बाॅलीवुड इंडस्ट्रीज का सबसे फेेमस नाम करन जौैहर से भला कौन अनजान होगा। करन जौहर के स्टाइल से लेकर उनके रहन सहन सभी से उनके फेंस भली भांति रुबरु होंगे ही, लेकिन क्या आप उनके आलिशान घर के बारे में भी जानते हैं। जी हां करन जौहर के इस आलिशान घर के चर्चे तो काफी है।
इसी कड़ी में आज हम आपके लिए करन जौहर के घर ककी कुद ऐसी तस्वीरें लेकर आने वाले हैं जिन्हें आपने शायद नहीं देखा होगा। करन जौहर के इस बड़े से आलिशान घर में करन जौहर के साथ उनकी मां और दोनों बच्चें भी रहते हैं। तो आइए देखते हैं करन जौहर के घर की कुछ खास तस्वीरें।
करण जौहर के इस आलिशान घर के अंदर लाइट कलर की दीवारें हैं। वहीं यहां ग्रे कलर के पर्दे और दो कलर के सोफे हैं। करन जौहर के घर का इंटीरियर काफी सिंपल और माॅडर्न है।

करन के घर की छत को तो आपने देखा ही होगा। करन अक्सर अपने घर की छत पर बाॅलीवुड सितारों के साथ पार्टी करते देखें गए हैं। इसकी फोटोज भी खूद करन ने कई बार अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। करन ने अपनी छत को खास लुक देने के लिए यहां फर्नीचर लगाया है।

इसके अलावा करन जौहर के घर की छत में उन्होंने सुंदर लाइटिंग लगवाई है। इसके अलावा उन्होंने अपने घर की छत में खास सिटिंग एरिया भी बनवा रखा है। करन जौहर का यह बड़ा सा आलिशान घर मुंबई के बांद्रा इलाके में मौजूद है।

करन का यह पैंटहाउस 12वीं मंजिल पर 8000 स्क्वायर फुट जितने बड़े एरिए में फैला हुआ है। यहां करन के बच्चों के लिए एक खास किस्म की नर्सरी भी बनवाई गई है। इसकी तस्वीरें भी करन जौहर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हुई है।

करन ने यह नर्सरी अपने बच्चों के लिए इसलिए बनवाई ताकी बच्चों को घर में किसी तरह की बोरियत ना हो और वह मौज-मस्ती के साथ अपने दिन को एन्जॉय कर सके।

बता दें कि करन जौहर के इस बड़े से आलिशान घर को बाॅलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने डिजाइन किया है। मालूम हो कि गौरी खान एक मशहूर इंटिरीयर डिजाइनर है। उन्होंने करन जौहर समेत कई और बड़े बाॅलीवुड स्टार्स के घरों को डिजाइन किया है।

करन जौहर के घर की छत को इतना खास बनाने के पीछे भी गौरी खान का ही हाथ है। करन जौहर खुद को इतना स्टाइलिश रखते हैं तो ऐसे में भला वे अपने घर को स्टाइलिश बनाने से कैसे चूंक सकते थे।

