Vikrant Massey Baby Boy: विक्रांत मैसी आज बॉलीवुड में चर्चित नामों में से एक है है। जहां एक ओर वो अपनी आखिरी रिलीज फिल्म 12वीं फेल से सुर्खियां बटोर रहे है, वहीं दूसरी ओर, उन्होंने अपने बेटे वरदान के जन्म के साथ पिता क्लब में भी एंट्री कर ली है। अब शीतल और विक्रांत ने अपने बेटे का एक महीने का जन्मदिन मनाया।
Also read: सोशल मीडिया पर क्यों छाए हुए हैं फिल्म 12th फेल के ये दृश्य: 12th Fail Best Scenes
1 महीने का हुआ विक्रांत-शीतल का वरदान
शीतल ठाकुर ने अपने आईजी हैंडल पर कुछ फोटोज पोस्ट किए, जिसमें विक्रांत मैसी ने अपने बेटे, वरदान का पहले महीने का जन्मदिन मनाया। इस कपल ने किसी भी फिजूलखर्ची को नहीं किया। ब्लकि इस खास दिन को बहुत ही सादे ढंग से मनाया। पहली फोटो में बच्चे के लिए स्ट्रॉबेरी केक बनाया गया। दूसरी फोटो में वरदान के कुछ खिलौने है।
विक्रांत और शीतल ने बेटे वरदान का घर मे किया शानदार स्वागत
वरदान के जन्म के बाद शीतल ठाकुर ने बेटे वरदान के स्वागत के लिए अपने घर पर की गई शानदार व्यवस्थाओं की कई तस्वीरें पोस्ट कीं थी। डेकोरेशन की थीम को नीले रंग में रखा गया था, पूरे घर को नीले और सफेद गुब्बारों, एक हाथी, बादल और चंद्रमा के कटआउट, फूलों और टेडी से सजाया गया था।
ऐसे हुआ था वरदान का नामकरण
विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट डाला था, जिसमें उन्होंने अपने बच्चे की पहली फोटो शेयर की थी। छोटे बच्चे को अपनी माँ की गोद में सफ़ेद कुर्ता-पायजामा पहने गहरी नींद में सोते हुए देखा गया था। दूसरी ओर, जहां शीतल ने गुलाबी रंग की खूबसूरत साड़ी पहनी थी, वहीं विक्रांत गुलाबी कुर्ता पहना था। साथ ही कैप्शन में बेटे का नाम वरदान लिखा था।
