फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ का निर्देशन कबीर खान ने किया है। इसके पहले कबीर खान सलमान के साथ ‘एक था टाइगर’ और ‘बजरंगी भाईजान’ बना चुके हैं और ये इन दोनों की साथ में तीसरी फिल्म है।
फिल्म में सलमान खान का किरदार एक ऐसे आदमी का है जो किसी बच्चे की तरह सच्चा है। फिल्म की कहानी में इंडिया चाइना के वॉर के दिनों को दिखाया गया है। फिल्म का ट्रेलर देखकर ऐसा लग रहा है कि सलमान एक बार फिर अपनी फिल्म बजरंगी भाईजान के बजरंगी जैसी भोलेपन से लोगों का दिल जीतेंगे। वैसे फिल्म की कहानी काफी कुछ हॉलीवुड की फिल्म लिटिल बॉय पर आधारित है और फिल्म के पोस्टर में इसकी क्रेडिट भी फिल्म को दी गई है।

इस फिल्म की एक खासियत ये भी है कि इस फिल्म में चाइना की एक्ट्रेस जू जू सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करते नज़र आएंगी और फिल्म में इंडिया के साथ-साथ चाइना के रहन सहन को भी दिखाया जाएगा। फिल्म की शूटिंग लद्दाख और मनाली में की गई है।
ये भी पढ़े-
