Valentine’s Day Story: वैलेंटाइन डे ये हर साल आने वाला एक प्यार का दिन है, जो अपने साथ बहुत खुशियां लाता है| यह दिन अपने साथी , परिवार , दोस्तों को अपना प्यार जताने का एक खूबसूरत दिन है, और इस दिन उनके साथ एक आरामदायक बिंज-सेशन के अलावा वैलेंटाइन डे मनाने का इससे बेहतर तरीका क्या हो सकता है? इस दिन हर तरफ प्यार का माहौल है, और हमने उन फिल्मों और सीरीज की एक सूची तैयार की है जो रोमांस और प्यार को बेहतरीन तरीके से दर्शाती है|
Also read : इन खूबसूरत शायरी से बयां करें अपने दिल का हाल: Valentine’s Day Special
दिल दहला देने वाले रोमांच से लेकर आजीवन प्यार की दिल छू लेने वाली कहानियों तक, यह सीरीज और फिल्में सभी का मनोरंजन करेंगी और कहानियां सीरीज को अंत तक देखने के लिए सबको मजबूर कर देंगी| तो कुछ पॉपकॉर्न्स के साथ तैयार हो जाइये इस वैलेंटाइन डे के दिन ऐसे बेहतरीन मनमोहक प्रेम कहानियों का लुत्फ़ उठाने के लिए जो आपको एक प्यार के अनोखे सफर पर ले जाएँगी
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया
“तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया” ये सीरीज विज्ञान और रोमांस का एक अनूठा मिश्रण प्रस्तुत करता है जो वैलेंटाइन डे के लिए एक उत्तम चुनाव है| इस मनोरंजक फिल्म में शाहिद कपूर और क्रिती सैनन ने बेहतरीन तरीके से अपने किरदार निभाए है| यह फिल्म एक रोबोटिक्स इंजीनियर आर्यन की कहानी है, जिसे एक मानव निर्मित सिफ्रा से प्यार हो जाता है। इस कहानी का ट्विस्ट है की, सिफ्रा असल में एक रोबोट है| जैसे ही आर्यन अपनी भावनाओं में उलज़ता है, यह फिल्म प्यार, पहचान, मानव और मशीन की बिच के सीमाओं की पड़ताल करती है| अपनी दिलचस्प कहानी और शानदार प्रदर्शन के साथ, “तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया” के अविस्मरणीय अनुभव का वादा करता है, जो दर्शकों को प्यार और नयी टेक्निक्स पर विचार करने के लिए मजबूर कर देगा|
डेंजरस दिल
चलिए इस वैलेंटाइन डे के दिन की शुरुवात पॉकेट ऍफ़ एम् (Pocket FM) की एक बेहतरीन ऑडियो सीरीज “डेंजरस दिल” के साथ करते है जो आपको प्यार और साजिश के एक अनोखे सफर पर ले जायेगी| यह कहानी सयेशा की एक मनोरम कहानी है जो अपने प्रेमी और सबसे अच्छे दोस्त से हुए अपने विश्वासघात से टूटकर खुदको सभी बातों के लिए खुदक दोषी मानाने लगती है| संयोगवश, उसकी मुलाकात अभय खन्ना से होती है, जो अपने उग्र स्वभाव और कट्टर प्रतिष्ठा के लिए जाने जाते है, जो सयेशा के परिवार का पुराणा विरोधी है| यह दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थिति सयेशा की दुनिया को पूरी तरह से बदल देती है क्योंकि अभय को उसकी सुंदरता और व्यक्तित्व पसंद आ जाता है| कि ये विरोधी व्यक्ति खुदको प्रेम में उलझा लेगा? अधिक खुलासों के लिए पॉकेट एफएम पर उपलब्ध ‘डेंजरस दिल’ देखें।
वात वात मा अदला बदली
‘वात वात मा अदला बदली’ यह सीरीज के निर्देशक कार्तव्य शाह है, यह सीरीज वैलेंटाइन डे पर दर्शकों का एक रोमांस और भावनाओं से मिश्रित कहानी से मनोरंजन करने का वादा करती है| इस सीरीज में गुजरात के दिल की धड़कन मल्हार ठाकर और प्रतिभाशाली पूजा जोशी शामिल हैं| यह एक ऐसी यात्रा है जो अहमदाबाद के दिल में प्यार को उजागर करती है| यह सीरीज की कहानी आनंद (मल्हार ठाकर) और ख़ुशी (पूजा जोशी) के इर्द-गिर्द घूमती है। यह एक आनंदमयी परिवार है ,जिसमे उनके माता-पिता, बहन और दादी शामिल हैं ये किरदार कहानी को और भी मनोरंजक बनाते है| आनंद जो एक राजनेता बनाने की इच्छा रखता है वह शादी करने की उम्र में आ जाता है और उसके पिताजी उसे शादी करने के लिए प्रोत्साहित करते है| ख़ुशी जो अपने परिवार में अपने माता पिता के साथ है, उन दोनों के परिवार की संस्कृतियों की झलक तब सामने आती है जब आनंद का परिवार जो संस्कृतियों में गहराई से डूबा हुआ है, वह ख़ुशी के परिवार के विपरीत खड़ा है, जो परिष्कार बिखेरता है। माता- पिता के अस्वीकार के बावजूद, दोनोही शादी के बंधन में बंध जाते है और एक-दूसरे के घरों में जाकर अपने परिवारों में एक सामंजस्य बिठाने का प्रयास करते है। इन दुनियाओं का टकराव प्यार, सांस्कृतिक विविधता और रिश्तों की रमणीय बारीकियों की एक आकर्षक कहानी का वादा करता है। ‘वात वात मा अदला बदली’ यह सीरीज 14 फरवरी से शेमारू मी (ShemarooMe) पर प्रसारित होगी|
गिलहैरी
“गिलहैरी” यह सीरीज वॉचो एक्सक्लूसिव (Watcho Exclusives) पर उपलब्ध है और यह वैलेंटाइन डे के लिए एक बेहतरीन चुनाव है| गिल और हैरी दोनों व्यक्ति अलग अलग बैकग्राउंड के है और जो विपरीत परिस्थितियों के बावजूद वो दोनों एक दूसरे के गहरे प्यार में है| उनके प्यार को कई ज्यादा चुनौतियों से सामना करना पड़ता है, जब गिल का पूर्व प्रेमी उसके जीवन में फिरसे प्रवेश करता है, जिससे कहानी में और भी ज्यादा ट्विस्ट आते है| यह सब परिस्थितीयों में भी हैरी अपने प्रेम बंधन की ताकद का बेहतरीन प्रदर्शन करता है और गिल के बाजु खड़ा होता है| सिधिका शर्मा, प्रिंस रोडे, जरीना वहाब, रवि भाटिया, अमिता नांगिया, नमिता सचदेवा जैसे शानदार कलाकारों और आकर्षक कहानी के साथ, “गिलहैरी” बाधाओं को दूर करने के लिए प्यार की शक्ति को खूबसूरती से चित्रित करता है, जिससे ये कहानी देखने के लिए दर्शक मजबूर हो जाते है|
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
चलिए “रॉकी और रानी की प्रेम कहानी” के बेहतरीन प्रेम कहानी के साथ मनाएं वैलेंटाइन डे! यह फिल्म करण जौहर द्वारा निर्देशित और रणवीर सिंह और आलिया भट्ट जैसे बेहतरीन कलाकारों के साथ यह फिल्म रोमांटिक, प्यार, कॉमेडी, और सामाजिक मानदंडों को तोड़ने की फिल्म है| यह कहानी रॉकी और रानी के इर्द गिर्द घूमती है , वह दोनोही प्रेम का वास्तविक अर्थ समझने के लिए एक दूसरे के परिवार को और उनकी संस्कृतियों को समझते हैं। आकर्षक अभिनय और उत्तम कहानी के साथ, यह फिल्म उन लोगों को अवश्य देखनी चाहिए जो बाधाओं को दूर करने के लिए प्यार की शक्ति पर विश्वास करते हैं| इस रोमांस और पारिवारिक संबंधों के आनंदमय और बेहतरीन कहानी के लिए प्राइम वीडियो देखें|
