बाॅलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की खूबसूरती को लेकर तो क्या ही कहना। खूबसूरती के साथ ही दीपिका का फैशन सेंस भी लाजवाब है। सिंपल कपड़ों को भी दीपिका इतने ग्रेसफूली कैरी करती है कि वे किसी डिजाइनर ड्रेस से कम नहीं लगते हैं। काफी कम समय में ही दीपिका ने बाॅॅलीवुड ही नहीं बल्कि हाॅलीवुड पर भी अपना जादु बिखेर दिया है। ऐसे में दीपिका पादुकोण के वाॅर्डरोब कलेक्शन को भला कौन नहीं जानना चाहेगा। आज हम आपके लिए दीपिका पादुकोण के वाॅर्डरोब कलेक्शन के बारे में ही बता रहे हैं। दीपिका अपनी वाॅर्डरोब में ये चीजें जरुर ही रखती है।  तो चलिए जानते हैं कि दीपिका अपने वाॅर्डरोब में किन चीजों को रखना पसंद करती है।

स्टेटमेंट जैकेट्स

दीपिका पादुकोण अपने वाॅर्डरोब में स्टेटमेंट जैकेट्स जरुर रखती हैै। दीपिका को अक्सर आपने नाॅर्मल टीशर्ट के साथ इन जैकेट्स को कैरी करते देखा ही होगा। दीपिका अपने आउटिंग क्लाॅथ्स में भी इन्हें जरुर शामिल करती है। आपने दीपिका की ज्यादातर तस्वीरों में भी उन्हें जैकेट्स कैरी करते देखा होगा।

ट्रैक सूट

दीपिका स्टाइल और अपने कम्फर्ट दोनों को ही मेंटेन करके रखती है। दीपिका को आपने कई बार एयरपोर्ट लुक के दौरान ट्रैक सूट में देखा ही होगा। दीपिका के वार्डरोब में आपको कई एक से बढ़कर एक ट्रैक सूट मिल जाएंगे। दीपिका के इस क्लोसेट पर ध्यान दिया जाए तो वो अक्सर चमकीले रंगों को पहनना पसंद करती हैं जैसे-कैनरी येलो, टाइगर ऑरेंज, ब्राइट रेड आदि। दीपिका की अलमारी नाइकी जैसे बड़े ब्रांड के आउटफिट्स से भरी हुई है जिसमें अक्सर विंडचाइजर, जॉगर्स पैंट और स्पोर्ट्स ब्रा शामिल होते हैं।

वाइट शर्ट्स

दीपिका का वाइट टी शर्ट और शर्ट की ओर झुकाव तो आपने देखा ही होगा। इस पर कई बार खूद दीपिका ने भी कहा है कि उन्हें वाइट ड्रेस पहनना काफी पसंद है। दीपिका वाॅर्डरोब को अगर आप देखेंगे तो आपको इसमें सबसे ज्यादा वाइट कलर के ही कपड़े दिखाई देंगे। इसके अलावा आपने दीपिका के इंस्टाग्राम पर भी उनकी ज्यादातर पोस्ट सफेद रंग के कपड़े में ही दिखाई देगी।

स्लाउची जींस

जींस पर भी दीपिका ने अपना अलग ही फैशन ट्रेंड सेट किया हुआ हैै। आपने अक्सर उन्हें वाइड-लेग्ड जींस और बैलून कट्स जींस में देखा होगा। दीपिका अपने स्टाइल को अपने कंफर्ट के अनुसार ढाल ही लेती हैै। इसलिए वे स्किनी जींस के बजाए कंफर्ट जींस पहनना पसंद करती है।

मोनोग्राम ड्रेसेस

मोनोग्राम लुक भी इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं। दीपिका अनुष्का से लेकर कई अन्य अभिनेत्रियां भी इसे फाॅलो कर चुकी है। दीपिका की बात करें तो वह मोनोग्राम लुक्स को बेहद पसंद करती है। सिक्विनैड सब्यसाची स्ट्रेट कुर्ता सेट से लेकर पर्पल ब्लेजर और फ्लेयर्ड ट्राउजर का स्टाइल स्टेटमेंट अभिनेत्री की सार्टोरीअल चॉइस का परफेक्ट एक्साम्प्ल है।

यह भी पढ़े। 
फैशन संबंधी हमारे सुझाव आपको कैसे लगे? अपनी प्रतिक्रियाएं जरूर भेेजें। आप फैशन संबंधी टिप्स व ट्रेंड्स भी हमें ई-मेल कर सकते हैं- editor@grehlakshmi.com