बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अपनी परफेक्ट बॉडी और परफेक्ट बॉडी, परफेक्ट स्माइल और परफेक्ट एक्टिंग के लिए जानी जाती है। आज श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की सबसे मशहूर और हाईएस्ट पेड अभिनेत्रियों में से एक है। गौरतलब है कि, श्रद्धा बचपन से ही फिल्मी जगत से ताल्लुक रखती है लेकिन आज वो जो भी है वो अपनी मेहनत के ही दम पर है। अभिनेत्री ने बॉलीवुड में डेब्यू काफी सालो पहले किया था लेकिन उन्हें उनकी पहचान “आशिकी 2” के द्वारा मिली। वहीं शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा आज एक सक्सेसफुल अभिनेत्री है।
वहीं श्रद्धा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है उन्हें लाखों लोग फॉलो करते है। साथ ही स्पेशली लड़कियां श्रद्धा की परफेक्ट बॉडी का राज जानना चाहती है। अगर आप भी उन्ही लड़कियों में से एक है तो आज की हमारी यह पोस्ट आपके लिए ही है। आज हम आपको श्रद्धा कपूर की परफेक्ट बॉडी का सीक्रेट शेयर करने जा रहे है। वहीं श्रद्धा हमेशा ही अपनी बॉडी को लेकर और अपने डांस मूव्स को लेकर चर्चाओं में शुमार रहती है। बता दें कि, श्रद्धा मल्टी टेलेंटेड है जहां एक ओर वो एक्टिंग में नंबर 1 है वहीं दूसरी ओर उनकी सिंगिंग का भी कोई जवाब नहीं।
डाइट का रखती है ख़ास ध्यान
View this post on Instagram
गौतलब है कि, फिट रहने के लिए हमे वर्कआउट के साथ सही डाइट का लेना भी ज़रूरी होता है। वहीं श्रद्धा भी फिट रहने के लिए अपनी डाइट का ख़ास ध्यान रखती है। अभिनेत्री ने कई बार सोशल मीडिया के ज़रिए फैन्स को बताया है कि वह अपनी डाइट का ख़ास ख़्याल रखती हैं। बता दें कि, श्रद्धा को घर का बना खाना बहुत पसंद है। साथ ही वह शूटिंग के दौरान भी बाहर का खाना नहीं खाती बल्कि घर से खाना पैक कर ले जाती हैं। उनकी डाइट पोषण से भरपूर दिखती है। वो अपनी डाइट का खासतौर से ध्यान रखती है।
श्रद्धा का डाइट रूटीन
View this post on Instagram
वह अपनी डाइट में अभिनेत्री अंडों के साथ ग्रिल्ड फिश और ताज़ा फलों व सब्ज़ियों का जूस भी ज़रूर शामिल करती हैं। श्रद्धा नाश्ते में उपमा, पोहा, अंडे का सफेद हिस्सा या ऑमलेट खाती हैं। जिसके बाद वे दोपहर में दाल, हरी सब्ज़ियां और रोटी खाना पसंद करती हैं। फिर डिनर में दाल, ग्रिल्ड फिश या फिश करी के साथ ब्राउन राइस और रोटी खाती हैं। आपको बता दें कि, श्रद्धा नॉन-वेजिटेरियन है और उसी हिसाब से उनका डाइट प्लान है। साथ ही श्रद्धा एक और चीज का सबसे ज्यादा ध्यान रखती है। बता दें कि, वे 8 बजे तक डिनर कर लेती है और रात 11 बजे तक सो भी जाती हैं।
View this post on Instagram
भरपूर मात्रा में पानी
View this post on Instagram
इस बात को तो हम सब जानते ही है कि, एक इंसान को दिन भर में ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करना चाहिए। सभी बॉलीवुड स्टार्स और विशेषज्ञों का भी कहना है कि, हम दिन में कम से कम 8-9 गिलास पानी पीना ही चाहिए। आपको बता दें कि, श्रद्धा कपूर दिनभर में कम से कम 8-9 गिलास पानी पीती हैं। इससे शरीर व त्वचा में मौजूद विषैले टॉक्सिंस भी बाहर निकाल जाते हैं और वो डिहाइड्रेशन से भी बची रहती हैं। उनका कहना है कि स्वस्थ रहने के लिए हर किसी को भरपूर पानी पीना चाहिए।
वर्कआउट है जरुरी
View this post on Instagram
आपको बता दें कि, मशहूर अभिनेत्री श्रद्धा कपूर डाइट के साथ अपने वर्कआउट के लिए भी बहुत पाबंद है वो कभी भी वर्कआउट करना नहीं भूलती हैं। श्रद्धा को अपना जिम्मिंग मिस करना बिलकुल भी नहीं पसंद है। जिम में वह फैट बर्निंग कार्डियो के अलावा योग और ध्यान भी करती हैं। इसके अलावा श्रद्धा को डांस भी काफी पसंद है, जिसके चलते वह जुंबा, बेली और हिप-हॉप डांस भी करती हैं। श्रद्धा हमेशा डांस और योग के अलग अलग फॉर्म्स ट्राई करती रहती है।
सोशल मीडिया
View this post on Instagram
श्रद्धा हमेशा ही अपने फैन्स के साथ अपना रूटीन और फिटनेस सीक्रेट्स शेयर करती रहती है। वो अपनी एक्टिंग, सिंगिंग के अलावा अपनी फिट बॉडी के लिए भी जानी जाती है। साथ ही श्रद्धा हमेशा वर्कआउट फोटोज भी शेयर करती रहती है वहीं कोविड लॉकडाउन का उन्होंने भरपूर फायदा उठाया था। उन्होंने इस दौरान अपना बेहतरीन वर्जन सबके सामने रखा था।
अपनी ईमानदारी और सादगी कभी ना छोड़ें - हुमा कुरैशी
