Valentine’s Date Plan : मोहब्बत की राह पर चलने वालों के लिए फरवरी का महीना बेहद खास होता है। दरअसल 7 फरवरी को रोज डे से शुरू होकर 14 फरवरी तक मनाया जाने वाला प्रेम का हफ्ता, आशिकों के लिए बेहद खास होता है। प्रेमी जोड़े एक दूसरे के साथ अच्छे से वक्त बिताते हैं और इन लम्हों को यादगार मनाते हैं। इस खास हफ्ते में आपको अपने प्यार और भाव का इजहार करने का एक खास मौका मिलता है।
मोहब्बत की राह के राही एक दूसरे को बेहतरीन सरप्राईज देकर यादें सजाते हैं। इस खास मौके पर प्यार का एहसास भी खास हो, इसके लिए आपको अपने पार्टनर के लिए कुछ यूनिक सोचना होगा। दरअसल वेलेंटाइन डे पर रेस्टोरेंट्स में तो प्रेमी जोड़ों की भीड़ होती हैं, ऐसे में क्यों न घर पर रहकर ही अपने पार्टनर को स्पेशल फील कराया जाए? आइए जानते हैं घर पर रहकर वेलेंटाइन मनाने का बेहतरीन प्लान।
Also read : शादी के बाद पहले वैलेंटाइन डे को ऐसे बनाएं खास, ये टिप्स आएंगे बेहद काम: First Valentine’s Day Tips
पार्टनर संग घर में वेलेंटाइन डे को ऐसे बनाएं जिंदगी भर के लिए यादगार : Valentine’s Date Plan
सुबह की करें रोमांटिक शुरुआत!
अगर आप अपने पार्टनर को स्पेशल फील कराना चाहते हैं, तो इसके लिए पहले से ही तैयारी कर लें। अपने पार्टनर के लिए रोज़, और तोहफे तैयार करके रख लें। अपने पार्टनर को वेलेंटाइन की सुबह एक गुड मॉर्निंग किस के साथ नींद से जगाएं और बेड पर ही कुछ शानदार तोहफा, फूल और चाय सर्व करें। बेड टी पर मिलने वाला ये तोहफा और फूल उनके लिए यादगार हो जाएगा।
साथ में फॉलो करें स्किन केयर रूटीन….
अब साथ में अपने पार्टनर को पैंपर करने के लिए आप स्किन केयर रूटीन फॉलो कर सकते हैं। क्यों न वेलेंटाइन से पहले ही सैलॉन से होम सर्विस का अपॉइंटमेंट बुक कर लें और अपने पार्टनर के साथ साथ खुद की भी थोड़ी पैंपरिंग की जाए।
क्यों न कुछ रेजोल्यूशन लें
अक्सर कई कपल्स आपस में बहुत लड़ते हैं। प्यार तो करते हैं, लेकिन किसी न किसी छोटी बात पर छोटी मोटी लड़ाई होती रहती है। ऐसे में आप चाहें तो एक क्यूट सा रेजोल्यूशन डॉक्यूमेंट तैयार कर सकते हैं और अपने पार्टनर से कभी न लड़ने का रेजोल्यूशन साइन करा लें। ये क्यूट सा रेजोल्यूशन आपके वेलेंटाइन को यादगार बना देगा।
घर पर ही पकाएं लंच
लंच का प्लान है तो क्यों न आपके पार्टनर को ये खास अनुभव कराया जाए। अक्सर बिजी शेड्यूल की वजह से आप अपनी प्रेमिका के लिए खाना नहीं बना पाते होंगे, तो क्यों न आज घर पर ही खुद कुछ बनाकर अपनी माशुका को सर्व करें। और हां, अगर आप कुकिंग एक्सपर्ट नहीं हैं, तो आप ऑनलाइन शेफ को भी अपने घर पर लंच कुकिंग के लिए इनवाइट कर सकते हैं।
मूवी का ख्याल अच्छा है
अगर आपको और आपकी प्रेमिका को मूवीज का शौक है, तो आप मूवी डेट भी प्लान कर सकते हैं। इस दिन थियेटर में तो बहुत भीड़ होती है, क्यों न घर पर ही कडल करते हुए मूवी डेट का मजा लिया जाए?
डांस और बहुत सारी बातें
अपनी मनचाही वाइब और जॉनर के गाने बजाकर आप अपने पार्टनर के साथ घर पर ही डांस करते हुए वेलेंटाइन मना सकते हैं।
कैंडल लाइट डिनर का खास सेटअप
बालकनी में कैंडल लाइट डिनर का सेटअप करने के बाद, आप डेकोरेटर्स की मदद से डेकोरेशन भी करवा सकते हैं। इसके बाद अपने पार्टनर का हाथ थामे, मनपसंद डिनर के साथ यू कैन कॉल ईट ऑफ ए वैलेंटाइन्स डे
