तेजी से बाल झड़ रहे है, तो आप इन चीजों को खाना करें बंद: Stop Eating These Food in Hair Fall
बालों का सबसे बड़ा कारण डाइट होती है। बाल झड़ने के दौरान डाइट में कुछ चीजों को खाने से बचना चाहिए।
Hair Fall Reason: झड़ते हुए बाल की समस्या आजकल आम हो चुकी है। आज कम हर दूसरे तीसरे व्यक्ति को बाल झड़ने की समस्या हो रही है। आजकल की तनावपूर्ण जीवनशैली की वजह से ये समस्या हो रही है। इस समस्या का दूसरा सबसे बड़ा कारण अनियमित खानपान भी है। अगर आप अपनी डाइट में कुछ ऐसी चीजों को शामिल कर चुके है और जिनके बारे में आपको पता नही है, तो ये आपके बाल झड़ने का सबसे बड़ा कारण बन सकते है। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने वाले है, जिनको बाल झड़ने के दौरान आपको नही खाना चाहिए। तो चलिए जानते है।
Also read: शाम 7 बजे के बाद भूलकर भी न खाएं ये 5 तरह के फूड्स : Dinner Diet
हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले खाने

हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले खाने को पचाने के लिए ज्यादा मात्रा में इंसुलिन रिलीज होता है। जिसकी वजह से शरीर में इंसुलिन असंतुलित होने का खतरा बढ़ जाता है। एंड्रोजन नामक तत्व इंसुलिन के साथ मिलकर बालों को स्कैल्प से बाइंड करके रखता है। साथ ही हेयर फॉलिकल्स को भी मजबूत बनाने में मदद करता है। इसलिए इंसुलिन के असंतुलित होने पर बालों की बाइंडिंग कमजोर होने लगती है, जिसके कारण हेयर फॉल बढ़ जाता है। इसलिए सफेद चावल, केक, ब्रेड, बिस्कुट, कद्दू, आलू, तरबूज, खजूर, एनर्जी ड्रिंक, पिज्जा, फास्ट फूड, चीनी, गुड़, चॉकलेट जैसी चीजों का सेवन ना करें।
शक्कर

जरूरत से ज्यादा मीठा खाना सेहत के लिए हानिकारक होता है। अत्यधिक मात्रा में मीठे खाद्य पदार्थों का सेवन करने से शरीर में हार्मोनल असंतुलन का खतरा बढ़ जाता है। ज्यादातर लोगों में हार्मोनल असंतुलन से हेयर फॉल भी होने लगता है। ज्यादा मीठे का सेवन करने से स्कैल्प में बैक्टीरियल इंफेक्शन बढ़ जाता है, जिससे बालों में डैंड्रफ और खुजली जैसी समस्या होने लगती है। साथ ही बाल भी झड़ने लगते है। इसलिए अगर आप हेयर फॉल जैसी समस्या से बचना चाहते है, तो आप कुकीज, केक, पेस्ट्री, बिस्किट और कैंडीज जैसी चीजों के सेवन से बचना चाहिए।
कच्चा एग वाइट

अंडा ऐसे तो ओवर ऑल हेल्थ के लिए बहुत अच्छा होता है। लेकिन कच्चे अंडे बालों के लिए हानिकारक हो सकते है। कच्चे अंडे की सफेदी में एविडिन नामक तत्व पाया जाता है, जो शरीर में बायोटिन को बनने से रोकता है। ऐसे में कच्चे अंडे का सेवन शरीर में बायोटीन की कमी का कारण बन सकता है। इसकी वजह से बाल तेजी से झड़ने लगते है। इसलिए कच्चे अंडे की सफेदी का सेवन ना करें।
जंक फूड

जंक फूड खाने में तो बहुत लजीज होते है। लेकिन हेल्थ के लिए बहुत नुकसानदायक होते है। जंक और फास्ट फूड में सैचुरेटेड और मोनोसैचुरेटेड फैट बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है, जो बालों की सेहत के लिए अच्छा नही माना जाता है। इसके अलावा अत्यधिक जंक फूड का सेवन करने से DHT हार्मोन का स्तर बढ़ता है, जिसकी वजह से हेयर फॉल तेजी से होने लगता है।
