Vikrant Massey: विक्रांत मैसी विधु विनोद चोपड़ा द्वारा निर्देशित अपनी फिल्म 12वीं फेल की सक्सेस को इंजॉय कर रहे हैं। जहां हर कोई उनकी ऐक्टिंग की तारीफ़ कर रहा है, वहीं विक्रांत को अपनी वाइफ शीतल ठाकुर से अपने पहले बच्चे के रूप में सबसे अच्छा गिफ्ट मिला है। जी , विक्रांत अब एक बच्चे के पिता बन गए हैं, उन्होंने अपने फेंस के साथ बच्चे के आने की खबर शेयर की है।
READ ALSO: सोशल मीडिया पर क्यों छाए हुए हैं फिल्म 12th फेल के ये दृश्य: 12th Fail Best Scenes
विक्रांत मैसी ने शेयर की पोस्ट
7 फरवरी, 2024 को, विक्रांत ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने बेबी के आने की खबर शेयर की है। जिसमें उन्होंने लिखा कि अब उनका परिवार पूरा हो गया है। क्योंकि उन्हें भगवान से बेबी बॉय का आशीर्वाद मिला है। पोस्ट हुई पिक्चर में पेरेंट्स के साथ बच्चे को दिखाया है, जिसमें पेरेंट्स ने बच्चे का हाथ पकड़ा हुआ है जिसमें एक बच्चे की गाड़ी, एक दूध की बोतल और पौधे और फूल भी थे।
जंगल थीम में हुई थी गोद भराई
विक्रांत की पत्नी शीतल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने बेबी शॉवर पार्टी की फोटोज पोस्ट की थी। जिसमें शीतल ने ग्रीन कलर की स्ट्रैपी स्लिप ड्रेस पहनी थी।उन्होंने अपने लुक को मिनिमल रखा और नेचुरल बालों के साथ सॉफ्ट मेकअप का किया था। उन्होंने अपने लुक को स्टेटमेंट गोल्ड इयररिंग्स से कम्प्लीट किया। दूसरी ओर, विक्रांत ने सफेद टोन वाली पैंट के साथ लाइट पिंक शर्ट पहनी थी। बेबी शॉवर फोटोज में बेबी शॉवर केक था। जो फॉरेस्ट-थीम से इंस्पायर्ड था और उस पर एनिमल की फ्रॉस्टिंग थी। वही शीतल अपने एक दोस्त के साथ बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही थी।
