महाशिवरात्रि पर इन पूजन सामग्री से करें भोलेनाथ की पूजा: Mahashivratri Pujan Samagri
महाशिवरात्री पर आप भोलेनाथ की पूजा उनकी मनपसंद सामग्रियों के साथ कर सकती हैं।
Mahashivratri Pujan Samagri: इस बार 8 मार्च को भगवान शिव और माता पार्वती का विवाहोत्सव मनाया जाएगा। कहते है कि फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि यानी महाशिवरात्रि के दिन शिव जी धरती पर सभी शिवलिंग में विराजमान रहते हैं। महादेव बहुत ही भोले हैं। भक्त की सच्ची श्रद्धा को देखकर ही प्रसन्न हो जाते हैं, लेकिन खासतौर पर महाशिवरात्रि वाले दिन भक्त भी उन्हें प्रसन्न करने का एक मौका नहीं छोड़ते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस महाशिवरात्री पर पहली बार व्रत रख रहे हैं, तो आपको पता होना चाहिए कि आखिरकार भोले बाबा को कौन सी पूजा की सामग्रियां बेहद पसंद है। आज हम आपको उन्हीं सामग्रियों की लिस्ट के बारे में बताने वाले हैं।
Also read: कैसा होना चाहिए नए घर का पूजा रूम, ये डिजाइन बदल देंगे घर का लुक
भांग

भोले बाबा को भांग बेहद ही प्रिय है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जब शिव जी ने विष पी लिया था, तब उनकी व्याकुलता मिटाने के लिए उन्हें भांग औषधी के रूप में खिलाई गई थी। आप महाशिवरात्री वाले दिन भांग के पत्ते को दूध में मिलाएं। फिर इससे महादेव का अभिषेक करें।
बेलपत्र

अगर आप महाशिवरात्रि वाले दिन शिव जी की बेलपत्र से पूजा करेंगे तो महादेव आपकी सभी परेशानियों को दूर कर देंगे। बेलपत्र को त्रिदेव का रूप माना जाता है।
बेर
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शिवलिंग पर बेर चढ़ाने से आपके शत्रुओं का नाश होता है। इसके साथ ही पूजा में चढ़ाए गए बेर से महाशिवरात्रि के व्रत का पारण करना बहुत ही अच्छा माना जाता है।
आंकड़े के फूल
महाशिवरात्रि वाले दिन अगर आप अपने घर पर शिवजी की पूजा कर रही है तो उनका श्रृंगार आंकड़े के फूल से करें। इस उपाय को करने से आपके परिवार का नाम रोशन होता है और पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है।
तिल
शिवलिंग पर तिल चढ़ाने से पापों के साथ ही समस्त रोगों का नाश होता है। गंगाजल में काले तिल डालकर शिवलिंग पर चढ़ाने का खास महत्व है।
चंदन

हमेशा शिवलिंग पर चंदन को तीन उंगलियों से चढ़ाना चाहिए और उसी हाथ से अपने माथे पर भी चंदन लगा लेना चाहिए। ऐसा करने से शिवजी हमेशा अपने भक्तों पर कृपा बनाए रखते हैं।
गंगाजल

शिवलिंग का अभिषेक गंगाजल से करने का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। आप भी महाशिवरात्रि वाले दिन दूध और गंगाजल से भोलेनाथ का अभिषेक करें।
अक्षत
आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं तो महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ को एक मुट्ठी बिना टूटे हुए चावल अर्पित करें। ऐसा करने से वो प्रसन्न होंगे।
गन्ने का रस
महादेव को प्रसन्न करने के लिए महाशिवरात्रि पर गन्ने के रस से उनका अभिषेक करें। आप जब गन्ने का रस अर्पित कर रहे हो, तब महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
धतूरा

भगवान शिव को धतूरा भी अत्यंत प्रिय है। कहते है कि भोलेनाथ ने जब समुद्र मंथन से निकले हलाहल विष को पी लिया था, तब वह व्याकुल होने लगे थे, तब देवताओं ने धतूरा खिलाकर उनकी व्याकुलता दूर की थी।
