कुछ मामलों में काले घेरों को हमेशा के लिए मिटाया तो नहीं जा सकता लेकिन, फिर भी बुनियादी सावधानियाॅं रख कर उनका असर तो घटाया जा सकता है। जैसे-

  • सही समय पर पर्याप्त मात्रा में नींद लें। नींद के घंटे नियमित होने चाहिए।
  • अपने भोजन में ताजे फल-सब्जियां, दही सलाद व अंकुरित सलाद शामिल करें। जरूरत पड़ने पर डाॅक्टर मल्टी विटामिंस की गोलियां भी दे सकते हैं।
  • दिन में दो-तीन बार मुंह में पानी भर कर कुल्ला करते हुए आंखों पर ठंडे पानी का छींटा दें। जब मुंह का पानी गर्म हो जाए तो उसे थूक दें। यह थकी आंखों को आराम पहुंचाने व काले घेरों को बेअसर करने का अचूक उपाय हैं। 
  • आंखों पर लगातार जोर न दें। यदि कंप्यूटर पर लगातार काम करें। बीच-बीच में आंखों को आराम दें। अपनी नजरें आस-पास घुमाएं।
  • आंखें बंद करके दोनों हथेलियों से हल्का दवा दें। धूप में जाने से पहले सनस्क्रीन लोशन लगाएं। 
  • तनाव से दूर रहें व जीवन का भरपूर आनंद लेना सीखें।

कुछ घरेलू उपाय 

  • खीरे के रस में गुलाबजल मिलाकर आंखों के नीचे लगाएं। खीरे का रस एक कुदरती ब्लीचिंग एजेंट हैं, इसलिए यह काफी कारगर हो सकता है।
  • टी बैग को गर्म पानी से निकालें व थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रखें । ठंडे टी बैग को आंखों पर रखने से आंखो के नीचे की सूजन व काले घेरे दोनों की रोकथाम होगी। 
  • खीरे के रस में थोड़ा टमाटर का रस मिला कर भी लगा सकते हैं। संतरे में मौजूद विटामिन सी भी फायदेमंद हो सकता है। संतरे के रस में रूई का फाहा भिगोकर आंखों पर रखें। इससे काले घेरों का असर घटेगा। 
  • आलू में एक ऐसा एंजाइम पाया जाता है जो काॅस्मेटिक्स में स्किन लाइटनर के तौर पर इस्तेमाल होता है। एक आलू कद्दूकस करें। इसका रस निचोड़ कर गूदे को 10 मिनट तक फ्रिज में रखें। फिर इसे मलमल के टुकड़े में बांध कर आंखों पर रखें। खीरे व आलू का रस समान मात्रा में मिला कर आंखों के आसपास लगाएं व कुछ देर बाद चेहरा धो लें।
  • दही व शहद को एक-एक चम्मच मात्रा लें कर मिलाएं व इसे आंखों के आसपास मास्क की तरह लगाएं। 15 मिनट बाद चेहरा धो दें। यह भी काफी कारगर उपाय है।