20+ उत्तरप्रदेश में घूमने के लिए बेहतरीन स्थान और प्रमुख दर्शनीय स्थल 
Famous Places in Uttar Pradesh

उत्तरप्रदेश की ख़ास बात

यह धार्मिक पर्यटन के लिहाज से काफी सम्पन्न है। इसी राज्य में अयोध्या और मथुरा भी स्थित है। जिसकी वजह से उत्तरप्रदेश को कुछ लोग राम राज्य और कृष्ण राज्य नाम से भी जानते हैं।

भारत के सबसे प्रमुख राज्यों की बात आती है तो उत्तर प्रदेश का नाम भी आता है। यह एक ऐसा राज्य है जो अपने यहाँ मौजूद पर्यटन स्थलों और तीर्थयात्रियों के लिए जाना जाता है। यह धार्मिक पर्यटन के लिहाज से काफी सम्पन्न है। इसी राज्य में अयोध्या और मथुरा भी स्थित है। जिसकी वजह से उत्तरप्रदेश को कुछ लोग राम राज्य और कृष्ण राज्य नाम से भी जानते हैं। इस राज्य में भगवान राम, कृष्ण के अलावा कई सुधारकों का जन्म भी हुआ हैं। दुनिया के सात अजूबों में शुमार ताजमहल भी इसी राज्य में स्थित है। 

जगहशहर से दूरी/किलोमीटर
वाराणसी – Varanasi312.8
फतेहपुर सीकरी – Fatehpur Sikri376.6
झांसी – Jhansi416.5
मथुरा – Mathura397.0
वृंदावन – Vrindavan398.8
सारनाथ – Sarnath314.2
कुशीनगर – Kushinagar344.5
चित्रकूट – Chitrakoot224.8
प्रयागराज – Prayagraj201.2
अयोध्या – Ayodhya155.5
आगरा – Agra 335.1
लखनऊ – Lucknow0
कपिलवस्तु – Kapilvastu246.8
देवगढ़ – Deoghar542.9
बरेली – Bareilly256.1
पीलीभीत – Pilibhit262.2
सोनभद्र – Sonbhadra437
हस्तिनापुर – Hastinapur528
सरधना – Sardhana600
अलीगढ – Aligarh342
20+ उत्तरप्रदेश में घूमने के लिए बेहतरीन स्थान और प्रमुख दर्शनीय स्थल
Varanasi

वाराणसी को भगवान शिव की नगरी कहा जाता है। इस जगह को लोग काशी और बनारस के नाम से भी जानते हैं। यह हमारे देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में आता है। इस जगह पर घूमने के लिए विश्व प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर है जो बहुत ही प्रसिद्ध जरुर जाते हैं। इसके अलावा शाम के समय होने वाली गंगा की आरती को देखने के लिए पर्यटकों और श्रद्धालु का जमावड़ा लगता हैं। 

यह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI 

Fatehpur Sikri

फतेहपुर सीकरी हमारे देश प्रमुख स्थलों में आता है। इस जगह को अपने एतिहासिक महत्व के लिए जाना जाता है। यही वजह है कि आगरा शहर से कुछ ही दूरी पर स्थित इस जगह पर दुनिया भर से सैलानी आते हैं। बताया जाता है कि यह कभी मुगल साम्राज्य की राजधानी हुआ करती थी। इस जगह को सूफी संत सेख सलीम चीसती के सम्मान में बसाया था। जिसे बसाने का श्रेय मुगल बादशाह अकबर को जाता है। 

यह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI 

Jhansi

झांसी हमारे देश के सबसे प्रमुख पर्यटन स्थलों में आता है। इस जगह पर आकर सबसे पहले रानी लक्ष्मीबाई की याद आती है। इसी जगह पर झाँसी का एतिहासिक किला स्थित है। रानी लक्ष्मीबाई ने इसी किले से ब्रिटिश हुकूमत को खदेड़ा था। इस जगह को कुछ लोग बलवंतनगर के नाम से भी जानते हैं। 

यह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI 

Mathura

मथुरा हमारे देश के सबसे प्रमुख पर्यटन स्थलों में आता है। इस जगह को लोग इसके धार्मिक महत्व के लिए जानते हैं। इसी जगह पर भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था जिसकी वजह से यह जगह बहुत ही पवित्र है। जिसकी वजह से इस जगह पर भक्तों की काफ़ी भीड़ रहती है। इस जगह पर हिन्दू पर्व और त्योहार बहुत ही ज़ोर शोर से बनाए जाते हैं। 

यह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI 

Vrindavan

वृंदावन मथुरा की ही तरह हमारे देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में आता है। यह जगह अपने यहाँ स्थित ख़ूबसूरत मंदिरों के लिए जानी जाती है। मथुरा शहर से महज़ 15 किमी की दूरी पर स्थित इस जगह पर ही भगवान कृष्ण के बचपन बीता था। जिसकी वजह से इसका धार्मिक महत्व बहुत ही ज़्यादा है। 

यह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI 

Sarnath

वाराणसी के पास स्थित सारनाथ को एक दर्शनीय स्थल के तौर पर जाना जाता है। इस जगह का धार्मिक महत्व बहुत ही ज़्यादा है। जिसकी वजह से भारत ही नहीं बल्कि इस जगह पर दुनिया भर से लोग आते हैं। इस जगह के आध्यात्मिक महत्व को जानने और समझने की कोशिश करते हैं। यह बौद्ध धर्म की सबसे पवित्र जगह है। इसी जगह पर बौद्ध धर्म के संस्थापक भगवान बुद्ध ने अपना उपदेश दिया था। 

यह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI 

Kushinagar

गोरखपुर के पास स्थित कुशीनगर का अपना एक ख़ास महत्व है। इस जगह को भी सारनाथ की ही तरह से बौद्ध धर्म के लिए जाना जाता है। इस जगह का नाम कुशीनगर कुश यानी की घास की वजह से पड़ा हैं। इसी जगह पर भगवान गौतम बुद्ध ने महापरिनिर्वाद किया था। 

यह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI 

Chitrakoot

चित्रकूट हमारे देश के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में आता है। इस जगह पर लोग अपनी धार्मिक आस्था को प्रकट करने के लिए आते हैं। इस जगह को भगवान राम से जोड़कर देखा जाता है। ऐसी मान्यता है कि अपने वनवास के दौरान इस जगह पर भगवान राम 11 साल तक रहे थे। इस जगह पर आकर आप कामदगिरि पर्वत की आबोहवा को बहुत ही अच्छी तरह से महसूस कर सकते हैं। 

यह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI 

Prayagraj

इलाहाबाद का नाम बदलकर वर्तमान में प्रयागराज कर दिया गया है। यह जगह धार्मिक रूप से बहुत ही महत्वपूर्ण है जिसकी वजह से देश भर से सैलानी इस जगह पर आते हैं। कुछ लोग इस जगह को संगम नगरी के नाम से भी जानते हैं। क्योंकि यहाँ पर गंगा, जमुना और सरस्वती नदियों का संगम होता है। इस जगह पर 12 वर्ष पर कुंभ मेले का आयोजन होता है। 

यह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI 

Ayodhya

अयोध्या हमारे देश का एक बहुत ही पवित्र धार्मिक स्थल है। इसी जगह पर भगवान श्री राम का जन्म हुआ था। यही वजह है कि इस जगह को पवित्र माना जाता है। यहां पर हाल में ही भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बनकर तैयार हुआ है जिसके दर्शन के लिए दुनिया भर से लोग आ रहे हैं। 

यह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI 

Agra

आगरा उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि हमारे देश के सबसे बड़े पर्यटन स्थलों में आता है। इस जगह पर देश और दुनिया भर से सैलानी आते हैं। इस जगह पर यमुना नदी बहती है और इसी के किनारे पर बसा हुआ है दुनिया के सात अजूबों में शामिल ताजमहल। इस जगह पर ही आगरा का क़िला भी स्थित है जो एक अलहदा स्मारक के तौर पर जाना जाता है। इस जगह पर आकर आप मुग़लक़ालीन वास्तुकला को देख सकते हैं। 

यह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI 

Lucknow

लखनऊ उत्तर प्रदेश राज्य की राजधानी होने के साथ साथ देश का एक बहुत ही प्रमुख धार्मिक स्थल भी है। इस जगह पर दुनिया भर से लोग आते हैं। इस जगह पर मौजूद पर्यटन स्थलों को देखना पसंद करते हैं। गोमती नदी के किनारे पर बसा यह नगर यहां के नवाबों द्वारा बसाया गया था। वर्तमान में यह अपने खानपान और अलहदा संस्कृति की वजह से जाना जाता है। इस जगह पर देखने और घूमने के लिए काफ़ी कुछ है। 

यह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI 

Kapilvastu

कपिलवस्तु को दुनिया भर में शाक्य राजधानी के रूप में जाना जाता है। इसी जगह पर भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था, जिसकी वजह से यह बौद्ध भक्तों के लिए यह एक पवित्र स्थल है। इस जगह पर देश और दुनिया के कोने कोने से लोग आते हैं। इस जगह पर खुदाई के दौरान कई एतिहासिक साक्ष्य प्राप्त हुए हैं। इस जगह पर कई ऐसे स्तूप पाए गए हैं जो सम्राट अशोक द्वारा बनवाए गए थे। 

यह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI 

Devgarh

देवगढ़ उत्तर प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में आता है। यह देश की सबसे प्रमुख और लोकप्रिय विरासत स्थलों में से एक है। इस जगह पर गुप्त, गुर्जर-प्रतिहार, गोंड और मराठों जैसे कई राजवंशों का इतिहास छुपा है। इस जगह पर इनके शासनकाल के कई सुंदर स्मारकों और मंदिर आपको देखने को मिल जाएँगे। विश्व प्रसिद्ध दशावतार मंदिर है भी इसी जगह पर स्थित है। 5वीं शताब्दी में बने इस मंदिर का बहुत ही महत्व है। 

यह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI 

Bareilly

बरेली उत्तर प्रदेश की प्रमुख जगहों में आता है। यह काफ़ी सुंदर और लोकप्रिय जगह है। इस जगह पर कई ऐसे पर्यटन स्थल हैं जिसे देखने के लिए सैलानी देश के कोने कोने से आते हैं। इस जगह पर बनने वाला सूरमा बहुत ही अच्छा माना जाता है लेकिन बरेली के सूरमा को उतनी प्रसिद्धि नहीं मिली जितनी मिलनी चाहिए थी। 

यह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI 

Pilibhit

पीलीभीत एक बहुत ही ख़ूबसूरत नगर है जो अपने प्राकृतिक वातावरण और घने जंगलों के लिए जाना जाता है। इस जगह पर आकर आप मौसम की ख़ूबसूरती का भरपूर आनंद ले सकते हैं। इस जगह को कुछ लोग बांसुरी की भूमि अथवा बासुरी नगरी के नाम से भी जानते हैं। इस जगह पर आपको कई विस्मयकारी मंदिर और मन को मंत्रमुग्ध कर देने वाले पर्यटन स्थल देखने को मिलेंगे। 

यह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI 

Sonbhadra

सोनभद्र को उत्तरप्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। इस जगह पर कई दर्शनीय स्थल हैं जो सैलानियों का मन मोह लेते हैं। यह यूपी के दूसरे सबसे बड़े जिले के तौर पर भी जाना जाता है। सोनभद्र एक ऐसा जिला है जिसकी सीमा मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार जैसे चार राज्यों से लगती है। इस जगा पर सोन नदी बहती है जो इस जिले की ख़ूबसूरती को और भी ज़्यादा बढ़ा देती है। 

यह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI 

Hastinapur

हस्तिनापुर हमारे देश की प्रमुख जगहों में आता है। यह एक पर्यटन स्थल के साथ साथ बहुत बड़ा पौराणिक स्थल भी है। इस जगह का संबंध महाभारत काल से है। हस्तिनापुर पांडवों और कौरवों की राजधानी हुआ करती थी। इस जगह पर आकर आप यहाँ के मंदिरों, किलों और स्मारकों को देख सकते हैं। हस्तिनापुर एक वन्यजीव स्थल भी है। इस जगह पर आप पर्यावरण-पर्यटन सम्बंधित गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं। 

यह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI 

Sardhana

सरधना हमारे देश का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। इस जगह को अपने यहाँ स्थित चर्च की वजह से जाना जाता है। इस जगह का सम्बंध महाभारत महाकाव्य से भी है। इस जगह को कौरवों की राजधानी के रूप में भी जाना जाता है। ऐसा माना जाता है कि पांडवों ने लाक्षागृह के लिए जाने से पहले यहां पर प्रार्थना की थी। इस जगह पर देश और दुनिया के कोने कोने से लोग आते हैं। 

यह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI 

Aligarh

अलीगढ उत्तर प्रदेश के शीर्ष पर्यटन स्थलों में आता है। इस जगह पर कई ऐसे पर्यटन स्थल हैं जिसे देखने के लिए लोग दूर दूर से आते हैं। साथ ही यह एक महत्वपूर्ण शिक्षा केंद्र भी है। इस जगह को ताला निर्माण के लिए पूरे देश भर में जाना जाता है। इस जगह से कुछ एतिहासिक साक्ष्य भी जुड़े हुए हैं। इस जगह को एली घुर की लड़ाई के लिए भी जाना जाता है। यह लड़ाई फ्रांसीसियों और अंग्रेजों के बीच हुई थी। 

यह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI 

साल के हर महीने और हर दिन उत्तरप्रदेश में पर्यटकों का आना-जाना बना रहता है। लेकिन उत्तरप्रदेश घूमने का असली आनंद सर्दियों में आता है। सितंबर महीने से लेकर अक्टूबर महीने के बीच तक आप इस जगह पर आ सकते हैं। 

हवाई जहाज से – उत्तरप्रदेश में कई राष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं। राजधानी लखनऊ से लोकल और इंटरनेशनल दोनों तरह की यात्राएं कर सकते हैं। लखनऊ के चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डा स्थित है। इस जगह से आप देश के बाकी जिलों में घूमने के लिए जा सकते हैं।

सड़क मार्ग से – राज्य के प्रत्येक जिले में बस चलती हैं, जिससे आप राज्य के सभी जिलों में घूम सकते हैं। यदि आप बस द्वारा नहीं घूमना चाहते तो आप अपनी कार अथवा टैक्सी के द्वारा भी घूम सकते हैं।

ट्रेन से – उत्तरप्रदेश में कई रेलवे स्टेशन है, जहां से सभी राज्य की ट्रेन का आवागमन रहता हैं। आप ट्रेन के द्वारा आसानी से उत्तर प्रदेश राज्य में आकर भ्रमण कर सकते हैं। ट्रेन के द्वारा  भी पर्यटक राज्य के दर्शनीय स्थलों को देखने के लिए आते हैं।

ताज ईस्ट गेट रोड, शिल्पग्राम के पास, आगरा 282001

दरभंगा घाट, मुंशी घाट के पास दशाश्वमेध, वाराणसी 221001

ताज ईस्ट गेट, आगरा 282001

उत्तरप्रदेश घूमने में कितना दिन लगता है?

उत्तरप्रदेश आप 3 से 4 दिन में आराम से घूम सकते हैंI

उत्तरप्रदेश घूमने के लिए कितना पैसा चाहिए?

अगर आप बजट बना कर घूमते हैं तो आप 10000-12000 रूपए में उत्तरप्रदेश आराम से घूम सकते हैंI

उत्तरप्रदेश घूमने के लिए सबसे अच्छा समय कौन सा है?

उत्तरप्रदेश घूमने का सबसे अच्छा समय सितंबर से लेकर अक्टूबर महीने के बीच का होता हैI इस समय यहाँ का मौसम काफी अच्छा होता है, जिससे आपको घूमने में आसानी होती हैI  

मुझे उत्तरप्रदेश में कहाँ रहना चाहिए?

उत्तरप्रदेश में आपको कई सस्ते और महंगे होटल मिल जाएँगेI आप अपने बजट के अनुसार होटल का चुनाव कर सकते हैंI

रात के समय उत्तरप्रदेश में घूमने के लिए कौन सी जगह हैं?

उत्तरप्रदेश में आप रात में घूमने के लिए कई जगहें हैं। आप यहाँ की नाइट लाइफ़ को एंजोय कर सकते हैंI रात में यहाँ की खूबसूरती देखते ही बनती हैI

हम रात में उत्तरप्रदेश में क्या कर सकते हैं?

उत्तरप्रदेश में ऐसे कई प्रसिद्ध जगह हैं, जहाँ आप रात में घूम सकते हैं, साथ ही रात में आप यहाँ के प्रसिद्ध व्यंजनों का भी लुफ्त उठा सकते हैंI