महाशिवरात्रि पर इन पूजन सामग्री से करें भोलेनाथ की पूजा: Mahashivratri Pujan Samagri
Mahashivratri Pujan Samagri

महाशिवरात्रि पर इन पूजन सामग्री से करें भोलेनाथ की पूजा: Mahashivratri Pujan Samagri

महाशिवरात्री पर आप भोलेनाथ की पूजा उनकी मनपसंद सामग्रियों के साथ कर सकती हैं।

Mahashivratri Pujan Samagri: इस बार 8 मार्च को भगवान शिव और माता पार्वती का विवाहोत्सव मनाया जाएगा। कहते है कि फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि यानी महाशिवरात्रि के दिन शिव जी धरती पर सभी शिवलिंग में विराजमान रहते हैं। महादेव बहुत ही भोले हैं। भक्त की सच्ची श्रद्धा को देखकर ही प्रसन्न हो जाते हैं, लेकिन खासतौर पर महाशिवरात्रि वाले दिन भक्त भी उन्हें प्रसन्न करने का एक मौका नहीं छोड़ते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस महाशिवरात्री पर पहली बार व्रत रख रहे हैं, तो आपको पता होना चाहिए कि आखिरकार भोले बाबा को कौन सी पूजा की सामग्रियां बेहद पसंद है। आज हम आपको उन्हीं सामग्रियों की लिस्ट के बारे में बताने वाले हैं।

Also read: कैसा होना चाहिए नए घर का पूजा रूम, ये डिजाइन बदल देंगे घर का लुक

Mahashivratri Pujan Samagri
Hemp-Bhaang

भोले बाबा को भांग बेहद ही प्रिय है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जब शिव जी ने विष पी लिया था, तब उनकी व्याकुलता मिटाने के लिए उन्हें भांग औषधी के रूप में खिलाई गई थी। आप महाशिवरात्री वाले दिन भांग के पत्ते को दूध में मिलाएं। फिर इससे महादेव का अभिषेक करें।

Bel Patra
Bel Patra

अगर आप महाशिवरात्रि वाले दिन शिव जी की बेलपत्र से पूजा करेंगे तो महादेव आपकी सभी परेशानियों को दूर कर देंगे। बेलपत्र को त्रिदेव का रूप माना जाता है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शिवलिंग पर बेर चढ़ाने से आपके शत्रुओं का नाश होता है। इसके साथ ही पूजा में चढ़ाए गए बेर से महाशिवरात्रि के व्रत का पारण करना बहुत ही अच्‍छा माना जाता है।

महाशिवरात्रि वाले दिन अगर आप अपने घर पर शिवजी की पूजा कर रही है तो उनका श्रृंगार आंकड़े के फूल से करें। इस उपाय को करने से आपके परिवार का नाम रोशन होता है और पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है।


शिवलिंग पर तिल चढ़ाने से पापों के साथ ही समस्त रोगों का नाश होता है। गंगाजल में काले तिल डालकर शिवलिंग पर चढ़ाने का खास महत्‍व है।

Sandalwood
Sandalwood

हमेशा शिवलिंग पर चंदन को तीन उंगलियों से चढ़ाना चाहिए और उसी हाथ से अपने माथे पर भी चंदन लगा लेना चाहिए। ऐसा करने से शिवजी हमेशा अपने भक्तों पर कृपा बनाए रखते हैं।

Gangajal
Gangajal

शिवलिंग का अभिषेक गंगाजल से करने का विशेष धार्मिक महत्‍व माना जाता है। आप भी महाशिवरात्रि वाले दिन दूध और गंगाजल से भोलेनाथ का अभिषेक करें।


आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं तो महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ को एक मुट्ठी बिना टूटे हुए चावल अर्पित करें। ऐसा करने से वो प्रसन्न होंगे।

महादेव को प्रसन्न करने के लिए महाशिवरात्रि पर गन्ने के रस से उनका अभिषेक करें। आप जब गन्ने का रस अर्पित कर रहे हो, तब महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।

Datura
Datura

भगवान शिव को धतूरा भी अत्यंत प्रिय है। कहते है कि भोलेनाथ ने जब समुद्र मंथन से निकले हलाहल विष को पी लिया था, तब वह व्याकुल होने लगे थे, तब देवताओं ने धतूरा खिलाकर उनकी व्याकुलता दूर की थी।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...