Summary: माउथ पब्लिसिटी से “बॉर्डर 2” को मिली वर्ल्डवाइड सफलता
नी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी अभिनीत ‘बॉर्डर 2’ ने गणतंत्र दिवस वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया। चौथे दिन 56 करोड़ रुपये की कमाई के साथ फिल्म ने अपना सबसे बड़ा सिंगल-डे रिकॉर्ड बनाया और पहले हफ्ते में 177 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन हासिल किया।
Border 2 Box Office Collection: सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसंझ और अहान शेट्टी अभिनीत “बॉर्डर 2” ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। गणतंत्र दिवस वीकेंड पर रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसी रफ्तार पकड़ी है कि ट्रेड एक्सपर्ट्स भी हैरान हैं। देशभक्ति, इमोशन और बड़े पर्दे का स्केल, इन तीनों के मेल ने “बॉर्डर 2” को पहले ही हफ्ते में ब्लॉकबस्टर की कतार में ला खड़ा किया है।
“बॉर्डर 2” की चौथे दिन ही कमाई ने पार किया बड़ा पड़ाव
खास बात तो यह यही कि गणतंत्र दिवस की छुट्टी का पूरा फायदा “बॉर्डर 2” को मिला। यही वजह है कि रिलीज के चौथे दिन फिल्म की कमाई करीब 56 करोड़ रुपये रही। कहा जा रहा है कि यह अब तक का इसका सबसे बड़ा एक दिन का कलेक्शन है। इस आँकड़े के साथ “बॉर्डर 2” का नाम उन फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गया है, जिन्होंने गणतंत्र दिवस पर बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की है।
पहले हफ्ते की कमाई ने बढ़ाई उम्मीदें
फिल्म के मेकर्स ने रिलीज डेट जो चुनी, उसका पूरा फायदा “बॉर्डर 2” को मिला है। पहले दिन ही इसने 30 करोड़ रुपये की कमाई की है। बाद में वीकेन्ड की वजह से इसकी कमाई और बढ़ गई। शनिवार को फिल्म ने 36.5 करोड़ रुपये कमाई की और रविवार को यह आंकड़ा 54.5 करोड़ रुपये छू गया। सोमवार का कमाई के बाद “बॉर्डर 2” ने 177 करोड़ रुपये कमा लिए। कहा जा रहा है कि यह फिल्म रिलीज होने के पहले हफ्ते ही 200 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है।
दर्शकों की मजबूत मौजूदगी
दरअसल फिल्म को देखने के लिए थिएटर में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। हिन्दी बहुल क्षेत्रों में “बॉर्डर 2” को देखने 54 प्रतिशत लोग पहुंचे। सुबह का शो 40 प्रतिशत भरा रहा तो शाम के शो में 80 प्रतिशत। इससे यह पता चलता है माउथ पब्लिसिटी की वजह ए फिल्म को बहुत फायदा पहुंच रहा है।
दुनियाभर में भी गूंज रही है सफलता
फिल्म का असर सिर्फ भारतीय बॉक्स ऑफिस तक ही नहीं रहा है। विदेशों में भी ‘बॉर्डर 2’ को खूब पसंद किया जा रहा है। फिल्म रिलीज के सिर्फ चार दिनों में “बॉर्डर 2” ने दुनिया भर में करीब 239 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन कर लिया है। इसमें से करीब 27 करोड़ रुपये का योगदान ओवरसीज मार्केट्स से आया है।
‘गदर 2’ और ‘पठान’ से तुलना
इस फिल्म की शानदार शुरुआत के बाद इसकी तुलना स्वाभाविक रूप से सनी देओल की पिछली सुपरहिट फिल्म ‘गदर 2’ से की जा रही है। ‘गदर 2’ ने रिलीज के पहले हफ्ते में करीब 285 करोड़ रुपये की कमाई की थी। यदि उससे तुलना की जाए तो “बॉर्डर 2” अभी पीछे है, लेकिन इसकी मजबूत रफ्तार को देखते हुए आगे के दिनों में यह आंकड़ा और तेजी से बढ़ सकता है। गणतंत्र दिवस पर रिलीज हुई फिल्मों की बात करें तो इस मामले में शाहरुख खान की ‘पठान’ अब भी आगे है, जिसने इस खास दिन पर 70 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन दर्ज किया था।
