अपने मोटापे से छुटकारा भला कौन नहीं चाहता। हर कोई चाहता है कि वह स्लीम औैर फिट दिखें। ऐसे में स्लीम दिखने के सपनों को सबसे पहले हमारे पैट औैर उसके आस पास की जगह में फैैला हुआ फैट तोड़ देता हैै। कई महिलाओं को आपने देखा होगा जो इस समस्या से झूंझ रही होती है।

एक उम्र के बाद ज्यादातर महिलाओं के पेट के आस पास फैट जमा होना शुरु हो जाता हैै। इसे दूर करने के वैसे तो कई उपाय है, लेकिन आज हम जो बताने जा रहे हैं उसे खुद बाॅलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा भी अपनाती है। दरअसल कुछ दिनों पहले ही मलाइका अरोड़ा ने अपना एक वीडियो शेयर किया हैै। जिसमें वे पेटी के फैट को कम करने के लिए कुछ आसान सी एक्सरसाइज बता रही है। जिन्हें आप भी अपने डैली रुटीन में ला कर मलाइका की तरह ही फ्लैट टमी पा सकते हैं।

मलाइका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट की है जिसमें उन्होंने लिखा है क्विक फ्लो फॉर स्कल्प्ड एब्स। मलाइका के इस वीडियो को देखने के साथ ही इसे अपने डैली रुटीन में शामिल करने से अपको भी इसका असर देखने को जरुर मिलेगा। मलाइका के इस वीडियो में उन्होंने तीन एब्स एक्सरसाइज के बारें में बताया है। मलाइका के अनुसार इन एक्सरसाइज को केवल 14 दिनों तक लगातार करने से आपको स्कैल्पेड एब्स हासिल करने में मदद मिल सकती हैै।

इस वीडियो में मलाइका ने पहली एक्सरसाइज के लिए मिडिल स्पिल्ट स्ट्रेच को करते हुए अपनी योगा मैट पर बैठी है। सिर के पीछे उसके हाथों के साथ, वह फिर बारी-बारी से दोनों तरफ झुकती है। अब अपने घुटने को अपनी चेस्ट पर वापस लाते हुए डाउन डॉग लेग लिफ्ट करने के बाद आखिरी एक्सरसाइज के लिए उन्होंने वैकल्पिक लेग उठाई। मलाइका की इन तीनों एक्सरसाइज के अलग अलग फायदे भी है। जिनके बारे में आपको जानना बेहद जरुरी है।

मिडिल स्पिल्ट स्ट्रेच

मिडिल स्पिल्ट को सेंट्रर स्पिल्ट के नाम में भी जाना जाता है। इसमें आप अपने दोनों पैरों को विपरीत दिशा में 180 डिग्री के कोण पर बढ़ाते हैं। इसके बाद आपको अपने हाथों को अपने सिर के पीछे रखते हुए अपनी कोहनी के साथ अपने घुटनों तक पहुंचने के लिए अपनी कमर को दोनों तरफ फैलाना है। इसके फायदे के बारे में बताए तो इस एक्सरसाइज से हिप्स, क्वाड्रिसेप्स और एडिक्टर मसल्स मजबूत होती है।

डाउन डॉग लेग लिफ्ट रेजस

इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपको हाथों को कंधे की चैड़ाई तक अलग रखते हुए कैट पोज में आना है। अब अपने हिप्स को फर्श से सटाकर रखें और अपने दाहिने पैर को अपने पीछे जमीन से ऊपर उठाएं। फिर अपने दाहिने घुटने को अपने चेहरे के करीब आगे लेकर आएं। अब दूसरे पैर से भी इसे दोहराएं। इस एक्सरसाइज से शरीर के लचीलेपन में सुधार और पेट को मजबूत करके चोटों से बचाव मिलता है।

ऑल्टरनेटिव लेग रेजस

इसके लिए आप पैरों के बल जमीन पर लेट जाएं, अब धीरे-धीरे अपने एक पैर को हवा में ऊपर की ओर उठाएं। अब इसे नीचे लाएं और अपने दूसरे पैर को ऊपर उठाएं। इस एक्सरसाइज से आपके पेट की मसल्स को टोन और मजबूत करने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़े। 

Celebrity Hairstyle – गर्मियों में इन हेयर स्टाइल को अपनाएं, बॉलीवुड एक्ट्रेस को भी देंगी मात

 

सेलिब्रिटी फिटनेस संबंधी हमारे सुझाव आपको कैसे लगे? अपनी प्रतिक्रियाएं जरूर भेेजें। आप फैशन संबंधी टिप्स व ट्रेंड्स भी हमें ई-मेल कर सकते हैं- editor@grehlakshmi.com