क्यूटिकल्स बहुत नाज़ुक होते हैं और बहुत जल्दी फट भी जाते हैं। क्यूटिकल्स को कभी भी हाथ से नोंचने या खींचने की गलती न करें। नाज़ुक होते हुए भी अगर ये गलत तरीके से हटाएं जाएं तो कभी-कभी तेज़ दर्द का कारण बनते हैं। नियमित रूप से अपने क्यूटिकल्स को नारियल या बादाम के तेल से मालिश करें।
कैसे हटाएं क्यूटिकल्स-
- शैंपू वाले पानी में हाथ डालकर नेल्स को भिगोए।
- क्यूटिकल रिमूवर लगाएं।
- अब वुडन मैनिक्योर स्टिक से क्यूटिकल्स को धीरे-धीरे अंदर की ओर धकेलें।
- फिर हाथ को पानी से धोएं और जो उभरें हुए क्यूटिकल्स नज़र आ रहे हैं उन्हें साफ करें।( मैनिक्योर किट में ऐसे सभी उपक्रम मौजूद होतें हैं जिनसे आप क्यूटिकल्स को पीछे धकेल सकती हैं, उभरे हुए क्यूटिकल्स को छांट सकते हैं)
- खास क्यूटिकल्स के लिए मिलने वाली क्रीम लगाएं।
यह भी पढ़ें –फटी एड़ियों से निजात पाने के घरेलू नुस्खे
आपको हमारे ब्यूटी टिप्स कैसे लगे? अपनी प्रतिक्रियाएं हमें जरूर भेजें। ब्यूटी-मेकअप से जुड़े टिप्स भी आप हमें ई-मेल कर सकते हैं-editor@grehlakshmi.com
