बिग बॉस 13 का फिनाले जल्द होने वाला है। शो में अभी भी ट्विस्ट्स की कमी नहीं आई है। दरअसल सोशल मीडिया पर यह खबर उड़ रही है कि कंटेस्टेंट माहिरा शर्मा को जल्द ही शो से बाहर कर दिया जाएगा। वो भी हफ्ते के बीच देर रात में।
इस खबर के वायरल होते ही माहिरा की मां सानिया शर्मा ने सच का पता लगाया और अपने एक इंटरव्यू में सच्चाई बताई। दरअसल जब यह खबरें उड़ रही थी तो माहिरा की मां ने सच पता लगाने के लिए कलर्स चैनल को फोन किया।

जब सानिया से इस बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा- ‘आप क्या बात कर रहे हैं? मैंने जब माहिरा के बेघर होने की बात सुनी तो कलर्स चैनल को फोन किया। चैनल ने इन खबरों को गलत बताया। सानिया ने आगे कहा कि उन्होंने तो मुझे माहिरा के एक हफ्ते के कपड़े भेजने को कहा है। इसलिए मुझे नहीं लगता कि माहिरा शो से बाहर हो रही है।’
बता दें माहिरा की घर से निकलने वाली खबर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए वायरल हुई थी। जिसमें लिखा गया था कि माहिरा घर से बाहर होने वाली हैं। साथ ही यह भी लिखा था कि माहिरा का एविक्शन मिड वीक होगा। यानी कि हफ्ते के बीच में ही उन्हें घर से बेघर किया जाएगा।
हालांकि अगले एपिसोड में चौंका देने वाली चीज देखने को मिलेगी। क्योंकि सोशल मीडिया पर तो सिर्फ बात हो रही है कि माहिरा नॉमिनेट होंगी। लेकिन सच तो यह है कि फिनाले से पहले बिग बॉस पूरे घर के सदस्यों को नॉमिनेट कर दिया।
नॉमिनेटेड सातों सदस्यों के नाम सिद्धार्थ शुक्ला, असीम रियाज, रश्मि देसाई, शहनाज कौर गिल, माहिरा शर्मा, पारस छाबड़ा और आरती सिंह हैं।
यह भी पढ़िए-
