वृन्दावन में दर्शन के लिए 20 खूबसूरत जगह
हम आपको वृन्दावन की 20 खूबसूरत जगहों के बारे में बता रहे हैं, जहाँ आप भगवान श्री कृष्ण के दर्शन के साथ-साथ इन जगहों पर घूमने का आनंद भी लें सकते हैंI
‘वृन्दावन’ शहर यमुना नदी के किनारे स्थित सबसे पुराने और प्राचीन शहरों में से एक हैI वृन्दावन शहर का नाम दो शब्दों से मिलकर बना है वृंदा और वनI जिसमें वृन्दा का अर्थ तुलसी और वन का अर्थ उपवन हैI धार्मिक मान्यता के आधार पर इस शहर का बहुत अधिक महत्व है, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि भगवान श्री कृष्ण ने अपना बचपन यहीं पर बिताया थाI यहां आपको भगवान श्री कृष्ण और देवी राधा को समर्पित कई मंदिर देखने को मिलेंगेI इन मंदिरों में सबसे प्रसिद्ध मंदिर बांके बिहारी मंदिर, इस्कॉन मंदिर और अन्य कई शामिल हैंI यहाँ देश-विदेश से बहुत से लोग परम-मुक्ति की खोज में भी आते हैंI आइए यहाँ के धार्मिक स्थानों के बारे में विस्तार से जानते हैंI
वृन्दावन में घूमने के लिए 20 खूबसूरत जगह-Famous Places in Vrindavan
| जगह | शहर से दूरी/किलोमीटर |
| प्रेम मंदिर (Prem Temple) | 14.5 Km |
| द्वारकाधीश मंदिर (Dwarkadhish Temple) | 8.5 km |
| इस्कॉन मंदिर (iskcon temple) | 1.9 Km |
| गोविंद देवजी मंदिर (Govind Devji Temple) | 1 Km |
| बांके बिहारी मंदिर (Banke Bihari Temple) | 5.8 km |
| श्री रंगनाथ मंदिर (Sri Ranganath Temple) | 1.5 Km |
| गोवर्धन पहाड़ी (Govardhan Hill) | 22 Km |
| कुसुम सरोवर (Kusum Sarovar) | 24 Km |
| केसी घाट (kesi Ghat) | 3 Km |
| धन वाणी (dhanwani) | 2 Km |
| राधा दामोदर मंदिर (Radha Damodar Temple) | 6.2 Km |
| यमुना नदी (Yamuna River) | 164 Km |
| सेवा कुंज (SevaKunj) | 1 Km |
| निधि वन (NidhiVan) | 5.6 Km |
| वैष्णो देवी मंदिर (Vaishno Devi Temple) | 112 Km |
| गोपेश्वर महादेव (Gopeshwar Mahadev) | 6.8 Km |
| पागल बाबा मंदिर (Pagal Baba Temple) | 3.9 Km |
| कालियादेह घाट (Kaliadeh Ghat) | 3.9 Km |
| शाहजी मंदिर (Shahaji Temple) | 6.6 Km |
| प्रियकांत जू मंदिर (Priyakant Zoo Temple) | 2.3 Km |
प्रेम मंदिर (Prem Temple)

यह मंदिर भगवान श्री कृष्ण और राधा के बीच के प्रेम का प्रतीक माना जाता हैI इस मंदिर के अंदर एक विशेष रूप से निर्मित मंच है, जो पर्यटकों को भगवान श्री कृष्ण के जीवन को दर्शाने वाले 48 पैनलों के भव्य दृश्य का आनंद लेने की अनुमति प्रदान करता हैI सुंदर बगीचों और परिदृश्यों से घिरा इस मंदिर का बाहरी भाग भी देखने लायक हैI
प्रवेश शुल्क
यहाँ आने के लिए किसी तरह का प्रवेश शुल्क का भुगतान नहीं करना पड़ता हैI यह मंदिर सुबह 5:30 से 6:30 बजे तक और फिर सुबह 8:30 से 12 बजे तक खुला रहता हैI शाम में यहाँ 4:30 से 8 बजे तक दर्शन किया जा सकता हैI
द्वारकाधीश मंदिर (Dwarkadhish Temple)

द्वारकाधीश मंदिर को 150 साल पहले भगवान श्री कृष्ण के एक भक्त ने बनवाया थाI यह मंदिर मानसून के मौसम की शुरुआत में अपने अद्भुत झूले उत्सव के लिए जाना जाता हैI इस मंदिर में भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति को “द्वारका के राजा” के रूप में सजा कर रखा गया हैI
प्रवेश शुल्क
इस मंदिर में आप निशुल्क दर्शन कर सकते हैंI
इस्कॉन मंदिर (iskcon temple)

इस्कॉन मंदिर को श्री कृष्ण बलराम मंदिर के नाम से भी जाना जाता हैI यह मंदिर शहर का एक प्रमुख आकर्षण का केंद्र बन गया हैI यहाँ दिल्ली के आसपास और दुनिया भर से भक्त दर्शन के लिए आते हैंI यह मंदिर विदेशी पर्यटकों के लिए खास आकर्षण का केंद्र हैI
प्रवेश शुल्क
इस मंदिर में दर्शन करने के लिए किसी तरह का कोई भुगतान नहीं करना पड़ता हैI यह मंदिर सुबह 4.30 बजे से रात के 8.30 बजे तक खुला रहता है आप यहाँ किसी भी समय दर्शन के लिए आ सकते हैंI
गोविंद देवजी मंदिर (Govind Devji Temple)

ऐसी मान्यता है कि गोविंद देवजी मंदिर, उसी शहर की गोद में स्थित है जहां भगवान श्री कृष्ण ने अपना पूरा बचपन बिताया थाI लाल बलुआ पत्थर से बने इस मंदिर में भगवान कृष्ण की बचपन की झलकियों को बेहद करीब से देखा जा सकता हैI
प्रवेश शुल्क
इस मंदिर में प्रवेश निशुल्क है और आप यहाँ सुबह 9 बजे से रात के 9 बजे तक दर्शन करने के लिए आ सकते हैंI
बांके बिहारी मंदिर (Banke Bihari Temple)

श्री बांके बिहारी मंदिर मथुरा के पवित्र शहर वृन्दावन में भगवान श्री कृष्ण का सबसे प्रसिद्ध मंदिर हैI जैसे ही आप बांके बिहारी मंदिर पहुंचेंगे, आपको यहाँ राजस्थान शैली की इमारत दिखाई देगी, जो मेहराबदार खिड़कियों और जटिल पत्थर के काम से सजी हुई हैI यहाँ भगवान श्री कृष्ण की छवि एक बच्चे के रूप में दिखाई देती हैI
प्रवेश शुल्क
इस मंदिर में दर्शन करने के लिए किसी भी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं देना पड़ता हैI इस मंदिर में सुबह से दिन के 12 बजे तक और शाम में 5:30 से 9:30 तक दर्शन किया जा सकता हैI
श्री रंगनाथ मंदिर (Sri Ranganath Temple)

इस मंदिर को रंगजी मंदिर के नाम से भी जाना जाता हैI यह मंदिर वृन्दावन-मथुरा मार्ग पर स्थित हैI इस मंदिर का मुख्य आकर्षण दूल्हे के रूप में सजी भगवन कृष्ण की मूर्ति हैI यह उत्तर भारत के सबसे बड़े मंदिरों में से एक है और वैष्णवों के 108 दिव्यदेशों में से भी एक माना जाता हैI
प्रवेश शुल्क
इस मंदिर में दर्शन करने के लिए किसी तरह का प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI यह मंदिर सुबह 7 बजे से दोपहर के 12 बजे तक और शाम के समय 4 बजे से रात के 8 बजे तक खुला रहता हैI
गोवर्धन पहाड़ी (Govardhan Hill)

गोवर्धन पर्वत का उल्लेख हिंदू धर्म के कई प्राचीन ग्रंथों में भी किया गया हैI इसे वैष्णवों के प्रमुख तीर्थ स्थलों में से एक माना जाता हैI ऐसी मान्यता है कि एक बार भगवान श्री कृष्ण ने मथुरा में अपने गांव को भीषण बारिश और तूफान से बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी एक उंगली पर उठा लिया थाI
प्रवेश शुल्क
यहाँ दर्शन करने के लिए आपको कोई प्रवेश शुल्क नहीं देना पड़ता हैI आप यहाँ किसी भी समय दर्शन के लिए जा सकते हैंI
कुसुम सरोवर (Kusum Sarovar)

वृंदावन में स्थित कुसुम सरोवर गोवर्धन पर्वत से लगभग 2 किलोमीटर की दूरी पर राधा कुंड के पास स्थित हैI कुसुम सरोवर राजसी बलुआ पत्थर से निर्मित एक सुंदर जल निकाय हैI इसके जलाशय में सीढ़ियाँ हैं, जिसकी मदद से तालाब में भी उतरा जा सकता हैI
प्रवेश शुल्क
कुसुम सरोवर देखने के लिए कोई शुल्क नहीं लगता है और ये 24 घंटे खुला रहता है, आप यहाँ कभी भी आ सकते हैंI
केसी घाट (Keshi Ghat)

केसी घाट वृंदावन के प्रसिद्ध धार्मिक स्थानों में से एक माना जाता हैI ऐसी मान्यता है कि भगवान श्री कृष्ण ने अपने बचपन का अधिकांश समय वृंदावन में ही बिताया था और इसी घाट पर भगवान श्री कृष्ण ने दुष्ट राक्षस केसी का वध किया था, जिसके कारण भी इस घाट को केसी घाटो कहा जाता हैI
प्रवेश शुल्क
यहाँ आने के लिए किसी भी तरह का प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI यह स्थान 24 घंटे खुला रहता है, लेकिन यहाँ आने का सबसे अच्छा समय सुबह 6 बजे से रात का 8 बजे का का ही होता हैI
धन वाणी (Dhanwani)

वृंदावन में घूमने लायक खूबसूरत जगहों में से एक जगह धन वाणी भी हैI ऐसा माना जाता है भगवान श्री कृष्ण यहां पर गोपियों के संग रासलीला किया करते थेI
प्रवेश शुल्क
यहाँ कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI आप यहाँ सुबह 5:00 बजे से शाम के 8:00 बजे तक घूमने के लिए आ सकते हैंI
श्री राधा दामोदर मंदिर (Radha Damodar Temple)

श्री राधा दामोदर मंदिर वृंदावन के खूबसूरत धार्मिक पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है, जो पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र स्थल हैI यह मंदिर वृंदावन में स्थित सात गोस्वामी मंदिरों में से एक है, जिसकी स्थापना 1542 में एक गुरु श्रील जीवा गोस्वामी ने गई थीI
प्रवेश शुल्क
आप यहाँ घूमने आएंगे तो आपको कोई भुगतान नहीं करना पड़ेगाI यह मंदिर सुबह 5 बजे से 1 बजे तक और शाम के समय 5 बजे 9 बजे तक खुला रहता हैI
यमुना नदी (Yamuna River)

वृंदावन शहर यमुना नदी के किनारे बसा हुआ है, जिसके कारण इस शहर की शोभा दोगुनी हो जाती है और यह नदी वृंदावन के लिए विशेष महत्व रखती है, क्योंकि यमुना नदी का भगवान श्री कृष्ण के साथ बहुत गहरा संबंध हैI यमुना नदी को भगवान श्री कृष्ण की बहन भी कहा जाता हैI यह नदी गंगा नदी के समान ही भारत की पवित्र नदी मानी जाती हैI
प्रवेश शुल्क
यहाँ कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI आप यहाँ कभी भी किसी भी समय आ सकते हैंI
सेवा कुंज (Seva Kunj)

सेवा कुंज में भगवान श्री कृष्ण और राधा की मंत्रमुग्ध कर देने वाली कहानियों को दर्शाया गया हैI यह मंदिर एक बड़े से गुंबद के आकार का हैI इस मंदिर की दीवारों को भगवान श्री कृष्ण और राधा के विभिन्न तरह के चित्रों से सजाया गया हैI इस मंदिर में प्रवेश करने पर पर्यटक ललित कुंज और निकुंज मंदिर को भी देख सकते हैं जो इस मंदिर के केंद्र में स्थित हैI
प्रवेश शुल्क
यह मंदिर केवल दिन के समय ही खुलता है और इसका द्वार सूर्यास्त के बाद बंद कर दिया जाता है, इसलिए जब यहाँ आएं तो समय का ध्यान जरूर रखेंI यहाँ प्रवेश निशुल्क होता हैI
निधिवन (Nidhivan)

निधिवन, वृंदावन में स्थित खूबसूरत दर्शनीय स्थलों में से एक माना जाता हैI वृन्दावन में यह सबसे ज्यादा रहस्यमई जगह हैI ऐसा कहा जाता है कि यह वही स्थान है, जहां पर भगवान श्री कृष्ण राधा रानी का श्रृंगार किये थे और उनके साथ महारास लीला की थीI
प्रवेश शुल्क
निधिवन में प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI वृंदावन आने वाले पर्यटक दिन में किसी भी समय निधिवन आ सकते हैं, लेकिन रात के समय इसे खाली कर दिया जाता हैI रात के समय यहाँ प्रवेश निषेध हैI
वैष्णो देवी मंदिर (Vaishno Devi Temple)

वृंदावन में एक और दर्शनीय स्थल है, जिसका नाम वैष्णो देवी मंदिर हैI यह मंदिर बांके बिहारी मंदिर से लगभग 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैI इस मंदिर का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया हैI इस मंदिर के गर्भ ग्रह में मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैंI
प्रवेश शुल्क
यहाँ दर्शन फ्री में किया जाता है और यह मंदिर सुबह के 6 बजे से दिन के 1 बजे तक और शाम के समय 4 बजे से 8 बजे तक खुला रहता हैI
गोपेश्वर महादेव (Gopeshwar Mahadev)

यह मंदिर भगवान शिव के गोपेश्वर स्वरुप को समर्पित हैI गोपेश्वर मंदिर की सबसे खास बात ये है कि इस मंदिर में सुबह के समय भगवान शिव के लिंगम को पूजा जाता है और शाम के समय शिव के गोपेश्वर महादेव के रूप की पूजा की जाती हैI
प्रवेश शुल्क
यह मंदिर सुबह 4:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और शाम के समय 4:00 बजे से रात 8:30 तक खुला रहता हैI
पागल बाबा मंदिर (Pagal Baba Temple)

वृंदावन में एक 10 मंजिला मंदिर है, जो काफी अलग व खूबसूरत दिखता हैI यह मंदिर मार्ग के फूल के समान दिखती हैI ऐसा माना जाता है कि भगवान श्री कृष्ण राधा के लिए यहाँ अपनी बांसुरी बजाया करते थेI इस मंदिर की सबसे खास बात यह है कि यह मंदिर सभी धर्म के लोगों को एकजुट करने और भाईचारा के साथ रहने का संदेश देता है, क्योंकि इस 10 मंजिले वाले मंदिर में पहले मंजिल में चर्च, दूसरे में मस्जिद, तीसरे में गुरुद्वार और चौथे में सनातन धर्म के मंदिर स्थित हैंI
प्रवेश शुल्क
इस मंदिर में दर्शन के लिए किसी तरह का शुल्क नहीं लगता हैI यहाँ श्रद्धालु सुबह 5:30 बजे से लेकर सुबह के 11:00 बजे तक और फिर दोपहर के 3:00 बजे से लेकर रात के 9:00 बजे तक दर्शन करने के लिए आ सकते हैंI
कालियादेह घाट (Kaliadeh Ghat)

ऐसा कहा जाता है कि यह वही घाट है, जहां पर भगवान श्री कृष्ण कदम वृक्ष पर चढ़कर यमुना नदी में कूदे और कालिया नाग के ऊपर चढ़कर नृत्य किए थे और यमुना नदी को कालिया नाग के जहर से मुक्त कराए थेI
प्रवेश शुल्क
यहाँ प्रवेश निशुल्क है और आप यहाँ कभी भी किसी भी समय घूमने के लिए आ सकते हैंI
शाहजी मंदिर (Shahaji Temple)

शाहजी मंदिर का निर्माण साल 1876 में शाह कुंदन लाल के द्वारा किया गया थाI यह मंदिर भगवान श्री कृष्ण को समर्पित है और यहां के मुख्य देवता को छोटे राधा रमन के नाम से भी जाना जाता हैI
प्रवेश शुल्क
इस मंदिर में दर्शन के लिए प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI यह मंदिर रोजाना सुबह 8:00 बजे से दोपहर के 11 बजे तक और शाम के समय 5:30 बजे से रात के 7:30 बजे तक खुला रहता हैI
प्रियकांत जू मंदिर (Priyakant Zoo Temple)

प्रियकांत जू मंदिर को वृंदावन का सबसे खूबसूरत मंदिर माना जाता हैI इस मंदिर के भवन को एक विशाल कमल के आकार में बनाया गया है, जिसके आस-पास छोटा सा पानी का तालाब भी हैI शहर के अधिकांश मंदिरों की तरह इस मंदिर में भी राधा और भगवान श्री कृष्ण की मूर्तियां विराजमान हैंI
प्रवेश शुल्क
इस मंदिर में प्रवेश निशुल्क हैI यह मंदिर रोजाना सुबह 6:00 बजे से लेकर दोपहर के 12:30 बजे तक खुला रहता है और शाम के समय 4:30 बजे से लेकर रात के 8:30 बजे तक खुला रहता हैI
वृन्दावन घूमने का सही समय – Best time to visit Vrindavan
वृन्दावन घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च के महीने तक का समय होता हैI इस समय यहाँ सर्दी होती है, जिसकी वजह से यहाँ का तापमान बहुत सुहावना होता हैI अप्रैल से जून तक के समय में यहां बहुत ज्यादा गर्मी होती है और जून से अक्टूबर के बीच यहाँ मानसून का मौसम होता है, जिसके कारण यहाँ भारी बारिश होती है, जिसकी वजह से घूमना थोड़ा मुश्किल हो जाता हैI
वृन्दावन कैसे पहुंचें?
सड़क मार्ग – अगर आप सड़क मार्ग से वृन्दावन पहुँचाना चाहते हैं तो वृन्दावन दिल्ली से लगभग 150 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैI आप दिल्ली से टैक्सी सेवा या फिर अपनी कार से भी आसानी से यहाँ पहुँच सकते हैंI
रेल मार्ग– अगर आप ट्रेन से यहाँ आना चाहते हैं तो वृन्दावन शहर का अपना रेलवे स्टेशन भी हैI यहाँ के लिए आप किसी भी रेलवे स्टेशन से टिकट लेकर आसानी से पहुँच सकते हैंI
हवाई मार्ग– हवाई मार्ग से वृन्दावन आने के लिए सबसे निकटतम हवाई अड्डा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय हवाई अड्डा, दिल्ली हैI इसके बाद यहाँ से आगे के लिए आपको टैक्सी या बस सेवा लेनी पड़ेगीI
वृंदावन में ठहरने के लिए 5 स्टार होटल
लार्ड कृष्ण महल
कृष्णा क्रेस्ट, ओमेक्स इटरनिटी, प्रेम मंदिर के पास, रमन रेती, वृन्दावन, उत्तर प्रदेश
ब्रज विला फैमिली सूट
384, चैतन्य विहार चरण 1, चैतन्य विहार, वृन्दावन, उत्तर प्रदेश
रिज़ॉर्ट हरे कृष्णा आर्किड वृन्दावन
सुनरख रोड, प्रेम मंदिर के पीछे, वृन्दावन, सुनरख बांगर, उत्तर प्रदेश
FAQ | वृन्दावन में पर्यटन स्थलों के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
वृन्दावन आप 1 से 2 दिन में आराम से घूम सकते हैंI
अगर आप बजट बना कर घूमने की प्लानिंग करते हैं तो 2000 रूपए के बजट में आसानी से वृन्दावन घूम सकते हैंI
वृन्दावन घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च के बीच का महीना होता हैI इस समय यहाँ का मौसम काफी ज्यादा अच्छा होता है, जिससे आप यहाँ आसानी से घूम सकते हैंI
वृन्दावन में आपको कई सस्ते और महंगे होटल मिल जाएँगेI यहाँ आपको कई लॉज भी आसानी से मिलेंगेI आप अपनी सुविधानुसार चुनाव कर सकते हैंI
आप वृन्दावन में शाम के समय यहाँ के प्रसिद्ध मंदिरों की आरती देख सकते हैंI
वृन्दावन में आप रात के समय इस शहर की खूबसूरती देख सकते हैं और यहाँ के खानों का लुफ्त उठा सकते हैंI
