बरसाना की ख़ास बात
बरसाना में घूमने के लिए काफ़ी कुछ है। इस जगह पर आकर आप राधा रानी और भगवान कृष्ण की महिमा को समझ सकते हैं।
Barsana Mein Ghumne ki Best Jagah: बरसाना भारत के सबसे प्रमुख दर्शनीय स्थलों में आता है। यह उत्तर प्रदेश का एक बहुत ही खूबसूरत और ख़ास शहर है, जो दुनिया भर में अपनी समृद्ध संस्कृति और आध्यात्मिक महत्व के लिए जाना जाता है। बरसाना में घूमने के लिए काफ़ी कुछ है। इस जगह पर आकर आप राधा रानी और भगवान कृष्ण की महिमा को समझ सकते हैं। यदि आपका बरसाना घूमने का विचार बनता है तो आपको इन जगहों पर ज़रूर जाना चाहिए।
बरसाना में घूमने के लिए 20 खूबसूरत जगह – Famous Places in Barsana
| जगह | शहर से दूरी/किलोमीटर |
| राधा कृष्ण बाग -Radha Bagh Barsana | 1.3 |
| राधा रानी मंदिर -Radha Rani Temple | 1 |
| रतन कुंड श्याम शिला -Ratan Kund Shyam Shila | 22.9 |
| ललिता सखी मंदिर बरसाना -Lalita Sakhi Mandir | 1 |
| श्री कुशल बिहारी मंदिर -Sri Kushal Bihari Temple | 1 |
| प्रिया कुण्ड -Priya Kund | 1.1 |
| दान बिहारी मंदिर -Dan Bihari Temple | 1.2 |
| फिसलनी शिला -Fisalani shila | 14.5 |
| मान मंदिर -Man Mandir | 2 |
| भोजन थाली मंदिर -Bhojan Thali Temple | 14.3 |
| दोउ मिलवन -Dou Milwan | 7.5 |
| कीर्ति मंदिर -Kirti Mandir | 1.7 |
| प्रेमसरोवर – Prem Sarovar | 2.1 |
| चित्रासखी मंदिर बरसाना – Chitra Sakhi Temple | 0.6 |
| संकरी खोर – Sankari Khor | 1.4 |
| जुगल किशोर मंदिर – Jugal Kishore Mandir | 46 |
| रंगेली महल – Rangili Mahal | 2 |
| इस्कॉन मंदिर – Iskcon temple | 3 |
| मोर मंदिर – Mor Kutir Temple | 1.2 |
| गहवर वन – Gahvar Van | 1.5 |
राधा कृष्ण बाग (Radha Bagh Barsana)

राधा कृष्ण बाग बरसाना की सबसे प्रमुख जगहों में आती है। यह राधा मंदिर से कुछ ही दूरी पर स्थित है। इस जगह पर आपको ज़रूर जाना चाहिए। स्थानीय लोग बताते हैं कि इस जगह पर प्रकृति के सुंदर वातावरण का दीदार होता है। इस बाग में भगवान कृष्ण और राधा की प्रेम लीला के साक्षात दर्शन होते हैं।
प्रवेश शुल्क
यह मंदिर भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI
राधा रानी मंदिर (Radha Rani Temple)

बरसाना का राधा रानी मंदिर बरसाना की सबसे ख़ास जगह मानी जाती है। बरसाना आने वाले सैलानी इस जगह पर जाते ही जाते हैं। इस जगह पर आप मंदिर दर्शन के अलावा प्रकृति के नज़ारे देख सकते हैं। यह मंदिर राधा रानी को समर्पित है और इसे 5000 साल पहले बनाया गया था।
प्रवेश शुल्क
यह मंदिर भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI
रतन कुंड श्याम शिला (Ratan Kund Shyam Shila)

रतन कुंड श्याम शिला बरसाना की ख़ास जगहों में शुमार की जाती है। यह बरसाना का खूबसूरत और दर्शनीय स्थल है। यह वह जगह मानी जाती है जहां कभी भगवान श्री कृष्ण बैठ कर बंसी बजाया करते थे। बंसी की धुन इतनी मधुर हुआ करती थी कि उसे सुनाए के लिए पशु, पक्षी, जीव, जंतु सभी उनके पास दौड़े चले जाते थे।
प्रवेश शुल्क
यह मंदिर भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI
ललिता सखी मंदिर (Lalita Sakhi Mandir)

ललिता सखी मंदिर को राधा रानी की सखी के मंदिर के तौर पर जाना जाता है। बताया जाता है कि राधा रानी कि 8 सखियां सबसे प्रिय थी जिनके बिना ब्रजमंडल की लीला अधूरी थी। ललिता राधा रानी से 2 दिन बड़ी थी। यह मंदिर उन्हीं को समर्पित है। इस जगह पर आपको आना चाहिए।
प्रवेश शुल्क
यह मंदिर भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI
श्री राधा कुशल बिहारी मंदिर (Sri Kushal Bihari Temple)

बरसाना में स्थित श्री राधा कुशल बिहारी मंदिर राधा रानी मंदिर के बिल्कुल पास में ही स्थित है। राधा रानी मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले सैलानी इस मंदिर में भी आते हैं। यह मंदिर वर्तमान में अपनी ख़ूबसूरत बनावट और वास्तुकला के लिए जाना जाता है। इस मंदिर का निर्माण महाराजा सवाई माधव सिंह के द्वारा कराया गया था।
प्रवेश शुल्क
यह मंदिर भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI
प्रिया कुण्ड (Priya Kund)

ब्रज की धरती बरसाना में कदम कदम पर राधा और भगवान श्री कृष्ण के प्रेम को दर्शाते हुए स्थान है। जिनमें से एक प्रिया कुंड भी है जिसे कुछ लोग पीली पोखर के नाम से जानते है। ऐसी मान्यता है कि इस जगह पर राधा रानी ने विवाह के बाद मेहंदी धोया था। इस कुंड का पानी आज भी मेहंदी के रंग का है।
प्रवेश शुल्क
यह मंदिर भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI
दान बिहारी मंदिर (Dan Bihari Temple)

बरसाना में कई खूबसूरत और दर्शनीय स्थल हैं। दान बिहारी मंदिर उन्हीं में से एक है। स्थानीय लोगों में इस मंदिर के प्रति अगाध आस्था दिखायी देती है। कहा जाता है कि यह मंदिर बरसाना का सबसे प्राचीन मंदिर है, जो 800 साल से भी पहले बनवाया गया था। यह मंदिर अपनी दान की भावना के लिए जाना जाता है।
प्रवेश शुल्क
यह मंदिर भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI
फिसलनी शिला (Fisalani Shila)

बरसाना में फिसलन शिला का अपना एक ख़ास महत्व है। यह बरसाना का एक प्रमुख दर्शनीय स्थल है। इस जगह पर जाने के लिए आपको शहर सेतकरीबन 13 किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी। स्थानीय लोग बताते हैं कि इस जगह से भगवान श्री कृष्ण और उनके ग्वाले सखा फिसला करते थे।
प्रवेश शुल्क
यह मंदिर भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI
मान मंदिर (Maan Mandir)

मान मंदिर बरसाना गुफा के अंदर बना एक बहुत ही सुंदर मंदिर है। यह बरसाना के प्रमुख और खूबसूरत दर्शनीय स्थल में गिना जाता है। इस मंदिर को मानने की भावना के लिए जाना जाता है। इस जगह पर भगवान कृष्ण ने राधा रानी को एक बार मनाया था। यह जगह भगवान कृष्ण और राधा रानी के प्रेम के लिए जानी जाती है।
प्रवेश शुल्क
यह मंदिर भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI
भोजन थाली मंदिर (Bhojan Thali Temple)

भोजन थाली मंदिर बरसाना से तकरीबन 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक मंदिर है। प्रकृति को प्रेम करने वाले लोग इस जगह पर जाते ही जाते हैं। यह बरसाना के प्रमुख पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। कहा जाता है कि दूध पीते वक़्त एक बार भगवान कृष्ण का कटोरा गिर गया था। जिसकी वजह से वहाँ निशान बन गए थे, जो आज भी दिखाई देते हैं।
प्रवेश शुल्क
यह मंदिर भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI
दोउ मिलवन (Dau Milan)

दोउ मिलवन बरसाना से कुछ ही दूर स्थित एक खूबसूरत और लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। इस जगह की बहुत ही ज़्यादा मान्यता है। कहा जाता है कि यह वह जगह है बाल समय में जहां भगवान श्री कृष्ण और राधारानी पहली बार मिले थे। यही कारण है कि बरसाना आने वाले सैलानी इस जगह पर आते ही आते हैं।
प्रवेश शुल्क
यह मंदिर भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI
कीर्ति मंदिर (Kirti Mandir)

कीर्ति मंदिर बरसाना के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में आता है। इस मंदिर कृति जोकि राधा रानी की माँ हुआ करती थी उनको सम्मर्पित है। यह मंदिर रंगीली महल के बिल्कुल करीब स्थित है और इस मंदिर को अपनी अद्भुत कलाकृतियों की वजह से जाना जाता है। यह एक ऐसा मंदिर है जिसमें राधा रानी को उनकी माँ के गोद में बिठाया गया है।
प्रवेश शुल्क
यह मंदिर भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI
प्रेम सरोवर (Prem Sarovar)

प्रेम सरोवर नंद गांव और बरसाना के मध्य में स्थित है। जिसे भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी के अटूट प्रेम का साक्षी माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस जगह पर वह एक दूसरे से मिलने आया करते थे। इस सरोवर से कई कहानियाँ भी जुड़ी हुई हैं। कुछ लोग कहते हैं कि यह सरोवर राधा रानी के आँसुओ से बना हुआ है।
प्रवेश शुल्क
यह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI
चित्रासखी मंदिर (Chitra Sakhi Temple)

चित्रसखी मंदिर बरसाना गांव में स्थित राधा रानी के एक सखी का मंदिर है। जिसकी वजह से इस मंदिर की भी अपनी एक ख़ास मान्यता है। कहा जाता है कि राधा रानी की यह सखी चित्र कला प्रेमी थी। वह चीज़ों को हुबहू उतार देती थी, उन्होंने ही सबसे पहले भगवान कृष्ण का चित्र बनाया था। इस जगह पर आपको मंदिर दर्शन के अलावा प्रकृति के मनोरम दृश्य भी देखने को मिलेंगे।
प्रवेश शुल्क
यह मंदिर भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI
संकरी खोर (Sankari Khor)

संकरी खोर ब्रह्मगिरि पर्वत और विलास पर्वत के बीच स्थित एक ऐसी जगह है जहां पर भगवान श्री कृष्ण और उनके सखाओं की नटखट लीलाओं को प्रदर्शित करती है। इस मार्ग से गोपिया दूध उत्पादों को बाजार में बेचने के लिए ले जाती थी। भगवान श्री कृष्ण और शाखाओं की टोली इस मार्ग से जाने के बदले में उनसे दूध, दही और माखन की मांग करते थे। नहीं देने पर कई बार मटकी भी फोड़ देते थे।
प्रवेश शुल्क
यह मंदिर भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI
जुगल किशोर मंदिर (Jugal Kishore Mandir)

जुगल किशोर मंदिर बरसाना के सबसे प्रमुख दर्शनीय स्थलों में गिना जाता है। यह एक ख़ूबसूरत पर्यटन स्थल के साथ साथ एक बहुत ही ख़ूबसूरत दर्शनीय स्थल भी है। यह अपने धार्मिक महत्व के साथ साथ अपनी बनावट और वास्तुकला के लिए भी जाना जाता है। इस जगह पर आकर आप अपनी आस्था को प्रकट करने के साथ साथ प्रकृति के मनोरम और मनभावन दृश्य भी देख सकते हैं।
प्रवेश शुल्क
यह मंदिर भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI
रंगेली महल (Rangili Mahal)

रंगीली महलशहर के सबसे ख़ूबसूरत पर्यटक स्थलों में से एक है। इसका निर्माण जगदगुरु श्री कृपालु जी महाराज ने करवाया था। 1996 में बना यह महल बरसाना की सबसे खूबसूरत संरचनाओं में आता है। इस मंदिर में एक बहुत ही विशाल आँगन और उद्यान स्थित है। इस मंदिर के आपको नयी और पुरानी वास्तुकला का अद्भुत संयोजन देखने को मिलेगा।
प्रवेश शुल्क
यह महल भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI
इस्कॉन मंदिर (Iskcon Temple)

इस्कॉन मंदिर बरसाना ही नहीं देश दुनिया के किसी भी कोने में क्यों ना हो उनका एक ख़ास महत्व है। इस जगह पर एक अलग ही धार्मिक वातावरण दिखाई देता है। यह अपनी बनावट और वास्तुकला की दृष्टि से काफ़ी समृद्ध है। यह मंदिर हर साल बड़ी संख्या में लोगों को अपनी तरफ़ आकर्षित करता है। यदि आप बरसाना आते हैं तो आपको इस मंदिर में ज़रूर जाना चाहिए।
प्रवेश शुल्क
यह मंदिर भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI
मोर कुटीर मंदिर (Mor Kutir Temple)

मोर कुटीर मंदिर बरसाना का एक प्रमुख मंदिर है। यह मंदिर अपने धार्मिक महत्व और इससे जुड़ी कथाओं के लिए जाना जाता है। यह मंदिर बरसाना मुख्य शहर से थोड़ी दूर
कुशाल बिहारी मंदिर और लाडली मंदिर के नजदीक स्थित है। इस मंदिर में श्री कृष्ण भगवान की एक तस्वीर है जिसमें वह मोर की तरह नृत्य कर रहे है। कहा जाता है कि इस मंदिर में श्री कृष्ण भगवान और मोर बीच में एक प्रतियोगिता हुई थी, जिस में वह मोर से हार गये थे।
प्रवेश शुल्क
यह मंदिर भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI
गहवर वन (Gahvar Van)

गहवर वन बरसाना के पास एक जंगल है, जोकि पूरी तरह से हरे भरे वातावरण से घिरा हुआ है। यह वही जगह है जहां पर राधा रानी बचपन में अपनी सहेलियों के साथ खेला करती थी। यही वजह है कि इसे भी एक पवित्र स्थान माना गया है और देश के कोने कोने से आए भक्त इस जगह पर जाना पसंद करते हैं। यह जगह बहुत ही ख़ूबसूरत और शांतिपूर्ण है।
प्रवेश शुल्क
यह मंदिर भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI
बरसाना घूमने का सही समय – Best Time To Visit Barsana
साल के हर महीने और हर दिन बरसाना में पर्यटकों का आना-जाना बना रहता है। लेकिन बरसाना घूमने का असली आनंद सर्दियों में आता है। अक्टूबर से मार्च के महीने में आप इस जगह पर आ सकते हैं।
बरसाना कैसे पहुंचे?
हवाई जहाज से – बरसाना यदि आप हवाई मार्ग के जरिए जाना चाहते हैं तो नज़दीकी हवाई अड्डा आगरा पड़ेगा। आप आगरा एयरपोर्ट के लिए फ्लाइट बुक कर सकते हैं।
सड़क मार्ग से – बरसाना यदि आप सड़क मार्ग के जरिए जाना चाहते हैं तो आप सबसे पहले मथुरा पहुंचे। दिल्ली से बरसाना और उत्तर प्रदेश के अन्य शहरों के लिए नियमित रूप से बस चलती है।
ट्रेन से – बरसाना का अपना कोई भी रेलवे स्टेशन नहीं है। सबसे निकटतम रेलवे स्टेशन की बात की जाए तो आगरा और मथुरा रेलवे स्टेशन है। आप किसी भी जगह का टिकट बुक कर सकते हैं।
बरसाना में ठहरने के लिए 5 स्टार होटल
होटल निकुंज बरसाना
लाडिली कॉलोनी, नंदगांव रोड, बरसाना, जिला। मथुरा, बरसाना, उत्तर प्रदेश 281405
श्री राधा ब्रिज वसुंधरा रिज़ॉर्ट और स्पा
गोवर्धन परिक्रमा मार्ग, भगोसा, आन्योर, उत्तर प्रदेश 281502
ब्रज धाम होटल बरसाना
बृज धाम होटल गोवर्धन, आइस फैक्ट्री, रोड, बरसाना, उत्तर प्रदेश 281405
FAQ | बरसाना में पर्यटन स्थलों के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले
बरसाना घूमने में कितना दिन लगता है?
बरसाना आप 3 से 4 दिन में आराम से घूम सकते हैंI
बरसाना घूमने के लिए कितना पैसा चाहिए?
अगर आप बजट बना कर घूमते हैं तो आप 7000-10000 रूपए में बरसाना आराम से घूम सकते हैंI
बरसाना घूमने के लिए सबसे अच्छा समय कौन सा है?
बरसाना घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च के बीच का होता हैI इस समय यहाँ का मौसम काफी अच्छा होता है, जिससे आपको घूमने में आसानी होती हैI
मुझे बरसाना में कहाँ रहना चाहिए?
बरसाना में आपको कई सस्ते और महंगे होटल मिल जाएँगेI आप अपने बजट के अनुसार होटल का चुनाव कर सकते हैंI
रात के समय बरसाना में घूमने के लिए कौन सी जगह हैं?
बरसाना में आप रात में घूमने के लिए कई धार्मिक जगहें हैं। आप यहाँ रात के समय होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों को एंजोय कर सकते हैंI
हम रात में बरसाना में क्या कर सकते हैं?
बरसाना में ऐसे कई प्रसिद्ध जगह हैं, जहाँ आप रात में घूम सकते हैं, साथ ही रात में आप यहाँ के प्रसिद्ध व्यंजनों का भी लुफ्त उठा सकते हैंI

