डायबिटीज को कंट्रोल में रखने के लिए 2 ब्रेकफास्ट की इन 2 रेसिपी को करें डाइट में करें शामिल: Healthy Recipes
Healthy Recipes

डायबिटीज को कंट्रोल में रखने के लिए 2 ब्रेकफास्ट की इन 2 रेसिपीज को करें डाइट में करें शामिल: Healthy Recipes

शुगर को कंट्रोल करने के लिए आप इन आसान रेसिपीज को ब्रेकफास्ट में बनाकर खा सकते है।

Healthy Recipes: खानपान और खराब लाइफस्टाइल की वजह से स्वास्थय संबंधित कई सारी परेशानियां हो जाती है। ठीक उसी तरह अगर आप हेल्दी लाइफस्टाइल और डाइट को फॉलो करते है, तो स्वास्थय संबंधित कई सारी परेशानियों से बचाव भी होता है। सही खानपान ना होने के कारण आजकल अधिकतर लोगों में ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ रहा है। आगे जाकर बढ़ा हुआ ब्लड शुगर लेवल डायबिटीज का कारण बनता है। डायबिटीज के मरीजों को खाली पेट ना रहने की सलाह दी जाती है, क्योंकि खाली पेट ज्यादा समय तक रहने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। ऐसे में दिनचर्या शुरू ब्रेकफास्ट से होती है। इसलिए ब्रेकफास्ट हेल्दी होना चाहिए। आज हम इसी वजह से डायबिटीज के मरीजों के लिए हेल्दी ब्रेकफास्ट विकल्प लेकर आए है, जिसे आप सुबह झटपट बनाकर खा सकते है, तो चलिए जानते है।

Also read: शाम के नाश्ते में बनाएं मिक्स दाल के वड़े, जानें रेसिपी: Mix Dal Vada Recipe

Healthy Recipes
Oats and Chia Seeds Pudding

सामग्री

  • 2 कप ओट्स
  • 1 कप दही
  • 2 चम्मच चिया सीड्स
  • आधा कप फ्रोजन बेरीज
  • 1 कप बादाम का दूध
  • 1 चुटकी दालचीनी
  • आधा कप बारीक कटे हुए अखरोट

बनाने का तरीका

  • ओट्स और चिया सीड्स पुडिंग बनाने के लिए सबसे पहले चिया सीड्स को दूध में भीगोकर रख दें।
  • अब एक बाउल में दही और ओट्स को साथ में मिलाकर 1 घंटे के लिए रख दें।
  • 1 घंटे के बाद इसमें 1 कप बादाम का दूध, कटे हुए फ्रोजन बेरीज, दालचीनी और भीगे हुए चिया सीड्स डालकर मिलाएं।
  • तैयार है ओट्स और चिया सीड्स पुडिंग। कचे हुए अखरोट के साथ गार्निंश करके ब्रेकफास्ट में सर्व करें।
cheela
Gram flour and spinach cheela

सामग्री

  • 1 कप बारीक कटे हुए पालक के पत्ते
  • 2 कप बेसन
  • नमक स्वानुसार
  • 1 चम्मच अदरक- लहसुन का पेस्ट
  • 1 कप बारीक कटा हुआ प्याज
  • 2 कप हंग लो फैट दही
  • 1 बारीक कटा हुआ खीरा
  • 5- 6 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
  • आधा कप बारीक कटी हुई हरी धनिया पत्ती
  • 1 कप कद्दूकस किया हुआ पनीर
  • आधा कप बारीक कटी हुई शिमला मिर्च
  • 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर

बनाने का तरीका

  • बेसन और पालक का चीला बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में बेसन, नमक हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर अच्छे से मिला लें।
  • फिर इसमें थोड़ा- थोड़ा करके पानी डालकर एक घोल तैयार कर लें।
  • इसके बाद पालक, हरी मिर्च, खीरा, शिमला मिर्च चाकू की मदद से बारीक कटा लें।
  • फिर इसे बेसन के बैटर में डालकर अच्छे से मिला लें।
  • अब गैस पर एक नॉन स्टिक पैन गर्म कर लें। फिर इस पर थोड़ा सा तेल लगाएं।
  • इसके बाद बैटर को पैन में डालकर क्रिस्पी और सुनहरा होने तक सेक लें।
  • क्रिस्पी हो जाएं, तो गैस को बंद करके चीला प्लेट में निकाल लें।
  • तैयार है बेसन और पालक का चीला। हरी चटनी के साथ सर्व करें बेसन और पालक का चीला। ये ब्रेकफास्ट के लिए एक हेल्दी ऑप्शन है।