बालों में अंडे लगाने के हैं कई फायदे, जानिए अप्लाई करने का सही तरीका: Applying Eggs on Hair
Applying Eggs on Hair

अंडे स्वास्थ्य के साथ बाल और त्वचा पर लगाने से कई सारी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

अंडे स्वास्थ्य के साथ बाल और त्वचा पर लगाने से कई सारी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

Applying Eggs on Hair: खूबसूरती चेहरे से नहीं बालों से भी झलकती है। इसलिए स्किन के साथ- साथ बालों की भी देखभाल करना बेहद जरूरी है। लंबे, मजबूत और घने बालों की ख्वाहिश हर महिला की होती है। लेकिन आजकल धूल, प्रदूषण और स्वास्थ्य समस्याओं की वजह से बाल रूखे, बेजान और कमजोर होने लगते है। अब बालों की दिक्कतों के लिए लोग मार्केट के हेयर केयर प्रोडक्ट खरीदकर इस्तेमाल करते है। इसमें भारी मात्रा में केमिकल होता है, जो बालों को कमजोरा और रूखा बना देता है। अंडा स्वास्थ्य के साथ- साथ बालों और त्वचा पर लगाने के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अंडे में विटामिन ई, विटामिन डी, फोलेट और बायोटिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ये बालों को असमय सफेद होने से रोकता है। बायोटिन बालों की रंगत बनाए रखने में मदद करता है। सभी को हफ्ते में 1 से 2 बार बालों में अंडे का इस्तेमाल करना चाहिए। इसलिए आज हम आपको अंडे में बालों के फायदे और लगाने के तरीके के बारे में बताने वाले है, तो चलिए जानते है।

Also read: तेजी से बाल झड़ रहे है, तो आप इन चीजों को खाना करें बंद

Applying Eggs on Hair
Egg Hair Mask

सामग्री

  • 2 अंडे की सफेदी
  • 2 कप मेहंदी
  • 2 चम्मच कॉफी पाउडर
  • 2 चम्मच नींबू का रस

बनाने का तरीका

  • इस मास्क को बनाने के लिए एक कटोरी में अंडे को तोड़ लें।
  • फिर अंडे का सफेद हिस्सा एक बाउल में निकाल लें।
  • अब इसमें 2 चम्मच कॉफी पाउडर और 2 चम्मच नींबू का रस डालकर मिला लें।
  • इसके बाद इसमें 2 कप मेहंदी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
  • तैयार है आपके घने बालों का हेयर मास्क।
  • अब इस मास्क को बालों पर अच्छे से लाग लें।
  • फिर किसी पन्नी या शॉवर कैप से सिर को कवर कर लें।
  • जब ये पेस्ट बालों में अच्छे से सूख जाएं, तो बालों को शैंपू से धो लें।
  • इस हेयर मास्क को हफ्ते में 2 से 3 बार इस्तेमाल कर सकते है।
Homemade Egg Hair Mask
Homemade Egg Hair Mask

सामग्री

  • 2 अंडे का सफेद हिस्सा
  • 2 चम्मच नारियल का तेल
  • 2 चम्मच दही

बनाने का तरीका

  • बालों में अंडे का मास्क बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में 2 अंडे तोड़ लें।
  • फिर अंडे का सफेद हिस्सा निकालकर एक बाउल में डाल दें।
  • अब चम्मच की मदद से अंडे को फेंटे लें।
  • फेंटने के बाद इसमें 2 चम्म नारियल का तेल और 2 चम्मच दही डालकर मिला लें।
  • तैयार है आपका अंडे का हेयर मास्क।
  • अब इस हेयर मास्क को अपने बालों को सोफ्ट ब्रश की मदद से लगा लें।
  • 15- 20 के बाद माइल्ड शैंपू से बालों को धो लें।
  • इस हेयर मास्क को हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल करने से बाल घने और सोफ्ट हो जाएंगे।
Benefits of Eggs
Benefits of Eggs
  • धूल- प्रदूषण के कारण बालों का रंग फीका पड़ने लगता है। बालों में शाईन लाने के लिए आप अंडे के हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते है।
  • रूखे और कमजोर बालों के लिए भी आप अंडे का हेयर मास्क लगाएं। ये बालों को सोफ्ट और घना बनाने में मदद करता है।
  • अगर आपके बाल समय के साथ बेजान हो गए और हर समय उलझते रहते है, तो आप बालों में स्मूद फिनिंग लाने के लिए अंडे का हेयर मास्क लगाएं।
  • खानपान और स्वास्थ्य समस्याओं के कारण बाल झड़ने लगते है। इसलिए आप अंडे की सफेदी को अपने बालों में लगाएं। इसमें मौजूद ल्यूटिन बालों में सुधार करता है।