इन खूबसूरत शायरी से बयां करें अपने दिल का हाल: Valentine's Day Special
Valentine's Day Special

Valentine’s Day : इन खूबसूरत शायरी से बयां करें अपने दिल का हाल

Valentine’s Day Special : वैलेंटाइन डे पर अपने दिल का हाल बयां करने के लिए आप कुछ खूबसूरत शायरी को अपने पार्टनर को लिखकर दे सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी लिस्ट-

Valentine’s Day Special : हर साल 7 फरवरी से प्यार का सप्ताह शुरू हो जाता है। इस पूरे वीक प्रेमी जोड़े अलग-अलग तरह से अपने प्यार का इजहार करते हैं। कुछ गिफ्ट देते हैं, तो कुछ अपने पार्टनर को पूरे सप्ताह स्पेशल फील कराने के लिए तरह-तरह की नई चीजों को अपनाते हैं। वहीं, शेरो शायरी में दिलचस्प रखने वाले प्रेमी जोड़े अपने शायरी के जरिए अपने प्यार का इजहार करते हैं। अगर आपके पार्टनर को भी शायरी पसंद है, लेकिन आपको शायरी लिखनी नहीं आती है तो परेशान न हों। आज हम आपको कुछ ऐसी खूबसूरत शायरी की लिस्ट बताएंगे, जो आपके पार्टनर को बेहद ही पसंद आ सकती है। आइए जानते हैं दिल का हाल बयां करने वाली शायरी?

“ अच्छा लगता हैं तेरा नाम, मेरे नाम के साथ जैसे
कोई खूबसूरत सुबह जुड़ी हो, किसी हसीन शाम के साथ”

“कुछ सोचूं तो तेरा ही ख्याल आता है, कुछ बोलूं तो तेरा नाम आता है
कब तक मैं छुपाऊं अपने दिल की बात, तेरी हर एक अदा पर मुझे प्यार आता है”

“मेरी बस एक तमन्ना थी जो हसरत बन गयी, कभी तुमसे दोस्ती थी, अब मोहब्बत बन गयी
कुछ इस तरह शामिल हुए तुम जिन्दगी में कि सिर्फ तुझे ही सोचते रहना मेरी आदत बन गयी”

“ अच्छा लगता हैं तेरा नाम, मेरे नाम के साथ जैसे
कोई खूबसूरत सुबह जुड़ी हो, किसी हसीन शाम के साथ”

“कुछ सोचूं तो तेरा ही ख्याल आता है, कुछ बोलूं तो तेरा नाम आता है
कब तक मैं छुपाऊं अपने दिल की बात, तेरी हर एक अदा पर मुझे प्यार आता है”

“मेरी बस एक तमन्ना थी जो हसरत बन गयी, कभी तुमसे दोस्ती थी, अब मोहब्बत बन गयी
कुछ इस तरह शामिल हुए तुम जिन्दगी में कि सिर्फ तुझे ही सोचते रहना मेरी आदत बन गयी”

Also read : वैलेंटाइन स्पेशल: अपने पार्टनर को इन तरीकों से करें इम्प्रेस

Valentine's Day Special
VALENTINE DAY

“अब तो शाम-ओ-सहर मुझे रहता है बस ख्याल तेरा, “तेरे होठों पर हो बस मुस्कान,
ऐसा में कुछ आज करूं, न होने दूं कभी मोहब्बत कम, इतना जी भर कर तुझे प्यार करूं।”

“कुछ सोचूं तो तेरा ही ख्याल आता है, कुछ बोलूं तो तेरा नाम आता है।
कब तक मैं छुपाऊं अपने दिल की बात, तेरी हर एक अदा पे हमें प्यार आता है।”

“करनी है खुदा से एक गुज़ारिश, तेरे प्यार के सिवा कोई बंदगी ना मिले
हर जनम में साथी हो तुम जैसा, या फिर कभी ज़िन्दगी ही ना मिले। Happy Valentines Day”

“कोई तारीख भूल जाऊं तो थोड़ा हटकर याद दिला देना रूठना मत चाहे हालात कितने ही बुरे क्यों ना हो, मुझे मोहब्बत है तुमसे यह भूलना मत।”

Valentine Shayri
Valentine Shayri

“बेवजह किसी को सताया नहीं करते, हद से ज्यादा किसी को तड़पाया नहीं करते।
आपके लफ्जों से, जिसकी सांस चलती है, उन्हें इतना तरसाया नहीं करते।”

“मेरे चेहरे की हंसी हो तुम, मेरे दिल की हर ख़ुशी हो तुम
मेरे होंठों की मुस्कान हो तुम, धड़कता है मेरा दिल जिसके लिए वो मेरी जान तुम हो तुम।”

“दिल की यादों में संवारु तुझे, तू दिखे तो आँखों में उतारूं तुझे
तेरे नाम को लबों पर ऐसे सजाऊँ, सो जाऊं तो ख्वाबों में पुकारूँ तुझे।”

“तुम्हारे नाम को होठों पर सजाया है मैंने, तुम्हारी रूह को दिल में बसाया है मैंने
दुनिया आपको ढूंढते ढूंढते हो जाएगी पागल, दिल के ऐसे कोने कोने में छुपाया है मैंने।”

अपने पार्टनर को इन खूबूसरत शायरी से आप अपने दिल के हाल को बयां कर सकते हैं। उम्मीद है कि आपको हमारी शायरी की लिस्ट पसंद आई हो। इसी तरह के आर्टिकल के लिए हमारे दूसरी कटैरगी पर विजिट करें।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...