हमारे घर में जब भी कोई कार्यक्रम रहता है, तो घर में न चाहते हुए भी थोड़ी बहुत पूरी तो बच ही जाती है। महिलाओं के सामने एक बहुत बड़ी समस्या सामने आकर खड़ी हो जाती है कि यह बची हुई पूरी को कैसे खत्म करें क्योंकि घर में ठंडा खाना कोई भी पसंद नही करता है। जब बची हुई चीज़ों से अगर हम कुछ नया बनाकर घरवालों को खिलाएं, तो शायद बची हुई पूरी भी हमें नहीं फेकना पड़ेगी और घर के लोग खुशी-खुशी खाएंगे। जैसे बच्चों को बाहर का पिज्ज़ा बर्गर खाना बहुत पसंद करते है, तो आप बच्चों को घर में बची हुई पूरी से उनकी पसंद का पिज्ज़ा बनाकर खिलाएं। इसी तरह आप बड़ों के पसंद आने वाली खस्ता कचौरी भी बनाकर खिलाएंगे, तो कोई जान ही नहीं पाएगा कि इसमें आपने बची हुई पूरी का इस्तेमाल किया है और बड़े शौक से खाएंगे। नमकीन डिशेज़ तो बहुत स्वादिष्ट बनती ही है, इसके साथ-साथ बची पूरी की मिठाई भी बहुत स्वादिष्ट बनती है। जैसे पूरी का आप हलवा भी बनाकर खाएंगे, तो बहुत ही टेस्टी लगेगा। इसके लड्डू भी बनाने में ज्यादा मेहनत भी नहीं लगेगी और इन्हें बनाकर आप 3-4 दिन तक और खा भी सकते हैं। इसी तरह एक और चटपटे सैंडविच बनाकर आप बच्चे और बड़ों को बनाकर खिलाने से उन्हें भी बहुत मजा आऐगा। इसलिए अब आपके घऱ में पूरी बच जाए, तो आपको टेंशन लेने की ज़रूरत नहीं है। आप इन 5 डिशेज़ में से कोई भी डिश बनाकर खिला सकते हैं। इससे आपको ऐसा भी नहीं लगेगा भी नहीं कि आप कुछ ठंडा खा रहे हे और नए-नए टेस्ट का मजा भी ले सकते हैं।   

पूरी पिज्ज़ा

सामग्री

5-6 बची हुई पूरी  

3-4 पिज्ज़ा सॉस

2 टी स्पून क्रिम चीज़

1 टेबल स्पून बारीक कटे टमाटर

1 टेबल स्पून शिमला मिर्च

1 टेबल स्पून स्वीट कॉर्न

4-6 टी स्पून किसा चीज़  

¼ टी स्पून कूटी लाल मिर्च

1 टेबल स्पून तेल

नमक स्वादानुसार

विधि

  • सबसे पहले पूरी के एक तरफ चीज़ लगाकर चाकू से फैला दें। अब पिज्ज़ा सॉस लगाकर एक पूरी के ऊपर क्रीम चीज़ फैलाकर कटे टमाटर, शिमला मिर्च और स्वीट कॉर्न रखें।
  • स्वीट कॉर्न के ऊपर कूटी लाल मिर्च, किसा चीज़ और नमक डालकर पूरी पिज्ज़ा तैयार करें। गैस पर एक पैन रखकर तेज आंच पर चालू करें। पैन गर्म हो जाने पर तेल डालकर पैन पर फैलाएं।
  • अब पैन पर तैयार पूरी पिज्ज़ा को धीमी आंच पर ढ़ककर 4-5 मिनट के लिए पकाएं। पूरी पिज्ज़ा तैयार करके गरमा-गरम सॉस के साथ सर्व करें। बच्चों के लिए एक अलग ही तरह का पिज्जा हो जाएगा।

कचौरी

सामग्री   

4 बची हुई पूरी

40 ग्राम पनीर

2 टी स्पून बेसन

½ कप उबला आलू  

¼ लाल मिर्च पाउडर

¼ टी स्पून धनिया पाउडर  

¼ टी स्पून गरमा मसाला  

½ टी स्पून कीसा अदरक

नमक स्वादानुसार  

तेल आवश्यकतानुसार

विधि

  • सबसे पहले पूरी के छोटे-छोटे पीस करके मिक्सर के जार में बारीक पीसकर एक बड़े बोल में डालें। पूरी में बेसन डालकर थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर एक सॉफ्ट डो बनाकर 10-15 मिनट के ढ़ककर रखें।
  • कचौरी का मसाला बनाने के लिए – एक बोल में उबला आलू और पनीर को अच्छे से मिक्स करके मसाले डालें नमक गरम-मसाला, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और किसा अदरक डालकर हाथों से अच्छे से मिला लें।
  • अब एक पैन में तेल डालकर गैस को मध्यम आंच पर चालू करें। आटे की छोटी-छोटी लोई बना लें। लोई को हाथों की हथेली से फैलाकर बीच में तैयार मसाले भरें।  मसाला रखकर बॉल आकार देकर किनारो को अच्छे से बंद करें और हथेली पर तेल लगाकर थोड़ा फैला दें। 
  • अब तैयार कचौरी को एक-एक करके तेल में डालकर धीमी आंच पर तल लें। कचौरी को एक प्लेट में निकालें और इमली की चटनी के साथ सर्व करें।

हलवा

सामग्री

6-7 बची हुई पूरी

1 कप दूध

4-5 टी स्पून पीसी शक्कर

2-3 टेबल स्पून देसी घी

½ टी स्पून इलायची पाउडर

कटे ड्रायफ्रूट्स आवश्यकतानुसार

विधि

  • सबसे पहले पूरी के छोटे-छोटे पीस करके मिक्सर के जार में बारीक पीस लें। एक पैन में घी और पूरी डालकर गैस को मध्यम आंच पर चालू करें और पीसी पूरी को 4-5 मिनट के लिए भूनें।
  • पीसी पूरी भून जाने पर पीसी शक्कर डालकर मिला लें। शक्कर मिल जाने पर दूध डालकर चम्मच से चलाते हुए दूध को सूखाकर हलवा बनाएं।
  • अब कटे ड्रायफ्रूट्स और इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं। अब एक सर्विंग बोल में निकाल कर ऊपर से कटे ड्रायफ्रूट्स डालकर सर्व करें।

लड्डू

सामग्री    

7-8 बची हुई पुडी

2 टेबल स्पून देसी घी

4-5 टेबल स्पून पीसी शक्कर

½ टी स्पून इलायची पाउडर  

½ कप दूध 

कटे ड्रायफ्रूट्स आवश्यतानुसार

विधि

  • सबसे पहले बची पूरी के छोटे-छोटे पीस करके मिक्सर के जार में बारीक पीसकर एक बोल में निकाल लें।
  • अब पीसी पूरी में पीसी शक्कर, इलायची पाउडर और घी और कटे ड्रायफ्रूट्स डालकर हाथों से अच्छे से मिला लें।
  • दूध को छींटे डालकर अच्छे से मिलाकर छोटे-छोटे लड्डू बनाकर तैयार करें। यह लड्डू खाने बहुत स्वादिष्ट होते हैं।

पूरी सैंडविच

सामग्री

6-8 बची हुई पूरी 

½ कप गोल आकार में कटी कक़डी

½ कप गोल आकार में कटे टमाटर  

½ कप गोल आकार में कटे प्याज  

½ कप कटी शिमला मिर्च  

½ कप बटर

¼ कप हरी चटनी

½ कप बटर

½ टी स्पून चाट मसाला

नमक स्वादानुसार  

विधि

  • सबसे पहले एक पूरी पर छोटी चम्मच से हरी चटनी डालकर फैलाकर ऊपर से टमेटो सॉस, कटी कक़डी, टमाटर, प्याज, शिमला मिर्च, चीज़, और नमक डालकर ऊपर से दूसरी पूरी रखकर दबा दें।
  • अब एक पैन को गैस पर रखकर तेज आंच पर चालू कर के पेन गर्म हो जाने पर एक छोटे चम्मच बटर डालकर तैयार सेंडविच रखकर ऊपर से ढ़ककर 2-3 मिनट पकाएं।
  • अब पलट कर दूसरी तरफ से भी इसी दूसरी तरफ से भी पकाकर एक प्लेट में निकाल लें और फिर हरी चटनी, सॉस, कक़डी और प्याज रखकर सॉस के साथ गरमा -गरम सर्व करें। यह सैंडविच खाने में बहुत स्वादिष्ट होते है। एक बार जरुर बनाकर ट्राय करें।

खाने का स्वाद ही नहीं इम्यूनिटी भी बढ़ाएंगी ये 7 चटनियां

सर्दियों में अपनी भूख करें शांत, बनाइए होम शेफ दीप्ति गोयल की बताई ये 5 रेसिपीज़