क्या राम लड्डू का संबंध भगवान श्री राम से जुड़ा है, जानें इतिहास और रोचक बातें: Ram Laddu History
Ram Laddu History

Ram Laddu History: मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार वो क्षण आ ही गया जिसका लंबे समय से सभी को बेसब्री से इंतजार था। आखिरकार 22 जनवरी 2024 को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो गई। रामलला अयोध्या में अपने मंदिर में विराजमान हो गए हैं। लेकिन अभी निर्माण कार्य थोड़ा ही पूरा हुआ है।

ALSO READ: जानिए इन शहरों का भ्रमण क्यों किया जाए: Uttar Pradesh Places to Visit

इन दिनों सब दूर भगवान राम के जयकारे लगाए जा रहे हैं, चारों तरफ राम नाम जपा जा रहा है। हर कोई भगवान राम से जुड़ी बातों को जानने में इच्छुक हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको राम लड्डू के बारे में बताएंगे। जी हां, भगवान राम के नाम का यह लड्डू बेहद प्रसिद्ध है। हम आपको इस लेख के द्वारा बताएंगे कि इस लड्डू का नाम भगवान राम से कैसे जुड़ा, तो चलिए जानते हैं।

राम लड्डू भारत का सबसे प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड माना जाता है।भारत में आपको यह आसानी से कहीं भी मिल जाएगा। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि यह लड्डू मीठा नहीं बल्कि नमकीन होता है। यह आपको भारत के किसी भी राज्य के किसी भी जगह आसानी से मिल जाएगा। आपको बता दें, इस लड्डू को हरी और लाल दोनों चटनी के साथ खाया जाता है।

इसमें स्वाद बढ़ाने के लिए कई प्रकार की सब्जियों का भी इस्तेमाल किया जा सकता है जिसमें मूली का नाम शामिल है। हरी और लाल चटनी के अलावा कुछ लोग इसे इमली की चटनी के साथ भी खाना पसंद करते हैं। अगर आपने अभी तक राम लड्डू एक बार भी नहीं चखे हैं, तो आपको जरूर ट्राई करना चाहिए। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर इस फूड का नाम राम लड्डू क्यों है, क्या यह भगवान राम से जुड़ा हुआ है, तो चलिए आगे विस्तार से जानते हैं।

जानें, राम लड्डू का संबंध भगवान राम से है या नहीं

आपको बता दें, दिल्ली से लेकर अयोध्या में राम लड्डू बहुत प्रसिद्ध है। यह लड्डू दाल और सब्जी से बने होते हैं। यह खाने में बहुत स्वादिष्ट लगते हैं और यह पौष्टिक भी होते हैं। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि राम लड्डू का इतिहास भगवान श्री राम से जुड़ा हुआ नहीं है। यह एक प्रकार का साधारण नमकीन लड्डू है। अब आप सोच रहे होंगे कि अगर इस लड्डू का संबंध भगवान श्री राम से नहीं है तो आखिर इसका नाम राम लड्डू क्यों पड़ा, तो चलिए यह भी जान लेते हैं।

आखिर इसे राम लड्डू क्यों कहा जाता है?

राम लड्डू का इतिहास सन 1983 में शुरू होता है। जब दिल्ली के लाजपत नगर में एक दुकान थी। जिसका नाम राम लड्डू था। दुकान के मालिक का नाम रामबाबू था और उन्हीं के नाम पर लड्डू का भी नाम रखा गया। जिस वजह से सभी को लगता है कि राम लड्डू का नाम भगवान श्री राम पर रखा गया है, जबकि यह बात गलत साबित होती है। इसलिए राम लड्डू का नाम भगवान श्री राम से नहीं बल्कि दुकान के मालिक के नाम से जुड़ा हुआ है।

मैं आयुषी जैन हूं, एक अनुभवी कंटेंट राइटर, जिसने बीते 6 वर्षों में मीडिया इंडस्ट्री के हर पहलू को करीब से जाना और लिखा है। मैंने एम.ए. इन एडवर्टाइजिंग और पब्लिक रिलेशन्स में मास्टर्स किया है, और तभी से मेरी कलम ने वेब स्टोरीज़, ब्रांड...