हाल ही में गौहर खान सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा ही चर्चित रहने लगी है। टीवी की दुनिया का सबसे बड़ा रियालिटी शो बिग बाॅस से लाइम लाइट में आई गौहर खान अब सोशल मीडिया के जरिए भी अपने फेंस का मनोरंजन कर रही है। तो वहीं दूसरी ओर देश इन दिनों कोरोना वायरस महामारी से परेशान है।
पिछले साल से आए इस वायरस का प्रकोप अब दिन ब दिन और भी ज्यादा खतरनाक हो रहा है। ऐसे में सरकार को ना चाहते हुए भी लाॅकडाउन लगाना पड़ रहा है। इसी कड़ी में गौहर खान ने पिछले साल यानी 2020 और इस साल 2021 के लाॅकडाउन पर एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

इस वीडियो को अब तक कई लोग पसंद तो कर ही चुके हैं। इसके साथ ही इस पोस्ट पर लोगों ने कई कमेंट और लाइक कर अपनी पसंद ना पसंद को जाहिर भी किया है। गौहर के इस वीडियो में उनके पति जैद भी नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में गौहर ने बताया है कि उनके लॉकडाउन 2020 और लॉकडाउन 2021 में क्या फर्क है।
गौहर के इस वीडियो जैद और गौैहर दोनों ही मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ ही गौहर ने एक कैप्शन भी लिखा है। जिसे भी लोगों ने काफी पसंद किया है। गौहर ने इस वीडियो के साथ लिखा है कि सच्ची कहानी है दोस्तों! हाहाहा मैं बस ये करना चाहती थी।
इस वीडियो में 2020 में जब लॉकडाउन लगा था, तब गौहर सिंगल और परेशान थीं और जब 2021 में उनकी शादी हो गई तो वो अपने पति जैद के साथ इसे एन्जॉय कर रही हैं। वीडियो देखने में काफी मजेदार लग रहा है। गौहर के फैंस कसे उनका यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है।
लोग उनके इस वीडियो पर तारिफ कर रहे हैं। इसके अलावा गौहर के पति जैद ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि हाहाहा ये अब तक का बेस्ट था।
बता दें कि गौहर ने जैद दरबार के साथ 25 दिसंबर 2020 को अपने मुस्लिम रिति रिवाज के अनुसार निकाह किया था। इस शादी में दोनों केे परिवार और कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए थे। दोनों की शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी।

काम की बात करें तो गौहर बीते दिनों रिलीज हुई वेब सीरीज तांडव में नजर आई थीं। गौहर के अलावा सीरीज में सैफ अली खान, कृतिका कामरा, डिंपल कपाड़िया, जीशान अय्युब, सुनील ग्रोवर भी शामिल थे।
यह भी पढ़े।
Celebrity Relationship मलायका से लेकर कीर्ति ने बयां किया पति से अलग होने का दर्द
बॉलीवुड से जुड़े हमारे लेख आपको कैसे लगे? अगर आपको किसी सेलिब्रिटी के बारे में जानना हैं या हमारे कोई लेख आपको पसंद आया हो तो आप अपनी प्रतिक्रियाएं जरूर भेेजें। आप फैशन संबंधी टिप्स व ट्रेंड्स भी हमें ई-मेल कर सकते हैं- editor@grehlakshmi.com
