बाॅलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर भी फिटनेस के मामले में काफी आगे हैं। श्रद्धा कपूर भले ही एक स्टार कीड ही लेकिन उन्होंने अपनी काबिलियत से इस बात को साबित किया हैै कि वे अभिनय के हुनर में किसी से कम नहीं है। श्रद्धा अपने आपको तो फिट रखती ही है। साथ ही वे अपने दर्शकों को भी फिट रहने के लिए प्रेरित भी करती है। श्रद्धा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अक्सर अपने फिट रहने के मूल मंत्रों को शेयर करती है। उनमें कुछ मंत्रों कोआज हम आपको बताने वाले हैं जिन्हें अपनाकर आप भी श्रद्धा की तरह फिट रह सकते हैं।
योग

श्रद्धा कपूर योगा को अपनी फिटनेस का सबसे मुख्य कारण बताती है। श्रद्धा कहती है कि आप कहीं भी वहां आप योग कर सकते हैैं। श्रद्धा अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के साथ लिखती है कि जब भी आप छुट्टी पर हों, तब भी आप योग कर सकते हैं। फिटनेस मजेदार है, इसलिए मैं कभी-कभी योग और कभी-कभी अन्य गतिविधियों के लिए जाती हूं। मैं रोजाना दो घंटे काम करती हूं।
पिलेट्स

योग के साथ ही श्रद्धा कपूर अपने वर्कआउट में पिलेट्स को भी पसंद करती है। श्रद्धा कहती है कि यदि आप इसे रोजाना करते हैं, तो आपको किसी अन्य प्रकार की कसरत की आवश्यकता नहीं है। यह पूरी बाॅडी के वर्कआउट के लिए काम आ सकता है। इससे आपके शरीर में फैैट जमा नहीं होता है।
डांस
श्रद्धा कपूर एक्टिंग के साथ साथ डांस भी काफी अच्छा कर लेती है। जिसकी कई झलक आप देख ही चुके होंगे। इसके अलावा श्रद्धा ने डांस पर ही मूवी भी की है। जिन्हें उनके दर्शकों ने काफी पसंद किया है। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर श्रद्धा ने एक वीडियो के साथ लिखा है कि मैं अपने आप को एक कमरे में बंद कर लेती हूं, जोर से संगीत बजाती हूं और घंटों तक डांस करती हूं।
वार्मअप

श्रद्धा की फिटनेस का एक राज यह भी है कि वह किसी भी एक्सरसाइज से पहले अपनी बाॅडी को वार्मअप करती है। इससे एक्सरसाइज करने के लिए अपकी बाॅडी रेडी हो जाती है। साथ ही इससे आपको एक्सरसाइज करने में किसी तरह की चोट का सामना नहीं करना पड़ता हैै।
भोजन
श्रद्धा का मानना हैै कि किसी भी फिट बाॅडी के लिए सबसे खास है खाना। किसी भी वर्कआउट के पहले और बाद में आप क्या खाते हैं यह सबसे अहम होता है। श्रद्धा ने एक पोस्ट के साथ लिखा हैै कि मैं अपने वर्कआउट से डेढ़ घंटे पहले खाने की कोशिश करती हूं और जो भी मुझे लगता है लेकिन मुख्य रूप से कुछ ऐसा खाती हुं जो मुझे एनर्जी देता हैं। इसके बाद वर्कआउट के बाद मैं जितना हो सके उतना प्रोटीन और सब्जियां खाने की कोशिश करती हूं।
