मेरी सासू मां को डायबिटीज और हाइपरटेंशन की समस्या है। उन्हें कोलेस्टेरॉल की समस्या नहीं होने के बावजूद एंटी- कॉलेस्टेरॉल दवाएं दी जा रही हैं। क्या यह सही है या फिर मुझे किसी अन्य डॉक्टर से भी सलाह लेनी चाहिए?
– सौम्या बहादुर, सूरत

यूं तो कई रोगियों को एंटी-कोलेस्टेरॉल दवाएं दी जाती हैं। लेकिन कोलेस्टेरॉल कम करने की थेरेपी उन्हीं रोगियों को दी जाती है, जिन्हें भविष्य में कार्डियोवैस्कुलर समस्याएं होने का अधिक जोखिम रहता है न कि सभी को। कोलेस्टेरॉल ड्रग थेरेपी सिर्फ ऐसे लोगों के लिए उपयुक्त होती है – जिन्हें हार्ट अटैक आया हो, 40 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे व्यक्ति, जिन्हें डायबिटीज हो, जेनेटिक तौर पर अधिक कोलेस्टेरॉल हो। जब कोलेस्टेरॉल के स्तर में सामान्य नहीं बल्कि बहुत अधिक बढ़ोतरी हो। बुजुर्गों को कोलेस्टेरॉल ड्रग थेरेपी का फायदा होने के मामले बहुत ही कम हैं, इसलिए बुजुर्गों को कोलेस्टेरॉल की दवाएं देना ज़्यादातर विशेषज्ञ राय पर निर्भर होता है न कि क्लीनिकल प्रमाणों के आधार पर।

 

ये भी पढ़े-

मेरा बेटा खेलने वक्त हांफने लगता है, क्या यह दिल की बीमारी है? 

मेरी कमर में तेज दर्द रहता है जो माहवारी में बढ़ जाता है। मुझे क्या करना चाहिए? 

मुझे पॉलिसिस्टिक ओवरियन सिंड्रोम है। क्या मैं गर्भधारण कर सकती हूं? 

मेरे बांये स्तन में छोटी सी गांठ है। क्या गांठ का मतलब कैंसर ही होता है?