सामग्री-

चिया मिक्सचर के लिए-

चार ब़ड़े चम्मच चिया के बीज, 30 मिलीलीटर अखरोट का दूध, 1 चम्मच दालचीनी, 1 बड़ा चम्मच वनीला पेस्ट, 4 बड़े चम्मच दही, स्मूथी के लिए टुकड़ों में कटा हुआ और जमा हुआ एक केला , 120 ग्राम फ्रोजन ब्लैकबेरी, आधा चम्मच दालचीनी, 160 मिलीलीटर अखरोट का दूध, बारीक काटा गया एक सेब, आधे-आधे में कटे हुए और भुने हुए 16 अखरोट।

तैयारी

1. चिया मिक्स बनाने के लिए चिया के बीज, अखरोट का दूध, दालचीनी, वनीला पेस्ट और दही को एक कटोरे में रखिए और अच्छी तरह मिलाइए।

2. इस मिक्सचर को दो बर्तनों में फ्रिज में रख दीजिए। अगर आपके पास इसके लिए उपयुक्त बर्तन नहीं है तो आप जार का भी प्रयोग कर सकते हैं। फ्रिज में आपको इस मिक्सचर को कम से कम एक घंटे या ज्यादा, से ज्यादा 12 घंटे तक छोड़ना होगा। इससे चिया के बीज फूलकर तरल पदार्थ को सोख लेंगे|

3. जब आपका चिया मिक्स तैयार हो जाए तो केला, ब्लैकबेरी, दालचीनी और बाकी बचा हुआ अखरोट का दूध एक ब्लेंडर में डालें और इसे चिकना होने तक आपस में मिलाएं।

4. चिया मिक्स के ऊपर यह चिकना मिक्सचर डालिए। फिर आप हर बर्तन को अखरोट, बारीक कटे हुए सेब के टुकड़ों और बची हुई ब्लैकबेरी से सजाएं।