ग्लैमर जगत की जानी-मानी अभिनेत्री रीता भादुड़ी का 62 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। रीता पिछले पांच दशकों से टेलीविजन की दुनिया का जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने ना सिर्फ सीरियलों में काम किया है बल्कि कई फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया है। मंगलवार सुबह किडनी खराब होने के कारण उनका निधन हो गया। रीटा भादुड़ी 10 दिनों से विले पार्ले के सुजय अस्पताल में भर्ती थी। जहां पर वो डायलेसिस पर थी। अस्पताल से एक सूत्र ने उनके निधन की जानकारी दी और कहा, “रीता भादुड़ी रात ने लगभग 1.30 के आसपास दम तोड़ दिया और उनके परिवार के सदस्य सुबह 4 बजे के आसपास उनका शव ले गए।
एक्टर शिशिर का मैसेज
फेसबुक पर रीता के निधन की जानकारी देते हुए अभिनेता शिशिर शर्मा ने लिखा, “बड़े दुख के साथ मैं यह सूचित कर रहा हूं कि रीता भादुड़ी अब हमारे बीच नहीं रहीं। उनका अंतिम संस्कार 17 जुलाई, दोपहर 12 बजे अंधेरी ईस्ट (मुंबई) में होगा। बेहद दुखद, कई लोगों के लिए वह मां की तरह थीं। हम उन्हें बहुत याद करेंगे।”
हमारी स्मृति में अमर रहने वाली महान कलाकार,
रीता जी को, STAR भारत परिवार की ओर से भावपूर्ण श्रद्धांजलि! pic.twitter.com/w9s87gVQar— STAR भारत (@StarBharat) July 17, 2018
रीता का बॉलीवुड सफर
रीता भादुड़ी ने 70 से 90 के दशक में कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया. ‘सावन को आने दो (1979)’ और ‘राजा (1995)’ समेत 70 से ज्यादा फिल्मों में उन्होंने अहम किरदार निभाया। साल 1968 से वह फिल्म इंडस्ट्री में सक्रीय रहीं अपने पांच दशक के करियर में रीता ‘कभी हां कभी ना’, ‘क्या कहना’, ‘दिल विल प्यार व्यार’ और ‘मैं माधुरी दीक्षित बनना चाहती हूं’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने गुजराती फिल्मों में भी काम किया।
टेलीविजन सफर
वह टीवी इंडस्ट्री में काफी चर्चित रहीं और 30 से ज्यादा सीरियल से जुड़ीं. ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’, ‘एक नई पहचान’, ‘कुमकुम’, ‘अमानत’ जैसे टीवी शोज में उन्होंने मां या दादी मां का किरदार निभाया। स्टार भारत के शो ‘निमकी मुखिया’ में रीता बीमारी के बावजूद इमरती देवी का किरदार निभा रही थीं। वे हर चुनौती का सामना करने वालों में से थी। रीटा ने एक इंटरव्यू में कहा था वे बीमार हैं कमजोर नहीं। इसलिए किसी भी कीमत पर वे काम करना नहीं छोड़ सकती। उनकी अंतिम यात्रा मंगलवार 17 जुलाई दोपहर 12 बजे निकली।
