इस ईद पर अपनों को दें ये 5 खास उपहार: Eid Gifts
Eid Gifts Ideas

अपनों के लिए खास बनाइए ईद, इन उपहारों से करें खुश

इस ईद आप भी अपनों को उपहार देने की सोच रही हैं तो आप ये 5 उपहार से अपनों का ईद स्पेशल बना सकती हैं।

Eid Gifts: ईद खुशियों का त्यौहार है और खुशियाँ बांटने से ही बढ़ती हैं। इस त्यौहार का आनंद हम सब अपने परिवार के साथ उठाते हैं। इस खास मौके पर अगर अपनों को खास उपहार दिया जाए, तो खुशियों में चार चांद लग जाते हैं। इस ईद आप भी अपनों को उपहार देने की सोच रही हैं और आपको समझ नहीं आ रहा है कि क्या उपहार दें, तो आप इन 5 गिफ्ट आइडियाज़ से अपनों का ईद स्पेशल बना सकती हैं।

गिफ्ट कार्ड

Eid Gifts
Eid Gifts Ideas

गिफ्ट कार्ड एक ऐसा ऑप्शन है जिसके लिए आपको कहीं बाहर जाने  की जरूरत नहीं है और न ही ये सोचने में टाइम वेस्ट करना है कि क्या खरीदें, कहाँ से खरीदें। इसके लिए बस आपको अपना फोन लेना है और बस गिफ्ट कार्ड खरीद कर सामने वाले को भेज देना है। जी हाँ, आज कल अमेज़न, फ्लिपकार्ट व मिन्त्रा जैसे सभी शॉपिंग साइट्स इस तरह के गिफ्ट कार्ड दे रहे हैं। आप आसानी से ये गिफ्ट कार्ड खरीद कर मैसेज के द्वारा अपनों को गिफ्ट कर सकती हैं। इसमें ना तो इस बात की टेंशन होती है कि पता नहीं गिफ्ट सामने वाले को पसंद आएगा भी या नहीं या उसे किस चीज़ की जरूरत है| आप जिसे गिफ्ट कर रही हैं वो अपनी पसंद  व जरूरत के अनुसार अपनी पसंदीदा चीजें खरीद सकते हैं। ये 500 रुपए से सभी साइट्स पर उपलब्ध है।

स्मार्ट वॉच व गैजेट्स 

Watch
Watch gift

स्मार्ट वॉच व गैजेट्स हमारे डे टू डे लाइफ में इस्तेमाल होने वाली चीजें हैं| इन्हें आप अपनों को गिफ्ट करके उनकी लाइफ आसान बना सकती हैं। आप जरूरत व अपने बजट के अनुसार स्मार्ट वॉच दे सकती हैं। स्मार्ट वॉच देखने में जितने स्टाइलिश लगते हैं उतने ही यूजफुल भी होते हैं। इसके अलावा  एयरडॉप्स, ब्लूटूथ हेडफोन, गाने सुनने के लिए सारेगामा कारवां भी दे सकती हैं।

ड्राई फ्रूट्स बॉक्स

ड्राई फ्रूट्स बॉक्स

ईद के खास मौके पर आप अपनों को ड्राई फ्रूट्स बॉक्स गिफ्ट कर सकती हैं| आज कल मार्केट में कई तरह के स्पेशल ड्राई फ्रूट्स बॉक्स उपलब्ध हैं, जिन्हें आप अपने बजट के अनुसार खरीद कर गिफ्ट कर सकती हैं। अगर आप इसमें थोड़ा पर्सनल टच डालना चाहती हैं, तो आप इसमें अपनी क्रिएटिविटी भी दिखा सकती हैं। इसके लिए आप मार्केट से नार्मल ड्राई फ्रूट्स खरीद कर उसे खूबसूरत तरीके से पैक कर के गिफ्ट कर सकती हैं| आप चाहें तो एक खूबसूरत सा पर्सनल मैसेज लिख कर भी इस बॉक्स में डाल सकती हैं।

चॉकलेट बॉक्स 

चॉकलेट

ईद का त्यौहार हो और मुंह मीठा न हो भला कैसे हो सकता है। बच्चे हो या बड़े सभी को चॉकलेट्स पसंद होते हैं| चॉकलेट एक ऐसा ऑप्शन है, जिसे आप किसी को भी उपहार में देकर सामने वाले के चेहरे पर मुस्कान ला सकती हैं। आप मार्केट में उपलब्ध चॉकलेट बॉक्स खरीद कर गिफ्ट कर सकती हैं|आप चाहें तो अलग अलग फ्लेवर वाली चॉकलेट्स खरीद कर एक पोटली में डालकर भी गिफ्ट कर सकती हैं।

फोटो फ्रेम

फोटो फ्रेम

अगर आपका बजट कम है तो आपको टेंशन लेने की बिलकुल भी जरूरत नहीं है, आप कम बजट में भी अपनों को उपहार दे सकती हैं। इसके लिए बस आप मार्केट से एक खूबसूरत फोटो फ्रेम खरीद कर लेकर आयें और फिर क्या आप इसमें उनकी कोई पुरानी प्यारी-सी तस्वीर प्रिंट करा कर इस फोटो फ्रेम में लगा कर गिफ्ट कर दें। यकीन मानिए इस गिफ्ट को पाकर वो बहुत खुश होंगी।

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...