Makar Sankranti 2025
Makar Sankranti 2025 Credit: Istock

Makar Sankranti Daan: नए साल का पहला बड़ा हिन्‍दू त्‍योहार जिसे बड़ी धूमधाम और भव्‍यता से मनाया जाता है, वो है मकर संक्रांति। तिल, गुड़, बाजरा और मूंगफली खाना और खिलाना इस त्‍योहार की खासियत है। इस साल 15 जनवरी को मकर संक्रांति का त्‍योहार मनाया जाएगा। ये खास दिन केवल फसल के मौसम की शुरुआत का संकेत नहीं देता बल्कि ये ठंड के मौसम के समापन का भी प्रतीक माना जाता है। आपको बता दें कि सदियों से इस दिन दान देने की परंपरा है। इस दिन दिया गया दान आध्‍यात्मिक और ज्‍योतिषीय महत्‍व रखता है। वैसे तो दान में हम खाने और पहनने की कुछ भी वस्‍तु दे सकते हैं लेकिन यदि राशि के अनुसार चीजों का दान किया जाए तो दोगुना लाभ मिल सकता है। तो चलिए जानते हैं किस राशि के लोगों को दान में क्‍या देना चाहिए।

Also read : पैर के तलवों पर सर्दियों में लगाएं ये 5 तरह के तेल

मेष

Makar Sankranti Daan
Makar Sankranti Daan for Mesh Rashi

मेष राशि बहुत ही उत्‍साहित और ऊर्जावान राशि मानी जाती है। मकर संक्रांति के दिन मेष राशि के जातकों को गुड़ का दान देना चाहिए। गुड़ का दान देने से जीवन में खुशहाली आती है। इसके अलावा काले तिल का दान देना भी शुभ माना जाता है।

वृषभ

वृषभ राशि वाले लोगों को मकर संक्रांति के दिन सफेद वस्‍तुओं का दान करने की सलाह दी जाती है। सफेद वस्‍तुओं में आप चावल, तिल, शक्‍कर और आटा दान में दे सकते हैं। इस दिन सफेद वस्‍तुओं का दान करने से जीवन में समृद्धि आती है।

मिथुन

इस दिन मिथुन राशि के जातकों को काली उड़द और चावल का दान देना चाहिए। ये उनकी राशि के लिए शुभ माना जाता है और घर में मौजूद परेशानियों से निजात मिल सकती है। इसके अलावा सफलता प्राप्‍त करने के लिए आप किसी गरीब व्‍यक्ति को काला कंबल भी दान में दे सकते हैं।

कर्क

कर्क राशि वाले लोगों को इस दिन सफेद अनाज का दान करना चाहिए। इस दिन चांदी या सफेद तिल का दान करने से भी लाभ होता है। कर्क राशि का स्‍वामि चंद्र ग्रह है इसलिए सफेद चीजों का दान करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।

सिंह

मकर संक्रांति के दिन सिंह राशि के जातकों को किसी जरूरतमंद को काले तिल का दान करना चाहिए। शरीरिक और आर्थिक परेशा‍नियों से छुटकारा पाने के लिए काले कंबल का भी दान फलदायी साबित हो सकता है। इसके अलावा आप पीले कपड़े और दाल का भी दान कर सकते हैं।

कन्‍या

Virgo
Virgo

इस दिन सवा किलो चावल के साथ काली दाल का दान कन्‍या राशि वालों को लाभ पहुंचा सकता है। इस दिन किसी गरीब को खिचड़ी दान करनी चाहिए साथ ही इसके सेवन से दोगुना लाभ मिल सकता है।

तुला

इस राशि के लोगों को चीनी, चावल, दूध, ऊनी कपड़े, खिचड़ी और तिल-गुड़ का दान करना चाहिए। इन चीजों का दान करने से सफलता मिलती है और घर में शांति आती है।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के जातकों को इस दिन खिचड़ी और सवा किलो गुड़ का दान करना चाहिए। इसके अलावा गरीबों को खाना खिलाना भी शुभ माना गया है।

धनु

धनु राशि के लोगों को पीली दाल और पुस्‍तकों का दान करना चाहिए। इस दिन पुस्‍तकों का दान फलदायी माना जाता है। इसके अलावा आप कच्‍ची हल्‍दी और पीले कपड़ों का दान भी कर सकते हैं।

मकर

इस दिन आप काली वस्‍तुओं और कपड़ों का दान कर सकते हैं। आप चाहे तो कंबल, काले तिल और सरसों के तेल का दान कर सकते हैं, ऐसा करना लाभदायी माना जाता है।

कुंभ

कुंभ राशि के जातकों को काली उड़द, काला कपड़ा और काले तिल का दान देना चाहिए। इसके अलावा आप गुड़ का भी दान दे सकते हैं।

मीन

इस राशि के जातकों को काले चने और पीली दाल का दान करना चाहिए। इन चीजों का दान करने से वित्‍तीय लाभ प्राप्‍त हो सकता है।