मथुरा में दर्शन के लिए 20 खूबसूरत जगह
आज हम आपको मथुरा की 20 खूबसूरत जगहों के बारे में बता रहे हैं, ताकि जब आप मथुरा घूमने जाएँ तो इन जगहों पर घूमने का आनंद जरूर ले सकेंI
Mathura Me Ghumne ki Best Jagah: मथुरा, दिल्ली से तक़रीबन 150 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैI मथुरा को भगवान श्री कृष्ण के जन्म स्थान के रूप में जाना जाता हैI यमुना नदी के किनारे बसा उत्तर प्रदेश का यह शहर भारत का एक प्रमुख प्राचीन शहर है, इसका वर्णन प्राचीन हिंदू महाकाव्य रामायण में भी मिलता हैI इसके अलावा इस पवित्र स्थान का अपना खुद का अलग ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व भी हैंI यह शहर अपनी प्राचीन संस्कृति और परंपरा के कारण पर्यटकों और तीर्थ यात्रियों का सबसे पसंदीदा धार्मिक स्थलों में से एक हैI
मथुरा में घूमने के लिए 20 खूबसूरत जगह – Famous Places in Mathura
| जगह | शहर से दूरी/किलोमीटर |
| कृष्ण जन्मभूमि मंदिर (Krishna Janam Bhumi Mandir) | 4 Km |
| विश्राम घाट (Vishram Ghat) | 3.2 Km |
| दुर्वासा ऋषि तपोस्थली (Durvasa Rishi Taposthali) | 7.6 Km |
| कंस का किला (Kans Fort) | 2.9 Km |
| मथुरा संग्रहालय (Mathura Museum) | 1.4 Km |
| मथुरा घाट (Mathura Ghat) | 3.2 Km |
| बरसाना (Barsana) | 42.1 Km |
| बिड़ला मंदिर (Birla Mandir Mathura) | 4.5 Km |
| जय गुरुदेव मंदिर (Jaya Gurudev Mandir) | 2.9 Km |
| पोटारा कुंड (Potara Kund) | 1.6 Km |
| रंग भूमि (Rangbhoomi) | 5 Km |
| राधा वल्लभ मंदिर (Radha Vallabh Mandir) | 2.3 Km |
| नंदगांव (Nand Gaon) | 54.1 Km |
| कोकिलावन (Kokilavan) | 2.7 Km |
| भूतेश्वर महादेव मंदिर (Bhuteshwar Mahadev Mandir) | 1.5 Km |
| चामुंडा देवी मंदिर (Chamunda Devi Temple) | 3.5 Km |
| दाऊजी मंदिर (Dauji Mandir) | 2.4 Km |
| राधा कुंड (Radha Kund) | 24.9 Km |
| तिलक द्वार – (Tilak Dwar) | 2.4 Km |
| जामा मस्जिद (Jama Masjid) | 2.3 Km |
कृष्ण जन्मभूमि मंदिर (Krishna Janam Bhumi Mandir)

कृष्ण जन्मभूमि मंदिर भगवान श्री कृष्ण को समर्पित मंदिर हैI पुराणों के अनुसार भगवान श्री कृष्ण भगवान विष्णु के 8 वे अवतार थेI भगवान कृष्ण का जन्म जेल की कोठरी में हुआ था, जहां उनके माता पिता को उनके मामा कंस ने कैद करके रखा हुआ थाI यही कारण है कि इस मंदिर को कोठरी के चारों ओर बनाया गया हैI इस मंदिर में दर्शन करने के लिए जाने पर किसी भी तरह का कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं दी जाती है, इसलिए जब यहाँ जाएँ तो इन बातों का ध्यान रखेंI
प्रवेश शुल्क
इस मंदिर में दर्शन के लिए कोई शुल्क नहीं देना पड़ता हैI यह मंदिर हर रोज सुबह 5 बजे से लेकर दिन के 12 बजे तक और फिर शाम में 4 बजे से लेकर रात के 9:30 बजे तक खुला रहता हैI
विश्राम घाट (Vishram Ghat)

विश्राम घाट, मथुरा का सबसे पौराणिक घाट माना जाता हैI ऐसा कहा जाता है कि भगवान श्री कृष्ण ने कंस का वध करने के बाद इसी घाट पर थोड़ी देर विश्राम किया थाI इसी कारण से इस घाट को विश्राम घाट के नाम से जाना जाता हैI
प्रवेश शुल्क
विश्राम घाट देखने के लिए कोई शुल्क नहीं लगता हैI यह घाट देखने का सबसे अच्छा समय दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक का होता है, क्योंकि मथुरा में अधिकांश मंदिर दोपहर के बाद बंद हो जाते हैं और फिर दोबारा शाम में मंदिरों के कपाट खोले जाते हैं तो आप इस समय आराम से विश्राम घाट जाकर घूम सकते हैंI
दुर्वासा ऋषि तपोस्थली (Durvasa Rishi Taposthali)

दुर्वासा ऋषि ने मथुरा में दस हजार साल तक तपस्या की थीI यहाँ पास में ही कालिंदी कृष्ण मंदिर है, जहां भगवान श्री कृष्ण और यमुना जी की मूर्ती एक साथ देखने को मिलती हैI
प्रवेश शुल्क
यहाँ दर्शन के लिए कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI
कंस किला (Kans Fort)

कंस किला हिंदू और मुगल शैली की वास्तुकला का एक बेहतरीन संयोजन हैI यह किला बहुत ही विशाल क्षेत्र में बनाया गया हैI किले तक पहुंचने के लिए आपको ऑटो रिक्शा लेना पड़ता हैI कंस किला, मथुरा में घूमने आने वाले पर्यटकों को काफी ज्यादा रोमांचित करता हैI
प्रवेश शुल्क
इस किला में घूमने के लिए पर्यटकों से कोई शुल्क नहीं लिया जाता हैI आप यहाँ निशुल्क घूम सकते हैंI
मथुरा संग्रहालय (Mathura Museum)

मथुरा संग्रहालय का निर्माण सन 1874 में करवाया गया थाI यहाँ आपको अनोखी वास्तुकला और कला कृतियां देखने को मिल जाएँगीI इस संग्रहालय में आपको कुषाण और गुप्त साम्राज्य के प्राचीन पुरातत्व भी देखने को मिलेंगेI भारत सरकार ने डाक टिकट में इस संग्रहालय की फोटो भी जारी की हैI
प्रवेश शुल्क
मथुरा संग्रहालय देखने के लिए भारतीय पर्यटकों को 5 रूपए और बच्चों के लिए 2 रूपए का टिकट लगता है, जबकि विदेशी पर्यटकों को 25 रूपए का टिकट लेना पड़ता हैI यह संग्रहालय सुबह 10.30 से शाम के 4.30 बजे तक खुला रहता हैI
मथुरा घाट (Mathura Ghat)

पुराने समय में मथुरा में अनेकों घाट हुआ करते थे, लेकिन अब यहाँ लगभग 20 घाट ही बचे हैंI इनमें से प्रमुख घाट है असकुंडा घाट, प्रयाग घाट, चक्रतीर्थ घाट, बंगाली घाट, गौ घाट, स्वामी घाट, ध्रुव घाट और सूरत घाटI ऐसा कहा जाता है कि इन घाटों में स्नान करने से भक्तों के सभी पाप धुल जाते हैंI
प्रवेश शुल्क
मथुरा घाट के दर्शन के लिए कोई भी प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI
बरसाना (Barsana)

बरसाना, मथुरा जिले की नगर पंचायत हैI यहाँ राधा जी का जन्म हुआ थाI बरसाना में ही श्री राधा रानी का मंदिर स्थित हैI राधा रानी का जन्म स्थान होने के कारण बरसाना में भव्य मंदिर का निर्माण भी करवाया गया है, जिसे देखने के लिए लाखों पर्यटक यहाँ घूमने आते हैंI जब आप बरसाना घूमने जाएँ तो यहाँ का कीर्ति मंदिर देखना बिलकुल भी ना भूलेंI
प्रवेश शुल्क
यहाँ घूमने के लिए भी आपको कोई प्रवेश शुल्क नहीं देना पड़ता हैI
बिड़ला मंदिर (Birla Mandir)

बिरला मंदिर, मथुरा के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक हैI इस मंदिर की सबसे खास बात ये है कि इस मंदिर के उत्तर में एक स्तंभ पर संपूर्ण भागवत गीता लिखी हुई है और इसकी कलात्मक शैली बहुत ही सुंदर व अद्भुत हैI इस मंदिर में यात्रियों के विश्राम करने के लिए धर्मशाला भी बनाया गया हैI
प्रवेश शुल्क
इस मंदिर में दर्शन करने के लिए किसी तरह का प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI यह मंदिर सुबह 5 बजे से दिन के 12 बजे तक और फिर दोपहर में 2 बजे से रात के 8 बजे तक खुला रहता हैI
जय गुरुदेव मंदिर (Jaya Gurudev Mandir)

जय गुरु देव मंदिर योग साधना मंदिर के रूप में भी जाना जाता हैI जयगुरुदेव मंदिर दिल्ली और आगरा के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग 2 पर स्थित हैI यह मंदिर बाबा जय गुरुदेव को समर्पित हैI इस मंदिर का देख-रेख जय गुरुदेव आश्रम के द्वारा किया जाता हैI यह आश्रम तक़रीबन डेढ़ सौ एकड़ भूमि पर बसा हुआ हैI यहाँ रहने और खाने-पीने की निशुल्क सुविधा भी उपलब्ध हैI
प्रवेश शुल्क
यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं से प्रवेश के लिए कोई भी शुल्क नहीं लिया जाता है I यह मंदिर सुबह 7 बजे से रात के 10 बजे तक खुला रहता है I
पोटारा कुंड (Potara Kund)

पोटारा कुंड भगवान श्री कृष्ण को समर्पित हैI पौराणिक कथाओं के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि इसी कुंड में मैया यशोदा भगवान श्री कृष्ण के बचपन के वस्त्र धोया करती थीI यह कुंड श्री कृष्ण जन्मभूमि के पास ही स्थित हैI
प्रवेश शुल्क
यह कुंड सप्ताह भर खुला रहता है और यहाँ कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI
रंग भूमि (Rangbhoomi)

एक पौराणिक कथा के अनुसार यह जगह पहले कुश्ती क्षेत्र हुआ करता था, जहां भगवान श्री कृष्ण ने अपने मामा कंस के साथ कुश्ती की थी और कृष्ण भगवान ने कुश्ती जीत कर अपने मां-बाप को कंस के चंगुल से छुड़वाया था और अपने नाना को यहाँ की गद्दी पर फिर से बिठाया थाI
प्रवेश शुल्क
रंग भूमि के लिए दर्शन के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI जब आप मथुरा घूमने जाएँ तो इस जगह पर जाना ना भूलेंI
राधा वल्लभ मंदिर (Radha Vallabh Mandir)

राधा वल्लभ मंदिर, राधा और भगवान श्री कृष्ण की पवित्र और आध्यात्मिक भक्ति का प्रतीक है, जिसे अद्वितीय ‘रस-भक्ति’ रूप में दिखाया गया हैI इस मंदिर में राधा का कोई भगवान रूप नहीं मौजूद हैI यहाँ वैकल्पिक रूप से, उनकी उपस्थिति को दर्शाने करने के लिए भगवान कृष्ण के बगल में एक मुकुट रखा गया हैI
प्रवेश शुल्क
इस मंदिर में दर्शन के लिए शुल्क नहीं देना पड़ता हैI यह मंदिर सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और शाम में 5 बजे से 9 बजे तक खुला रहता हैI
नंदगांव (Nand Gaon)

मथुरा से लगभग 50 किमी दूरी पर नंदीश्वर पहाड़ियों के बीच नंदगांव स्थित हैI यह गांव भगवान श्री कृष्ण के दत्तक माता-पिता – नंद जी और यशोदा मैय्या का घर हैI इस पहाड़ी की चोटी पर कई सारे मंदिर स्थित हैंI यहां के सबसे लोकप्रिय मंदिरों में नृत्य गोपाल मंदिर, नंद नंदन मंदिर , उधव क्यारो और गोपीनाथ मंदिर हैI यहां एक खूबसूरत झील भी है, जिसे पान सरोवर झील कहा जाता हैI यह झील पर्यटकों को काफी ज्यादा पसंद आती हैI
प्रवेश शुल्क
नंदगांव देखने के लिए आपको किसी प्रवेश शुल्क का भुगतान नहीं करना पड़ता हैI
कोकिलावन (Kokilavan)

कोकिलावन मुख्य रूप से शनि मंदिर के लिए जाना जाता है, जो न केवल शनि देव को बल्कि उनके गुरु बरखंडी बाबा को भी समर्पित हैI मथुरा में इस जगह का नाम इस आधार पर है कि यह हरे-भरे जंगलों के बीच में बना हैI
प्रवेश शुल्क
यहाँ प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI शनिवार को यहाँ सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिलती हैI
भूतेश्वर महादेव मंदिर (Bhuteshwar Mahadev Mandir)

भगवान शिव को समर्पित इस मंदिर को एक शक्तिपीठ भी माना जाता हैI एक पौराणिक कहानी के अनुसार देवी सती की अंगूठी यहां उस समय गिरी थी जब उनका शरीर जल रहा थाI यही कारण है कि इस स्थान को बहुत ज्यादा पवित्र माना जाता हैI
प्रवेश शुल्क
इस मंदिर में प्रवेश निशुल्क हैI यह मंदिर सुबह 4 बजे से रात के 10 बजे तक खुला रहता हैI
चामुंडा देवी मंदिर (Chamunda Devi Temple)

यह मंदिर मथुरा में सबसे अधिक देखा जाने वाला मंदिर हैI यह मंदिर चामुंडा देवी मार्ग पर स्थित हैI
प्रवेश शुल्क
इस मंदिर में दर्शन के लिए प्रवेश शुल्क नहीं देना पड़ता हैI यह मंदिर सुबह 7 बजे से रात के 9 बजे तक खुला रहता है, आप यहाँ कभी भी आ सकते हैंI
दाऊजी मंदिर (Dauji Mandir)

दाऊजी मंदिर मथुरा में सबसे प्रसिद्ध जगहों में से एक माना जाता हैI यह मंदिर मथुरा शहर के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में स्थित हैI धार्मिक कारणों के अलावा इस मंदिर की अपनी ऐतिहासिकता भी हैI ऐसा कहा जाता है कि यह मंदिर 5000 वर्षों से स्थापित है और भगवान कृष्ण के बड़े भाई बलराम को समर्पित हैI
प्रवेश शुल्क
इस मंदिर में निशुल्क दर्शन किया जाता हैI यह मंदिर सुबह 8 बजे से शाम के 6 बजे तक खुला रहता हैI
राधा कुंड (Radha Kund)

मथुरा में राधा कुंड एक बहुत ही प्रसिद्ध तीर्थ स्थल हैI राधा कुंड का इतिहास राधा और भगवान श्री कृष्ण के दिनों का है जो उनके प्रेम के बारे में बताता हैI यहाँ पर हर साल हजारों पर्यटक घूमने और राधा कुंड के दर्शन के लिए आते हैंI
प्रवेश शुल्क
राधा कुंड देखने के लिए किसी तरह के प्रवेश शुल्क का भुगतान नहीं करना पड़ता हैI
तिलक द्वार – Tilak Dwar

मथुरा में तिलक द्वार, द्वारिकादीश मंदिर और विश्राम घाट के आसपास का एक स्थानीय बाजार हैI इस जगह को पवित्र द्वार के नाम से भी जाना जाता हैI इस बाजार में बहुत ही कम कीमतों पर पीतल की मूर्ति, माला, हस्तशिल्प, पेंटिंग, और हाथ की कढ़ाई वाली चीजें मिलती हैंI मथुरा का प्रसिद्ध बृजवासी मिठाईवाला की दुकान भी इसी तिलक द्वार बाजार में स्थित हैI
प्रवेश शुल्क
यह एक बाजार है, इसलिए यहाँ जाने के लिए आपको कोई प्रवेश शुल्क का भुगतान नहीं करना पड़ता हैI
जामा मस्जिद (Jama Masjid)

मंदिरों के अलावा मथुरा अपने आकर्षक मस्जिदों के लिए भी प्रसिद्ध है, यहां का प्रसिद्ध मस्जिद जामा मस्जिद हैI ये श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर से लगभग 1 किमी की दूरी पर हैI इस मस्जिद को बहुत ही आकर्षक तरीके से बनवाया गया हैI इसका शानदार निर्माण देखने के लिओये यहाँ हजारों पर्यटक आते हैंI
प्रवेश शुल्क
यहाँ पर प्रवेश निशुल्क हैI यह मस्जिद सुबह 4:15 से रात के 10:30 बजे तक खुला रहता हैI
मथुरा घूमने के लिए सही समय – Best time to visit Mathura
वैसे तो मथुरा घूमने के लिए किसी भी समय यात्रा किया जा सकता है, लेकिन यहाँ आने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से लेकर मार्च तक का महीना होता है, क्योंकि इस समय यहाँ सर्दी का मौसम होता है, जो घूमने के लिए काफी अच्छा माना जाता हैI गर्मियों के मौसम यहाँ का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच जाता है, जिसके कारण घूमने में काफी परेशानी होती हैI जुलाई से सितंबर तक के महीने में यहाँ काफी बारिश होती है, जिसकी वजह से घूमना संभव नहीं हो पाता हैI
मथुरा कैसे पहुंचे?
रेलमार्ग– मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन मध्य और पश्चिम रेलवे का एक प्रमुख स्टेशन है ,जो देश के कई मुख्य शहरों से जुड़ा हुआ हैI देश के किसी भी रेलवे स्टेशन से यहाँ ट्रेन के माध्यम से आसानी से पहुंचा जा सकता हैI
सड़कमार्ग– अगर आप सड़कमार्ग से मथुरा पहुँचना चाहते हैं तो आसानी से निजी वाहन या फिर अपनी गाड़ी से यहाँ पहुँच सकते हैंI आप यहां पहुँचने के लिए एसी बस या फिर रोडवेज बस का भी इस्तेमाल कर सकते हैंI
हवाईमार्ग– अगर आप हवाईमार्ग से मथुरा पहुंचना चाहते हैं तो यहाँ का निकटतम हवाई अड्डा आगरा हैI लेकिन आगरा के लिए देशभर से बहुत ही कम फ्लाइट चलती हैंI यहाँ से आगे आगरा से मथुरा की दूरी तक़रीबन 58 किलोमीटर है, जिसके लिए आपको फिर से सड़क मार्ग का ही इस्तेमाल करना पड़ेगा और इसमें आपको लगभग 1-2 घंटे का समय लगेगाI मथुरा के लिए दिल्ली में स्थित इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा भी नजदीकी हवाई अड्डा हैI आप यहाँ से भी मथुरा बस, टैक्सी या ट्रेन की मदद से आसानी से पहुंच सकते हैंI
मथुरा में ठहरने के लिए 5 स्टार होटल
ललिता ग्रांड
आगरा रोड, बृज नर्सरी के पीछे, वेटरनरी कॉलेज के पास, औरंगाबाद, मथुरा, गोकुल बांगर, उत्तर प्रदेश
द मार्के होटल मथुरा
एच 4 कृष्णापुरम, बिड़ला मंदिर के पास, मथुरा, उत्तर प्रदेश
होटल बृजवासी रॉयल मथुरा
एफएमक्यूएच+क्यू9एक्स, स्टेशन रोड, भारतीय स्टेट बैंक के पास, मयूर विहार, मथुरा, उत्तर प्रदेश
FAQ | मथुरा में पर्यटन स्थलों के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
मथुरा आप 1 दिन में आराम से घूम सकते हैंI
आप मथुरा 2000 रूपए के बजट में आसानी से घूम सकते हैंI
मथुरा घूमने जाने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से लेकर मार्च के बीच का महीना होता हैI इस समय यहाँ का मौसम घूमने लायक होता हैI
मथुरा में आपको कई सस्ते और महंगे होटल मिल जाएँगेI यहाँ आपको कई लॉज भी सस्ते दामों पर मिल जायेंगेI आप अपनी सुविधानुसार इनमें से किसी का भी चुनाव कर सकते हैंI
आप मथुरा में शाम के समय यहाँ के प्रसिद्ध मंदिरों की आरती देख सकते हैंI
