शाम के नाश्ते में बनाएं मिक्स दाल के वड़े, जानें रेसिपी: Mix Dal Vada Recipe
अगर आप इस मानसून शाम के नाश्ते में कुछ नई रेसिपी बनाना चाहते है, तो आप मिक्स दाल के वड़े बनाएं।
Mix Dal Vada Recipe: मानसून का समय बस करीब ही है। इस सीजन में ज्यादातर लोगों को क्रिस्पी, चटपटा और टेस्टी खाने का मन करता है। मौसम में ही ऐसा होता है की खाने का कुछ अलग सा खाने का मन करता रहता है। ऐसे में मौसम में अक्सर लोग पकौड़े या फिर वड़े खाना ज्यादा पसंद करते है। अब हर बार वही आलू और गोभी के पकोड़े खाने का मन नही करता है। इसलिए आज हम आपको स्नैक्स की एक नई रेसिपी बताने वाले है। जी, हां आज हम आपको मिक्स दाल से बनने वाले वड़े के बारे में बताने वाले है, जिसे आप घर पर झटपट बनाकर तैयार कर सकते है। इस मौसम में चाय के साथ वड़े खाने का मजा ही कुछ ओर होता है, तो चलिए जानते है रेसिपी बनाने के बारे में।
Also read: 10 मिनट में झटपट तैयार करें पापड़ी चाट, जानें रेसिपी: Papdi Chaat Recipe
दाल वड़ा रेसिपी: Mix Dal Vada Recipe

सामग्री
- 1 कप मूंग दाल
- 1 कप चना दाल
- 1 कप मसूर दाल
- 1 कप उड़द दाल
- 8- 10 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
- 7- 8 लहसुन की कलियां
- 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 चम्मच जीरा पाउडर
- 1 चम्मच चाट मसाला
- 2 डंठल करी पत्ता
- 2 चम्मच बारीक कटी हुई हरी धनिया पत्ती
- स्वादानुसार नमक
- हींग
- तलने के लिए तेल
बनाने का तरीका
- मिक्स दाल वड़ा बनाने के लिए सबसे पहले चना दाल, मूंग दाल, उड़द दाल और मसूर दाल को 5 घंटे के लिए पानी में भीगोकर रख दें।
- दाल जब अच्छे से भीग जाएं, तो इसे पानी से अच्छे से धो लें।
- फिर एक मिक्सर में भीगी हुई दालों को डाल दें। अब इसका पेस्ट तैयार कर लें।
- दाल का पेस्ट एक दम गाढ़ा होना चाहिए। तभी पकोड़े क्रिस्पी बनेंगे।
- पेस्ट तैयार होने के बाद इसे एक बाउल में डाल दें।
- फिर इसमें बारीक कटी हुई हरी मिर्च, हींग, लहसुन का पेस्ट, करी पत्ता, बारीक कटी हुई हरी धनिया पत्ती डाल दें।
- इसके बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर, नमक, जीरा पाउडर, चाट मसाला डालकर अच्छे से मिला लें।
- अब गैस पर एक कढ़ाई गर्म कर लें। फिर इसमें तेल डाल दें।
- तेल जब गर्म हो जाएं, तो इसमें एक- एक करके तैयार किए हुए बैटर को डालते जाएं।
- जब वड़े क्रिस्पी हो जाएं, तो इसे प्लेट में निकाल लें।
- तैयार है मिक्स दाल के वड़े। आप इसे हरी चटनी और गरमागरम चाय के साथ सर्व करें।
