इस महाशिवरात्रि पर बिना नमक के बनाएं ये रेसिपीज : Recipes Without Salt For Fasting

आज हम आपके लिए कुछ ऐसे व्यंजन की रेसिपी लेकर आए हैं, जिन्हें बनाने के लिए सेंधा नमक की भी आवश्यकता नहीं पड़ती है और आप महाशिवरात्रि के व्रत में इन्हें बनाकर खा सकते हैं।

Recipes Without Salt For Fasting: महाशिवरात्रि का त्यौहार आने वाला है। इस दिन सभी लोग महादेव को प्रसन्न करने के लिए दिन भर उपवास रखते हैं। इस व्रत में कई लोग सेंधा नमक डालकर फलाहारी व्यंजन बनाते हैं, जबकि कई ऐसे लोग भी मौजूद हैं, जो व्रत में सेंधा नमक भी खाना पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे व्यंजन की रेसिपी लेकर आए हैं, जिन्हें बनाने के लिए सेंधा नमक की भी आवश्यकता नहीं पड़ती है और आप महाशिवरात्रि के व्रत में इन्हें बनाकर खा सकते हैं।

Also read: महाशिवरात्री में घर पर बनाएं सिंघाड़े की पकौड़ी, जानिए रेसिपी

Recipes Without Salt for Fasting
Kaju Halwa


3 कप काजू
आधा कप चीनी
केसर
एक चम्मच पिसी हुई इलायची
दो चम्मच नारियल पाउडर
घी
कटा हुआ ड्राई फ्रूट्स

महाशिवरात्रि के व्रत में काजू से हलवा बनाने के लिए सबसे पहले सभी काजू को पानी में भिगोकर रख दें और कुछ देर बाद मिक्सर ग्राइंडर में उसे पीस लें। अब एक कटोरी में केसर के धागे और 2 चम्मच पानी डालकर भिगो लें। एक पैन में घी गर्म करें और उसमें नारियल पाउडर और पिसे हुए काजू को डालकर ब्राउन होने तक भून लें। जब नारियल और काजू भून जाए, तो इसमें गर्म पानी डालकर मिश्रण को चलाते रहें। अब थोड़ी देर बाद इसमें चीनी डालें और धीमी आंच पर पकने दें। ध्यान रखें कि चम्मच से इसे चलाते रहना है, नहीं तो मिश्रण जल सकता है और उसका स्वाद कड़वा हो सकता है। अब इस मिश्रण में केसर पानी और इलायची पाउडर मिलाकर अच्छे से मिक्स करें। जब हलवा से अच्छी खुशबू आने लगे तो गैस बंद कर उतार लें। अब इस हलवा को ड्राई फ्रूट्स से सजा दें और सभी को सर्व करें।

Badam-Kesar Kheer
Badam-Kesar Kheer


एक कप बादाम
एक लिटर दूध
दो चम्मच चीनी
घी
केसर
किशमिश
ड्राई फ्रूट्स

बादाम और केसर की खीर बनाने के लिए सबसे पहले बादाम को एक रात पहले पानी में भिगोकर रख दें। इसके बाद अगली सुबह आपको इसका पानी हटाकर बादाम के छिलके हटाने होंगे। फिर इन सभी बादाम को पीसकर पाउडर रखना होगा।इसके बाद आपको एक पैन में दूध को तब तक उबालना होगा जब तक दूध थोड़ा अधिक गाढा न हो जाए। अब दूध को उबालते वक्त ही बीच-बीच में चीनी को डाल दें और दूध को चलाते रहना होगा। इसके बाद पिसा हुआ बादाम डाल दें और दूध में उसे चलाते रहना है। गैस को धीमे ही रखें। अब दूध में केसर को मिलाएं और पीला होने तक दूध को चलाते रहें। जब दूध बिल्कुल गाढ़ा हो जाए तो वह खीर की तरह लगने लगेगा। अब इस खीर को किशमिश, केसर और बाकी के ड्राई फ्रूट्स से सजा दीजिए। इसके बाद आप इस व्रत की खीर को सभी में सर्व कर सकती हैं।

Falahari Jalebi
Falahari Jalebi

चार उबले आलू
एक कटोरी दही
एक कटोरी समा के चावल का आटा
दो चम्मच साबुदाने का आटा
एक कप चीनी
पानी
दो चम्मच इलाइची पाउडर
एक चुटकी पीला रंग


महाशिवरात्रि के व्रत के लिए फलाहारी जलेबी बनाने के लिए सबसे पहले आलू को उबालें और फिर उनके छिलके उतारकर छोटे छोटे टुकड़े में काटें और मिक्सर जार में ट्रांसफर कर दें। इसके बाद जार में दही डालें और अच्छी तरह से पीसकर स्मूद पेस्ट तैयार कर लें  अब इस पेस्ट में समा के चावल का आटा और साबूदाने का आटा डालकर लगभग 1 मिनट तक अच्छी तरह ब्लेंड करें। आपको पेस्ट को बिल्कुल गाढ़ा नहीं रखना है। अब इस मिश्रण को कुछ देर तक फेंटने के बाद मीठा पीला रंग मिला दें। इसके बाद पेस्ट को और फेंटे ताकि पेस्ट में रंग अच्छी तरह से चढ़ जाए। अब एक बर्तन में जरुरत के मुताबिक पानी और चीनी डालकर मीडियम आंच पर गर्म करने रख दें। जब चीनी और पानी चाशनी बन जाए तो उसमें इलायची पाउडर मिक्स कर दें और चाशनी तैयार कर लें।

फिर एक पैन को गैस पर गर्म होने के लिए रख दें। उसमें घी डाल दें। अब जलेबी के मिश्रण को एक कोन में डाल लें। जब घी गर्म हो जाए तो कोन की मदद से घी में जलेबी बनाकर डालें और फ्राई करें। कुछ देर एक तरफ से तलने के बाद जलेबी को पलटें और दूसरी ओर से भी फ्राई कर लें। जब जलेबी दोनों तरफ से सुनहरी होकर क्रिस्पी हो जाए तो उसे पैन से निकालकर चाशनी के बर्तन में डालकर 5 मिनट के लिए डुबोकर रख दें। अब आपको बाकी मिश्रण से जलेबी बनाना है और चाशनी में डाल देना है। इसके सेवन से आपको व्रत में भी कमजोरी महसूस नहीं होगी।

Singhare Ki Barfi

दो कप सिघाड़े का आटा
आधा कप घी
एक कप चीनी
इलायची पाउडर
ड्राई फ्रूट्स

महाशिवरात्रि के व्रत में सिंघाड़े के आटे से बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले सिंघाड़े के आटे को गैस पर अच्छी तरह से भून ले और जब आटे का रंग हल्का भूरा हो जाए तो आटे में पानी डाल दें। अब इस घोल को लगातार चलाते हुए पका लें। ध्यान रखें कि आटे में गुठली नहीं पड़नी चाहिए। जब ये हल्का-सा गाढ़ा होने लगे, तो इसमें चीनी और इलाइची पाउडर मिला दें और 5 मिनट तक पका लें। जब ये मिश्रण हलवे में बदल जाएं तो ऐसे में गैस बंद कर दें और बाकी का एक चम्मच घी भी इसमें मिला दें। इसके बाद एक समतल प्लेट लें। इस थाली में घी से ग्रीसिंग कर लें। ताकि हलवा चिपके नहीं। अब इसमें हलवा डाल देना है और इसे पूरी तरह ठंडा होने देना है। ठंडा होकर ये जम जाएगा, जिसके बाद एक चाकू की मदद से इसे बर्फी के आकार में काट लेना है और सभी को सर्व कर देना है।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...