की किट आपको मार्केट से मिल जाएगी जिन्हें आप बजट के अनुसार उसे खरीद सकती हैं।
जूस पैकिंग

अब गिफ्ट में मिठाइयां देने का चलन थोड़ा बदल गया है। क्योंकि लोग अब भर-भर मिठाइयां नहीं बल्कि ऐसी चीज़ों की पैकिंग देने लगे है जो सेहत की दृष्टि से भी ठीक रहें। आजकल इस तरह के जूस की पैकिंग मार्केट में आती है जो सेहत के लिए सही होते है। जैसे आपने देखा होगा फ्रुट जूस जो रियल के होते है। और पीने में भी काफी टेस्टी लगते है। आप इस तरह के फ्रूट जूस की पैकिंग दे सकते हैं।
फोटो फ्रेम

यादों के लम्हे समेटे हुए फोटो फ्रेम को गिफ्ट में देना एक अच्छा विकल्प है। फोटो फ्रेम ऐसी होने चाहिए जिसमें आपकी और जिसको आप गिफ्ट दे रहे हैं उनकी भी तस्वीरें हो। अगर आप अपने ही परिवार को गिफ्ट दे रहे हैं तो उसमें फॅमिली के सभी अच्छे मूवमेंट शामिल हों। साथ ही परिवार का हर सदस्य उन फोटो फ्रेम में होना उन्हें स्पेशल महसूस करा सकता है।
धार्मिक किताबें

इस्लामी नैतिक कहानियों और पैगंबर की कहानियों जैसी धार्मिक किताबें इस ईद पर उपहार में देना एक अच्छा विचार हो सकता है। बड़ों के अलावा आप बच्चों को भी किताबें दे सकते हैं। बच्चों को कहानियां सुनना बहुत पसंद है और वे स्वाभाविक रूप से अपनी संस्कृति और धर्म के बारे में जानने को उत्सुक रहते हैं। उनके युवा दिमागों को महान कहानियों से विकसित करने के लिए आप उन्हें किताबें दें।
