पाना चाहते हैं जबरदस्त रिजल्ट तो आज ही अपनाएं इस स्किन केयर हैक्स को : Skin care hacks

आज के आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे ही हैक्स बताने जा रहे हैं जो आपको अच्छा रिजल्ट देंगे और उन्हें आप अपने रूटीन में भी शामिल कर सकते हैं।

Skin Care Hacks: स्किन केयर हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। सबसे जरूरी होता है आप स्किन केयर रूटीन बनाएं और उसे जरूर से जरूर फॉलो करें। इसे सुबह और शाम अच्छी तरह से फॉलो करना पड़ता है तभी हमें अच्छा फायदा नजर आता है। आपने अक्सर ही सोशल मीडिया पर हैक्स देखे होंगे जो काम नहीं करते हैं लेकिन कुछ हैक्स ऐसे होते हैं जो बहुत ही ज्यादा फायदेमंद साबित होते हैं। आज के आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे ही हैक्स बताने जा रहे हैं जो आपको अच्छा रिजल्ट देंगे और उन्हें आप अपने रूटीन में भी शामिल कर सकते हैं।

डबल क्लिंजिंग का उपाय

Double cleansing

स्किन केयर ब्यूटी टिप्स में सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है सही फेशियल क्लींजर का उपयोग करना। डबल क्लींजिंग का लाभ यह होता है कि पहले क्लींजर मेकअप को तोड़ देता है और दिन भर की गंदगी और अतिरिक्त तेल को हटा देता है। इसी के साथ दूसरा क्लींजर आपकी स्किन टाइप या कंसर्न पर काम करता है। दूसरे क्लींजर में त्वचा को हाइड्रेट स्मूथ या एक्सफोलिएट करने वाली सामग्री के साथ किया जाता है जिसे हमारी त्वचा को फायदा मिलता है। हालांकि डबल क्लींजिंग रोज-रोज नहीं करनी चाहिए। यह हमारी त्वचा के लिए फायदेमंद नहीं होता है। जब आप रोजाना हैवी मेकअप करते हैं तब इसे करना जरूरी होता है। अन्यथा हफ्ते में दो से तीन बार इसे किया जा सकता है।

Also read : सर्दियों में ड्राई त्वचा की समस्या दूर करने के लिए बेस्ट हैं ये फूड

मॉइश्चराइजर के बाद फेशियल ऑयल का इस्तेमाल

Facial oil

शायद इसके बारे में कुछ महिलाओं ने नहीं सुना हो। यह एक असामान्य उपाय होता है परंतु इससे आपको अच्छा परिणाम भी देखने को मिलता है। मॉइश्चराइजर से पहले या फिर मॉइश्चराइजर के ऊपर फेशियल तेल लगाना फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि यह उत्पाद को आपकी त्वचा में अच्छी तरह से सोखने का काम करता है जो हमारी स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। अगर आप त्वचा में नमी को बढ़ाना चाहते हैं तो इसके लिए मॉइश्चराइजर के बाद तेल का इस्तेमाल जरूर करें।

सनस्क्रीन लगाए

Sunscreen application

जब आप कहीं बाहर जाते हैं तो सनस्क्रीन लगाना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। सनस्क्रीन लोशन आपको सूरज की किरणों से बचाने का काम करता है लेकिन एक्सपर्ट का कहना है कि इसे अपनी दो उंगलियों पर लेकर ही लगाना चाहिए। यह सनस्क्रीन का सही माप होता है। इससे ज्यादा सनस्क्रीन हमारी त्वचा के लिए हानिकारक भी साबित हो सकती है।

जब प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें तब मसाज जरूर करें

massage

जब हम स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं तब धीरे-धीरे त्वचा पर मसाज जरूर करनी चाहिए। इस मेथड से प्रोडक्ट आपकी त्वचा पर अच्छी तरह से सील हो जाता है। प्रोडक्ट को आराम से धीरे से और जेन्टली ऊपर की तरफ लगाते हुए मसाज करनी चाहिए। मॉइश्चराइजर से मसाज करने पर आपकी फेशियल मसल्स एक्टिव होती है।

प्लम्प होंठ के लिए पेपर मिंट ऑयल का करें इस्तेमाल

peppermint oil for plump lips

काफी समय से प्लंप होठ का काफी ज्यादा ट्रेंड चल रहा है। अगर आप भी इस ट्रेंड को फॉलो करना चाहते हैं तो इसके लिए पेपरमिंट ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपके होठों को बिल्कुल भी नुकसान नहीं होगा। आप पिपरमिंट ऑयल के दो से तीन ड्रॉप रोजाना होठों पर लगाए तो घर बैठे ही होंठ पर एक प्लंप इफेक्ट क्रिएट कर सकते हैं। इसके साथ ही अपने होठों को हफ्ते में दो बार एक्सफोलिएट जरूर करें।

इस तरीके के हैक्स को अपनाकर आप अपना ब्यूटी केयर रूटीन फॉलो कर सकते हैं। इनके जरिए आप अपने आप को और भी ज्यादा खूबसूरत बना सकते हैं।

अंजली मृणाल एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास ब्लॉग, आर्टिकल्स और समाचार लेखन में 7 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। बीते 7 वर्षों में उन्होंने कई...