3 army personnel against the war background
After 'Border 2' success, Bhushan Kumar confirms 'Border 3'?

Summary: ‘बॉर्डर 3’ बनाने का इशारा दिया भूषण कुमार ने

‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर यह साबित कर दिया है कि देशभक्ति से जुड़ी कहानियां आज भी दर्शकों के दिलों में खास जगह रखती हैं। अब निर्माता भूषण कुमार ने ‘बॉर्डर 3’ की संभावना जताकर फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

Border 2 Success: देशभक्ति वाली फिल्म की बात आते ही सबसे पहले जो नाम जुबान पर आता है, वह फिल्म “बॉर्डर” का है। 1997 में आई जे.पी. दत्ता की फिल्म “बॉर्डर” आज भी भारतीय सिनेमा की वॉर ड्रामा फिल्मों में नंबर एक मानी जाती है। अब लगभग तीन दशक बाद आई ‘बॉर्डर 2’ ने साबित कर दिया है कि देशभक्ति का जुनून कभी पुराना नहीं पड़ता। फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर ऐसी रफ्तार पकड़ी है कि सभी इसकी सफलता की चर्चा कर रहे हैं। अब फिल्म के प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने यह इशारा दिया है कि “बॉर्डर 2” के बाद “बॉर्डर 3” भी बन सकती है। 

‘बॉर्डर 2’ ने अपने पहले एक्सटेंडेड वीकेंड में ही 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर सबको चौंका दिया है। दर्शकों की भारी भीड़, सोशल मीडिया पर पॉजिटिव रिव्यू और वर्ड ऑफ माउथ ने फिल्म को हिट कर दिया है। रिपब्लिक डे की छुट्टी पर तो फिल्म ने कमाई के नए रिकॉर्ड ही बना दिए। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिर्फ चार दिनों में फिल्म का नेट कलेक्शन लगभग 180 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुका है।

‘बॉर्डर 2’ की जबरदस्त सफलता के बीच अब एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। निर्माता भूषण कुमार ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में इशारा किया है कि ‘बॉर्डर 3’ भी बन सकती है। हालांकि उन्होंने साफ कहा कि तीसरी फिल्म बनने में अभी समय है, लेकिन उनका इरादा जरूर पक्का है।

भूषण कुमार ने बताया कि वह निर्देशक अनुराग सिंह के साथ पहले किसी और प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे, लेकिन “बॉर्डर 2” की रिलीज के बाद अब वह उस प्रोजेक्ट को दोबारा शुरू करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि आगे चलकर वह फिर से बॉर्डर फ्रेंचाइजी की ओर लौटेंगे। इससे साफ है कि मेकर्स इस कहानी को यहीं खत्म करने के मूड में नहीं हैं।

‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल एक बार फिर दमदार अंदाज में नजर आए हैं, जिसने सनी देओल के फैंस को इमोशनल कर दिया है। उनके साथ इस बार वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे नए एक्टर्स भी शामिल हुए हैं। इसके अलावा मोना सिंह, सोनम बाजवा, आन्या सिंह और मेधा राणा ने भी फिल्म में अहम भूमिकाएं निभाई हैं।

‘बॉर्डर 2’ की सफलता यह भी साबित करती है कि दर्शक आज भी कंटेंट से जुड़ी, भावनात्मक और देशभक्ति से भरपूर कहानियों को देखना चाहते हैं। ऐसे में सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या वाकई ‘बॉर्डर 3’ बनती है और अगर बनती है, तो वह किस नई कहानी और किस नए युद्ध अध्याय को बड़े पर्दे पर लेकर आएगी। 

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...