महाशिवरात्रि पर शिव को प्रसन्न करने के लिए अपनाएं ये पूजा विधि
18 फरवरी को महाशिवरात्रि का त्यौहार है अगर आप इस खास दिन का इंतज़ार कर रहे है और शिव को अपनी पूजा से रिझाना चाहते है तो हम आपको बताएँगे कि आप कैसे भगवान शिव को अपनी पूजा से खुश कर अपनी मनोकामनाओं को पूरा करवा सकतें है।
Mahashivratri Puja: देवों के देव महादेव को उनके रूद्र रूप के लिए जाना जाता है, तो वहीं उनके भोलेपन के लिए भी उन्हें जाना जाता है। सभी देवों में सबसे बड़े देव माने जाने वाले भगवान शिव को प्रसन्न करना भी उतना ही आसान है। भगवान शिव केवल भक्तों के भक्त प्रेम के प्यासे है। उन्हें अगर खुश करना है तो दिल से की गई पूजा से वो प्रसन्न हो जाते है और आपकी सभी मनोकामनाओं को पूरा कर देते है। यूं तो भगवान की पूजा हर दिन की जाती है लेकिन कुछ खास मौको पर भगवान को विशेष तरह की आराधना से खुश किया जाता है। 18 फरवरी को महाशिवरात्रि का त्यौहार है।
आप इस खास दिन का इंतज़ार कर रहे है और शिव को अपनी पूजा से रिझाना चाहते है, तो हम आपको बताएँगे कि आप कैसे भगवान शिव को अपनी पूजा से खुश कर अपनी मनोकामनाओं को पूरा करवा सकतें है। भगवान शिव को अगर आप प्रसन्न करना चाहते है, तो महाशिवरात्रि के दिन बताई गई विधि से पूजा करें।
Mahashivratri Puja: महाशिवरात्रि के पर्व पर ऐसे करें पूजा

महाशिवरात्रि के पर्व पर सुबह सूर्योदय से पहले उठ जाए स्नान कर साफ़ कपड़े पहन लें। इसके बाद महाशिवरात्रि का व्रत रखें। घर में उपलब्ध शिवलिंग या फिर किसी मंदिर में जाकर शिवलिंग पर पंचामृत से अभिषेक करें। पंचामृत में जल, दूध,दही,शहद और घी शामिल होता है। इन सभी से शिवलिंग का अभिषेक करें। आखिर में जल फिर चढ़ाएं। इसके भाद भगवन शिव को चन्दन का तिलक लगाए और बेलपत्र, शमीपत्र, भांग, धतूरा, फल, फूल, मिष्ठान, पान, सुपाड़ी, इलायची, लौंग, इत्र और कुछ दक्षिणा अर्पित करें। इसके साथ ही ॐ नम: शिवाय या फिर महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। आखिर में भगवान शिव को केसर युक्त खीर चढ़ाएं और प्रसाद के रूप में सभी में बाँटें।
शिवलिंग के साथ शिव परिवार की भी करें पूजा

भगवान शिव की पूजा करते समय हमेशा इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि शिवलिंग के साथ साथ शिव परिवार की भी विधिपूर्वक पूजा की जाए। शिव परिवार में गणेश, माता पार्वती, कार्तिकेय और नंदी शामिल है। शिवलिंग के बाद इन सभी की ध्यानपूर्वक करें पूजा।
व्रत रखें
महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखें। महाशिवरात्रि पर कुछ लोग निरजला व्रत रखते है तो वहीं कुछ लोग व्रत के साथ फलाहारी भी करते है। पूरे दिन भगवान शिव के लिए व्रत रख मनोकामना करें।
भूलकर भी न करें ये काम

- पूर्व, उत्तर और पश्चिम दिशा (पश्चिम दिशा में करें ये उपाय) में कभी भी शिवलिंग पूजा न करें।
- भगवान शिव की मूर्ति की पूरी परिक्रमा और शिवलिंग की आधी परिक्रमा करें।
- भगवान शिव की पूजा से पहले माता पार्वती की पूजा अवश्य करें। माता पार्वती की पूजा के बिना भगवान शिव की पूजा पूर्ण नहीं मानी जाती है।
- एक अंतिम नियम यही है कि भगवान शिव की पूजा पूर्ण श्रद्धा से करें।
