लड़ाइयां, नाराज़ होना ये हर कपल के बीच होता है। बस कुछ लोग कम लड़ते हैं तो कुछ बात-बात पर भिड़ते हैं। कुछ ऐसे भी कपल्स हैं जिन्हें देखकर लोगों को लगता है कि ये कपल बिलकुल मेड फॉर ईच अदर है या ये एक आदर्श कपल है। वैसे लोगों को जिस कपल को देखकर लगता है कि ये सबसे आदर्श कपल है, हमारी नज़र से देखिएगा तो असल में वो सबसे समझदार कपल हैं। ऐसे कपल अपने रिलेशनशिप को बहुत मैच्योरिटी से हैंडल करते हैं और अपने रिलेशनशिप में प्यार के अलावा एक दूसरे के लिए स्पेस भी रहने देते हैं।
इन बातों का ख्याल रखकर आप भी अपने रिलेशनशिप को हेल्दी और हैप्पी बना सकती हैं। पढ़िए-
- पुरानी बातों पर लड़ना
- जबरदस्ती एक दूसरे को सॉरी बोलना
- किसी बुरी घटना या याद के लिए पार्टनर को जिम्मेदार ठहराना
- पार्टनर की लाइफ से जुड़ी किसी गलति को बार-बार उछालना
- एक दूसरे के बारे में ऑनलाइन नेगेटिव बातें लिखना
- पार्टनर के बारे में दूसरों से गॉसिप करना
- अपनी लाइफ को सिर्फ अपने पार्टनर के अनुसार जीना
- जरूरी हो तो माफी मांग लेना
- माफ करने में देर करना
