नारियल के तेल में इस चीज को मिलाएं और गुलाब की तरह सुर्ख लाल होठ पाएं
आपके होंठ गुलाब की तरह लाल हो जाएंगे और कोमल हो जाएंगे।
Coconut Oil Hack: ऐसा जरूरी नहीं है कि सर्दियों के मौसम में हमारे होंठ फटे। ऐसा कई बार होता है कि हवा और धूप किसी भी वजह से हमारे होंठ फट सकते हैं। स्किन संबंधित समस्या कभी भी हमारे सामने आ सकती है। इसके जरिए त्वचा पर रूखापन आना होंठ का फट जाना और भी कई सारी समस्याएं होती है। होंठ बहुत ही ज्यादा नाजुक और पतले होते हैं। ऐसे में जब किसी भी वजह से होंठ सूखने और फटने लगते हैं तो उन्हें बहुत ज्यादा दर्द होता है।
कई बार ऐसा होता है कि हम पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पी पाते हैं तो इसकी वजह से भी हमारे होंठ फटने लगते हैं। कई तरह का बाम लगाने के बाद भी आराम नहीं मिल पाता है। ऐसे में आज के आर्टिकल में हम आपके लिए एक ऐसी ट्रिक लेकर आए हैं जिसके जरिए आपके होंठ गुलाब की तरह लाल हो जाएंगे और कोमल हो जाएंगे।
Also read : समर सीजन में कूल और फंकी लुक के लिए ट्राई करें ये ट्रेंडिंग आई शैडो
इस्तेमाल करें नारियल के तेल का मास्क

सामग्री
- एक छोटा चम्मच शहद
- एक छोटा चम्मच ऐलोवेरा
- एक छोटा चम्मच नारियल का तेल
- आधा टुकड़ा कच्ची हल्दी
मास्क बनाने का तरीका

- मास्क बनाने के लिए सबसे पहले कच्ची हल्दी को धीमी आंच पर सेक ले। इसके बाद एक कटोरी में उसे कद्दूकस कर ले।
- इसके बाद नारियल के तेल को हल्का सा गुनगुना करें और उसमें हल्दी डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- अब इसमें आपको शहद और एलोवेरा जेल भी मिलाना है।
- इस लिप मास्क को एक गिलास के कंटेनर में स्टोर कर ले और कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दे यह जम जाता है।
मास्क को किस तरह करें अप्लाई

- इसको अप्लाई करने के लिए एक कटोरी में चीनी और नींबू का रस डालें और उसका स्क्रब बनाएं।
- इसके बाद इस स्क्रब को हल्के हाथों से अपने होठों पर लगाएं। लगभग 1 मिनट तक रगड़े और फिर टिशु की मदद से साफ कर ले। अगर होठ ज्यादा फटे हुए हैं तो तेज स्क्रब नहीं करना चाहिए।
- अब आप इस लिप मास्क को लगभग 15 मिनट के लिए होठों पर लगाकर रहने दे।
- इसके बाद गुनगुने पानी में साफ कपड़ा भिगोकर उससे अपने होठों को साफ कर ले।
- इस मास्क का इस्तेमाल हर दूसरे दिन किया जा सकता है।
लिप क्रीम का करें इस्तेमाल
सामग्री
- एक चौथाई चम्मच नींबू का रस
- एक छोटा चम्मच नारियल का तेल
- एक छोटा चम्मच ऐलोवेरा जेल
- 6 से 7 गुलाब की पंखुड़ियां
क्रीम बनाने का तरीका

- लिप क्रीम बनाने के लिए सबसे पहले गुलाब की पंखुड़ियां को अच्छी तरह साफ करें और उन्हें धोकर सुखा ले।
- इसके बाद इन्हें अच्छी तरह से पीस ले और एक कटोरी में डाल ले। अब इसमें नींबू का रस, नारियल का तेल और एलोवेरा जेल डालें और इन सभी को अच्छी तरह मिलाकर 6 से 7 घंटे के लिए रख दें।
- अब आपका लिप क्रीम बिल्कुल तैयार है। अगर आप चाहे तो इसे तुरंत अपने होठों पर अप्लाई कर सकते हैं।
इस तरीके से अगर आपके भी होंठ फटे हुए हैं तो आप इन दोनों चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपके होठों को सही रखने में मदद करता है और इसी के साथ हाइड्रेट करने में भी मदद करता है। अगर आप इस तरीके से नारियल तेल का इस्तेमाल करेंगे तो आपके होंठ भी लाल सुर्ख हो जाएंगे।
