बिगबॉस 11 में जब कॉमनर बनकर घर में रह रही ज्योति कुमारी के लिए ये समझना मुश्किल हो रहा था कि कैसे एक लड़का दूसरे लड़के की तरफ झुकाव महसूस कर सकता है, या कैसे दो लड़के आगर साथ में रह जाएं तो आने वाले समय में उनके वंश का क्या होगा, तब उन्हें ये चीजें समझाने के लिए सलमान खान ने तुरंत ही दूसरे एपिसोड में इसी टॉपिक पर दी ज्योति समेत सभी घर वालों की क्लास।
 
गौरतलब है कि एक एपिसोड में ज्योति कुमारी को विकास गुप्ता से कंटेस्टेन्ट्स लव और सब्यसाची के बारे में बात करते दिखाया गया था कि ये दोनों साथ में रहेंगे तो इनके वंश का क्या होगा। इस एपिसोड के दूसरे ही दिन सलमान खान ने टीवी पर मेट्रोसेक्सुअल, हेट्रोसेक्सुअल, बाईसेक्सुअल और होसेक्सुअल का मतलब समझाया और ये भी बताया कि बच्चा होने के वैकल्पिक तरीके क्या होते हैं। 
ऐसा करके सलमान ने पहली बार बिगबॉस में कंटस्टेन्ट्स को और दर्शकों को ऐसे लोगों के प्रति संवेदनशील होने का संदेश दिया है। 
 
गौरतलब है कि बिगबॉस में पहले भी एलजीबीटी कम्यूनिटी से लोग आ चुके हैं और हमेशा उन्हें घर के अंदर भेदभाव का सामना करना ही पड़ता है। बिगबॉस सीज़न 1 में तो बॉबी डार्लिंग को पहले ही सप्ताह में नॉमिनेट कर दिया गया था। 
 
 
ये भी पढ़ें-