20+ उदयुपर के ये हैं घूमने के लिए बेहतरीन स्थान और प्रमुख दर्शनीय स्थल
Famous places in udaipur: देश में अगर कही घूमने की बात होती है, तो उदयपुर का नाम सभी के दिमाग में आता है। यहां के खूबसूरत महल, किले, कई सारी घूमने की जगह और वहां की संस्कृति सभी के मन को मोह लेती है। आज हम आपको उदयपुर की 20 जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप अपनी छुट्टी मनाने जा सकते हैं।
Udaipur Me Ghumne ki Best Jagah: राजस्थान के उदयपुर को एक बढ़िया पर्यटक स्थल माना जाता है। यहां पर कई सारी ऐसी जगह है जहां आप परिवार, दोस्त और पार्टनर के साथ घूम सकते हैं। यहां पर महल, झील और किले पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करते हैं। अगर आप भी कही घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आपको एक बार उदयपुर जरूर आना चाहिए। यहां की संस्कृति सभी को अपनी ओर आकर्षित करती है। चलिए जानते हैं उदयपुर के 20 पर्यटक स्थल के बारे में जहां आप अपनी छुट्टी आराम से मना सकते हैं।
उदयपुर में घूमने के लिए 20 खूबसूरत जगह – Famous Places in Udaipur
| जगह शहर से दूरी | किलोमीटर |
| पिचोला झील (Pichola Lake) | 4 किलोमीटर |
| सिटी पैलेस (City Palace) | 4 किलोमीटर |
| सज्जनगढ़ पैलेस (Sajjangarh Palace) | 7 किलोमीटर |
| फतह सागर झील (Fateh Sagar Lake) | 4 किलोमीटर |
| विन्टेज कार म्यूज़ियम (Vintage Car Museum) | 1 किलोमीटर |
| जगदीश मंदिर (Jagdish Temple) | 4 किलोमीटर |
| दूध तलाई म्यूज़िकल गार्डन (Dudh Talai Musical Garden) | 5 किलोमीटर |
| जैसामंद झील (Jaisamand Lake) | 48 किलोमीटर |
| गुलाब बाग व ज़ू (Gulab Bagh And Zoo) | 3 किलोमीटर |
| सहेलियों की बाड़ी (Saheliyon-Ki-Bari) | 4 किलोमीटर |
| इकलिंगजी मंदिर (Eklingji Temple) | 22 किलोमीटर |
| नाथद्वारा मंदिर (Nathdwara Temple) | 44 किलोमीटर |
| जग मंदिर पैलेस (Jag Mandir Palace) | 4 किलोमीटर |
| बड़ा महल (Bada Mahal) | 3 किलोमीटर |
| महाराणा प्रताप स्मारक (Maharana Pratap Samarak) | 5 किलोमीटर |
| शिल्प ग्राम (Village Shilp) | 3 किलोमीटर |
| करणी माता मंदिर (Karni Mata Temple) | |
| नेहरू गार्डन (Nehru Garden) | 5 किलोमीटर |
| भारतीय लोक कला म्यूज़ियम (Bharatiya Lok Kala Mandal) | 3 किलोमीटर |
| लेक पैलेस (Lake Palace) | 4 किलोमीटर |
| पिचोला झील (Pichola Lake) | 4.5 किलोमीटर |
पिचोला झील (Pichola Lake)

उदयपुर में पिचोला झील एक बढ़िया पिकनिक स्पॉट माना जाता है। यहां पर शाम का नजारा काफी मनमोहक होता है। इस समय आप नाव की सवारी भी कर सकते है। बता दें कि वैसे तो पिचोला झील एक कृत्रिम झील है, लेकिन यह वास्तविक झील से कम नहीं लगती है।
प्रवेश शुल्क
यहां पर वयस्कों के लिए प्रति घंटा 300 रुपए और बच्चों के लिए प्रति घंटा 150 रुपए लगते हैं। यहां पर आप सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक आ सकते हैं। उदयपुर से पिचोला झील की दूरी 4 किलोमीटर है।
सिटी पैलेस (City Palace)

सिटी पैलेस को राजस्थान का सबसे बड़ा महल माना जाता है। इसमें आलीशान कमरों सहित संग्राहलय भी है। यहां पर अद्भुत मूर्तियां और रंग-बिरंगी तस्वीरें काफी आकर्षण का केंद्र है। सिटी पैलेस में महाराना उदय सिंह के बारे में भी जानकारी मिलती है।
प्रवेश शुल्क
यहां पर बड़ों के लिए 30 रुपए व बच्चों के लिए 15 रुपए का प्रवेश शुल्क लगता है। कैमरे के लिए 200 रुपए का शुल्क लगता है। यहां पर आप सुबह 9.30 से शाम 5.30 बजे तक आ सकते हैं। उदयपुर से सिटी पैलेस की दूरी 4 किलोमीटर है।
सज्जनगढ़ पैलेस (Sajjangarh Palace)

अरावली की पहाड़ियों पर बना सज्जनगढ़ पैलेस उदयपुर का फेमस पर्यटक स्थल माना जाता है। इसका नाम इस महल के संरक्षक महाराना सज्जन सिंह के नाम पर पड़ा है। यह महल मेवाड़ वंश का स्थल है। ऊंचाई पर होने के कारण यहां से पूरा शहर देखा जा सकते है।
प्रवेश शुल्क
यहां पर देशवासियों के लिए 10 रुपए का प्रवेश शुल्क लगता है। वहीं विदेशी लोगों के लिए 80 रुपए का शुल्क है। सज्जनगढ़ पैलेस में आने का समय सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक है। उदयपुर से सज्जनगढ़ पैलेस की दूरी 7 किलोमीटर है।
फतह सागर झील (Fateh Sagar Lake)

फतह सागर झील को उदयपुर की दूसरी सबसे बड़ी झील माना जाता है। यहां पर शांति चाहने वाले लोग आ सकते हैं। पर्यटक यहां पर नाव की सैर भी कर सकते हैं। फतह सागर झील को नेहरू पार्क, नाव के आकार का रेस्टोरेंट और बच्चों के लिए जू आदि भागों में बांटा गया है।
प्रवेश शुल्क
यहां पर कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता है। फतह सागर झील में सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक आ सकते हैं। उदयपुर से फतह सागर झील की दूरी 4 किलोमीटर है।
विन्टेज कार म्यूज़ियम (Vintage Car Museum)

विन्टेज कार म्यूजियम में कई तरह के मॉडल वाली कारें देखने को मिलेगी। यहां पर राज घराने की झलक देखने को मिलती है। यह म्यूजियम महाराणा प्रताप के वंशजों द्वारा चलाए गए संग्राहलय में शामिल है। विन्टेज कार म्यूज़ियम उदयपुर दर्शनीय स्थल में शामिल है।
प्रवेश शुल्क
यहां पर बड़ों के लिए 250 व बच्चों के लिए 150 रुपए का शुल्क लगता है। यह हर दिन सुबह 9 बजे से रातत 9 बजे तक खुलता है। उदयपुर रेलवे स्टेशन से विंटेज कार म्यूजियम की दूरी 1.5 किलोमीटर है।
जगदीश मंदिर (Jagdish Temple)

जगदीश मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है। यहां पर भगवान गणेश, सूर्य भगवान, शक्ति की देवी और शिव जी मूर्ति समेत भगवान विष्णु की मूर्ति स्थापित की गई है। भगवान विष्णु की मूर्ति को केवल एक ही काले पत्थर द्वारा बनाया गया है।
प्रवेश शुल्क
यहां पर जान के लिए कोई प्रवेश शुल्क नहीं देना होता है। इस मंदिर के खुलने का समय सुबह 5 बजे से रात 9 बजे तक है।
दूध तलाई म्यूज़िकल गार्डन (Dudh Talai Musical Garden)

दूध तलाई म्यूजिकल गार्डन उदयपुर का एक आकर्षक और मनमोहक पर्यटक स्थल है। इसे दीनदयाल पार्क भी कहते है। यहां पर सूर्यास्त का नजारा काफी अच्छा लगता है। आप यहां पर परिवार, रिश्तेदार और पार्टनर के साथ आ सकते हैं। साथ ही फोटोग्राफी का आनंद ले सकते हैं।
प्रवेश शुल्क
यहां पर 10 रुपए प्रवेश शुल्क लगता है। इसके खुलने का समय सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक है। यहां होने वाले शो का समय शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक है। यह उदयपुर से 5 किलोमीटर की दूरी पर है।
जैसामंद झील (Jaisamand Lake)

जैसामंद झील का निर्माण 17वीं शताब्दी में कराया गया था। यहां पर आप वन में मौजूद जीव भी देख सकते हैं। यह शील जैसामंद वन्य जीव अभ्यारण से घिरी हुई है। उदयपुर में आने वाले लोग इस झील को देखने भी आते हैं। यहां पर आप नाव की सवारी का आनंद भी ले सकते हैं।
प्रवेश शुल्क
यहां पर आने के लिए कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता है। अगर आप नाव की सवारी करते हैं तो उसके लिए 30 रुपए का चार्ज लगता है। यहां पर आप सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आ सकते हैं। यह उदयपुर से 48 किलोमीटर दूर है।
गुलाब बाग व ज़ू (Gulab Bagh And Zoo)

गुलाब बाग भी उदयपुर का बढ़िया पिकनिक स्थल है। यहां पर जू भी स्थित है, जिसमें कुछ जीव देखे जा सकते हैं। गुलाब बाग कई तरह के गुलाब देखने को मिल जाएंगे। बच्चों के आकर्षण के लिए यहाँ टॉय ट्रेन भी है। गुलाब बाग में कमल तलाई नामक एक कृत्रिम जल धारा है।
प्रवेश शुल्क
यहां पर प्रति व्यक्ति के लिए 25 रुपए का प्रवेश शुल्क है। जू घूमने के लिए 5 रुपए और कैमरे के लिए 15 रुपए का शुल्क लिया जाता है। इसके खुलने का समय सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक है। यह उदयपुर से 3 किलोमीटर की दूरी पर है।
सहेलियों की बाड़ी (Saheliyon-Ki-Bari)

सहेलियों की बाड़ी का निर्माण महाराणा संग्राम ने 18वीं शताब्दी में कराया था। यहां पर आपको रंग बिरंगे फूल और पानी के फव्वारें देखने को मिल जाएंगे। इसका निर्माण उन सहेलियों के लिए बनवाया गया था जो विवाह के पश्चात राजकुमारी के साथ आई थी।
प्रवेश शुल्क
यहां पर 5 रुपए का प्रवेश शुल्क लिया जाता है। यह सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुलता है। यह उदयपुर से 4 किलोमीटर दूर है।
इकलिंगजी मंदिर (Eklingji Temple)

इकलिंगजी मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। मंदिर में 50 फीट शिव जी की चतुर्मुखी मूर्ति है, जिसे काले मार्बल से बनाया गया है। यह दो मंज़िला मंदिर है। इसकी छत को पिरामिड का आकार दिया गया है। इस मंदिर में दो प्रतिमाएँ है। एक काले पत्थर की बनी है और दूसरी पीतल से बनाई गई है। मंदिर के बरामदे में चांदी से बनी नंदी की प्रतिमा है।
प्रवेश शुल्क
इस मंदिर में जाने के लिए कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता है। यह मंदिर सुबह 4:30 से 7:00 बजे तक, सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक और शाम 5:00 से 7:30 बजे तक खुलता है। यह मंदिर उदयपुर से 22 किमी की दूरी पर स्थित है।
नाथद्वारा मंदिर (Nathdwara Temple)

द्वारकाधीश मंदिर नाथद्वारा को उदयपुर का प्रमुख दर्शनीय स्थल माना जाता है। यह मंदिर कलाकृति और सुंदर मूर्तियों के कारण आकर्षण का केंद्र माना जाता है। यहां का भक्तिमय माहौल भक्तों को अपनी और आकर्षित करता है।
प्रवेश शुल्क
यहां पर प्रवेश शुल्क नहीं लगता है। यह सुबह 5.30 बजे से शाम 6 बजे तक खुलता है। यह उदयपुर से 44 किलोमीटर की दूरी पर है।
जग मंदिर पैलेस (Jag Mandir Palace)
जग मंदिर पैलेस इस्लामिक वास्तुकला से बना है। इसे द लेक गार्डन पैलेस भी कहा जाता है। यह संगमरमर व पीले बलुआ पत्थर से बनाया गया है। इसे 17वीं शताब्दी में महाराणा कर्ण सिंह द्वितीय ने बनवाया था।

प्रवेश शुल्क
यहां पर प्रत्येक व्यक्ति के लिए 325 रुपए लगते हैं। वहीं बच्चों के लिए 165 रुपए लगते हैं। यह सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक खुलता है। यह उदयपुर से 4 किलोमीटर की दूरी पर है।
बड़ा महल (Bada Mahal)
इस महल को महाराणा उदय सिंह द्वितीय ने 1710 ई में बनवाया था। इसे राजपूत और मुगल वास्तुकला द्वारा बनवाया गया है। यहां पर सुंदर बगीचे हैं जो इस महल की सुंदरता को और बढ़ाते हैं। इसे गार्डन पैलेस भी कहा जाता है।

प्रवेश शुल्क
यहां पर 30 रुपए प्रवेश शुल्क लगता है। बच्चों के लिए 15 रुपए प्रवेश शुल्क लिया जाता है। यह सुबह 9.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक खुलता है। यह उदयपुर से 3 किलोमीटर की दूरी पर है।
महाराणा प्रताप स्मारक (Maharana Pratap Samarak)

फतह सागर झील के किनारे बने महाराणा प्रताप स्मारक को देखने दूर दूर से लोग आते हैं। यहां चेतक पर बैठे 11 फीट ऊंची महाराणा प्रताप की पीतल से बनी प्रतिमा है। इसे महाराणा भगवत सिंह मेवाड़ ने 18वीं शताब्दी में बनवाया था।
प्रवेश शुल्क
यहां पर बड़ों के लिए 20 रुपए प्रवेश शुल्क है, वहीं बच्चों के लिए 10 रुपए का प्रवेश शुल्क है। विदेशियों से 50 रुपए प्रवेश शुल्क के तौर पर लिए जाते हैं। खुलने का समय सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक है।
शिल्प ग्राम (Village Shilp)
शिल्प ग्राम भी उदयपुर में अच्छा पर्यटक स्थल है। यहां में बेचे जाने वाले हस्तशिल्प स्थानीय कारीगरों और शिल्पकारों को आजीविका प्रदान करते हैं। यहां पर कलाकारी आसानी से देखी जा सकती है। यह उदयपुर से 3 किमी की दूरी पर हवाला गाँव के निकट यह स्थित है।

प्रवेश शुल्क
यहां पर भारतीयों के लिए 30 रुपए का प्रवेश शुल्क है व विदेशियों के लिए 50 रुपए है।
करणी माता मंदिर (Karni Mata Temple)
उदयपुर में करणी माता मंदिर एक प्रसिद्ध पर्यटक व दर्शनीय स्थल है। यह माचला मगरा पहाड़ियों पर स्थित हिंदू देवी करणी माता को समर्पित एक मंदिर है। यहां पर देश से ही नहीं बल्कि दुनिया भर से लोग दर्शन के लिए आते हैं। इस मंदिर को चुहा मंदिर भी कहा जाता है।

प्रवेश शुल्क
यहां पर कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता है। यह मंदिर सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक खुलता है।
नेहरू गार्डन (Nehru Garden)

यह गार्डन फतह सागर झील के बीचों-बीच बसा है। यहां पर मौजूद फव्वारें काफी आकर्षक है। नेहरू गार्डन में नाव की आकार का तैरता हुआ रेस्टोरेंट है, जहां पर आप खाना खा सकते हैं।
प्रवेश शुल्क
यहां पर भारतीयों के लिए 30 रुपए का प्रवेश शुल्क है और विदेशियों के लिए 125 रुपए है। यह सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक खुलता है। उदयपुर से नेहरू गार्डन की दूरी 5 किलोमीटर है।
भारतीय लोक कला म्यूज़ियम (Bharatiya Lok Kala Mandal)

उदयपुर में स्थित भारतीय लोक कला संग्रहालय की इमारत में लोक और सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन किया गया है। इसे भारतीय लोक कला मंडल ने 1952 में बनवाया था। यह कला शिक्षा का केंद्र भी है जहाँ स्थानीय कलाकर व अन्य लोग कला साहित्य के बारे में जानते व समझते हैं।
प्रवेश शुल्क
यहां भारतीयों के लिए 20 रुपए और विदेशियों के लिए 35 रुपए का प्रवेश शुल्क लगता है। इसके खुलने का समय सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक है।
लेक पैलेस (Lake Palace)

लेक पैलेस को उदयपुर का बहुत महत्वपूर्ण पर्यटक स्थल माना जाता है। यह पिछोला झील पर बना है। ताज लेक पैलेस प्रसिद्ध पिछोला झील के किनारे स्थित है। यह हनीमून के लिए उदयपुर के सबसे अच्छे होटलों में से एक है। इस विशाल झील में कई द्वीप शामिल हैं। इसका निर्माण 1743 में महाराणा जगत सिंह द्वितीय ने कराया था।
प्रवेश शुल्क
यहां पर 500 रुपए प्रवेश शुल्क है। यह सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुलता है। उदयपुर रेलवे स्टेशन से लेक पैलेस की दूरी 4 किलोमीटर है।
उदयपुर घूमने का सही समय (Best Time to Visit Udaipur)

बता दें कि राजस्थान रेतीला क्षेत्र है। रेगिस्तान के चलते यहां पर बहुत गर्मी होती है। यदि आप उदयपुर घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर-नवंबर से लेकर मार्च-अप्रैल तक है। इस दौरान यहां घूमना सबसे बढ़िया रहेगा, क्योकि इस मौसम में हल्की ठंड भी रहती है। ज्यादा गर्मी में घूमने से आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
उदयपुर कैसे पहुंचें?
सड़क मार्ग
उदयपुर जाने के लिए बस की सुविधा उपलब्ध है। उदयपुर भारत के विभिन्न शहरों के रोड नेटवर्क द्वारा जुड़ा हुआ है, जिससे आपको विभिन्न प्रमुख शहरों से उदयुपर के लिए बस मिल जाएगी।
रेल मार्ग
उदयपुर भारत के विभिन्न बड़े शहरों के रेलवे मार्ग से जुड़ा हुआ है। अगर आप रेलमार्ग से जाना चाहते हैंं तो यह आपके लिए सुविधाजनक रहेगा। देश के किसी भी बड़े शहर जैसे कोलकाता, मुंबई, दिल्ली इत्यादि जगहों से आपको उदयपुर के लिए ट्रेन मिल जाएगी।
हवाई मार्ग
उदयपुर के लिए हवाई मार्ग सबसे सुविधाजनक मार्ग है। देश के बहुत से प्रमुख शहर के हवाई अड्डे से उदयपुर के लिए फ्लाई मिलती है। उदयपुर में मुख्य शहर से लगभग 24 किलोमीटर की दूरी पर सबसे नजदीकी हवाई अड्डा महाराणा प्रताप हवाई अड्डा स्थित है।
उदयपुर में ठहरने के लिए 5 स्टार होटल
ताज लेक पैलेस, उदयपुर
ताज लेक पैलेस, पिछोला, उदयपुर, राजस्थान
होटल तविरल रीजेंसी
रोड, उदयपोल, जवाहर नगर, गंगा गली, उदयपुर, राजस्थान
रेडिसन ब्लू पैलेस रिज़ॉर्ट एंड स्पा, उदयपुर
बी, 1, अंबामाता योजना – ए रोड, सामने। अरावली हॉस्पिटल, मल्ला तलाई, उदयपुर, राजस्थान
FAQ | क्या आप जानते हैं
उदयपुर में अगर आप कुछ निश्चित जगहों पर घूमना चाहते हैं तो 3 से 4 दिन लग सकते हैंI
उदयपुर की यात्रा का कुल खर्चा आपके ट्रांसपोर्टेशन, होटल में ठहरना, खाने पीने और घूमने पर निर्भर करता है। जितने दिन आप इस शहर में रहेंगे उसी हिसाब से आपका खर्चा बढ़ता जाएगा।
रेगिस्तान होने के कारण इस शहर में गर्मी ज्यादा होती है। इसलिए घूमने के लिए अक्टूबर-नवंबर से मार्च-अप्रैल का समय काफी अच्छा माना जाता है।
उदयुपर में आपको कई सस्ते और महंगे होटल मिल जाएंगेI आप अपने बजट व पसंद के अनुसार होटल का चुनाव कर सकते हैंI
उदयपुर में रात के समय में आप फतेह सागर झील, दूध तलाई म्यूजिकल गार्डन, सिटी पैलेस, पिछोला झील, सहेलियों की बारी, सज्जनगढ़ पैलेस आदि जगह पर जा सकते हैं।
यदि सड़क पर निकलने और शहर का भ्रमण करने के लिए रात आपका पसंदीदा समय है, तो आपको उदयपुर की कई जगह बेहद पसंद आएगी। उदयपुर रात में घूमने के लिए एक अद्भुत जगह है। यहां रात में जाने के लिए अधिकांश जगहें शांत और आरामदायक हैं। यहां का शांत और लाइटों से टिमटिमाता वातावरण आपको मंत्रमुग्ध कर देगा।
