अशुभ संकेत
विवाह के समय जब आपका तिलक हो रहा हो तो अचानक वर्षा का होना अशुभ होता है विवाह के बाद आपका कोर्ट कैस होगा, संबंध विच्छेद और परेशानी अलग से।
विवाह के कुछ समय पहले आपके ऊपर कोई बर्तन गिर जाये जिससे आपके उस अंग में कोई नीला अथवा लाल निशान
बन जाये तो समझना तलाक होगा ये परम सत्य है।
अगर बर्तन आपके पैर के नाखून पर गिरे और वो नाखून लाल, नीला अथवा काला हो जाये तो विवाह के बाद आपका जीवन मुसीबतों में घिरेगा जब वो नाखून धीरे-धीरे बढ़ता हुआ उस निशान को समाप्त कर दें अथवा वो निशान स्वत: समाप्त हो जाये तब मुसीबतें भी आपको छोड़ देंगी ये भी परम सत्य है इसलिए उस समय महामृत्युंजय मंत्र का जप करना चाहिए।
सगाई के बाद आपको स्वप्न में डर लगने लगे, बुरे-बुरे स्वप्न दिखाई देने लगे तो उस समय सगाई को खंडित कर देना चाहिए, विवाह सफलता प्राप्त नहीं कर सकता ये एक अशुभ संकेत है।
विवाह वाले दिन भगवान के आगे जलता हुआ दीपक का अचानक बुझ जाना अशुभ संकेत है उसके लिए प्रभु से प्रार्थना करनी चाहिए और अपराधों के लिए क्षमा मांगी चाहिए।
कहा जाता है कि बिल्ली की छठी इंद्री बहुत सक्रिय होती है उसको पहले ही आभास हो जाता है कि क्या अशुभ घटना होने वाली है इसीलिए जब भी आप कहीं बाहर जा रहे तो अचानक कोई बिल्ली आपका रास्ता काट दें या रोने लगे अथवा कोई दो बिल्ली आपस में लड़ने लगे तो समझ जाना ये एक अशुभ संकेत है ज्यादातर काली बिल्ली बाईं तरफ से रास्ता काटे तो अशुभ होता है इसलिए जब भी ऐसा हो आप वो कार्य कुछ समय के लिए स्थगित कर दो।
दो बिल्लियों का आपस में किसी घर में लड़ना शुभ नहीं होता जब भी दो बिल्लियां आपस में किसी घर के अन्दर लड़ाई
कर रही हो तो उस घर में विवाद, कलेश होता है।
बिल्ली का रोना शुभ संकेत नहीं होता किसी घर में बिल्ली का रोना मृत्युतुल्य संकट की ओर संकेत करता है।
बिल्ली का पैर चाटना स्वास्थ्य के लिए अशुभ संकेत है इसी तरह अगर किसी सोते हुये व्यक्ति के सर पर बिल्ली पंजा मार कर घायल कर दें तो सरकारी मामलों के लिए अशुभ होता है।
घर की छत पर अथवा बालकनी में कोई पक्षी गिर कर मर जाये अथवा ऊपर से घायल होकर मरा हुआ गिरे तो शुभ संकेत नहीं है आप कार से कहीं जा रहे हो और जैसे ही आप कार में बैठे और आपका पालतू कुत्ता अचानक टायर पर, कार पर बार-बार चढ़े तो समझना की कोई दुर्घटना हो सकती है इसलिए कार से जाना निरस्त कर देना चाहिए।
कुत्ते का रोना भी अशुभ होता है अगर कोई कुत्ता किसी घर की तरफ मुंह करके रोये तो उस घर के किसी सदस्य पर कोई विपत्ति आने का संकेत है।
घर से निकलते समय कोई कुत्ता अपने आप को खुजली करने लगे तो अशुभ होता है वह कार्य ही नहीं होता जिस कार्य के लिए आप बाहर जा रहे हो।
कुत्ते का मुंह में हड्डी लिये हुए आपके सामने आना अशुभ होता है, जिस कार्य के लिए आप जा रहे हो वो कार्य नहीं होगा।
बहुत सारे कुत्तों का एक साथ रात्रि में रोना अशुभ होता है अगर ये सब कुत्ते आपके घर की और मुंह करके रो रहे तो समझ जाना कोई विकट विपत्ति आने वाली है परिवार में।
घर से निकलते समय अचानक कोई कुत्ता आपसे डर जाये तो समझना कार्य नहीं होगा ये भी अशुभ संकेत होता है।
खाना खाते वक्त अगर कुत्ता रोये तो भी अशुभ होता है।
घर के अन्दर चमगादड़ों का होना अशुभ होता है।
घर में अत्याधिक चूहों का होना भी अशुभ होता है।
घर में मकड़ी के जाले नहीं होना चाहिए ये अशुभता को इंगित करते हैं।
घर से निकलते समय कोई छींक दे तो अशुभ होता है, अगर दो बार छींक दें तो शुभ होता है।
घर की छत, मुंडेर अथवा बालकनी में उल्लू आ कर बैठ जाये तो अशुभ संकेत है घर में कोई विपत्ति आने वाली होती है।
‘कहां जा रहे हो’? घर से निकलते समय, ऐसा किसी ने प्रश्न किया तो ये अशुभ होता है, वो कार्य ही सम्पन्न नहीं होता इसीलिए किसी व्यक्ति को जाते हुये देखकर ‘कहां जा रहे हो’? नहीं पूछना चाहिए।
घर में शीशे का टूटना शुभ नहीं होता फौरन उस टूटे हुये शीशे को घर से बाहर कर दें।
रोटी बनाने का चकला टूटना भी दरिद्रता देता है।
घर से निकलते ही परिवार के लोग आपस में लड़ने लगे तो अशुभ होता है।
घर से निकलते ही परिवार के किसी सदस्य को चोट लग जाये, अथवा खुन निकलना अशुभ संकेत होता है इसलिए आप कुछ देर बाद घर से निकले।
घर से निकलते समय जूते, चप्पल अथवा सैन्डल का अचानक पैरों से अपने आप निकलना भी शुभ संकेत नहीं है।
घर से निकलते समय कोई कपड़ा अचानक से कहीं अटक जाये अथवा अटक कर फट जाये तो ये अशुभ संकेत होता है वो कार्य उस समय स्थगित कर देना चाहिए।
घर से निकलते ही बिजली का चले जाना अशुभ संकेत है आप अब वापिस घर आ जाये और कुछ समय के बाद जाओ।
जैसे आप घर से निकले, सामने कोई ऐसा व्यक्ति नजर आ जाये तो दुष्ट प्रवृत्ति का हो अथवा कोई व्याभीचारणी स्त्री दिखे तो कार्य नहीं बनता किन्तु वैश्या का दिखाई देना शुभ होता है।
घर से निकलते ही कोई विधवा स्त्री अस्त-व्यस्त खुले हुये बालों के साथ दिखाई दें तो अशुभ होता है वो कार्य ही नहीं होता।
घर के अन्दर भगवान की मूर्ति का अचानक से टूटना अशुभ संकेत होता है कोई विपत्ति आ सकती है परिवार में।
घर का कोई सदस्य रात्रि में अचानक सीटी बजाने लगे तो ये अशुभ संकेत होता है।
घर से निकलते ही कोई पशु आपको मारे अथवा मारने को दौड़े तो ये अशुभ होता है इसलिए वापिस घर आकर जाओं।
घर से निकलते ही किसी जानवर के रोने की आवाज का सुनाई देना अशुभ होता है इसलिए कुछ देर बाद घर से निकले।
घर से निकलते ही अचानक आंधी, तूफान या तेज धूल भरी आंधी चलने लगे तो अशुभ होता है।
घर से निकलते ही आपको ठोकर लगे तो अशुभ होता है इसलिए यात्रा को रद्द कर देना चाहिए।
घर से निकलते ही आपका कंधा दीवार से टकरा जाये, ग्रिल से टकरा जाये तो बाहर आपका किसी से विवाद हो सकता है इसलिए उस समय जाना निरस्त, कुछ समय पश्चात् आप बाहर निकले।
घर से निकलते समय परिवार के किसी सदस्य के हाथ से किसी भी प्रकार का कोई सामान गिरना अशुभ होता है इसलिए कुछ समय के पश्चात् जाये।
घर से निकलते ही परिवार का कोई सदस्य ‘राम नाम सत्य है’ बोल दें तो आपका किसी से विवाद अथवा लड़ाई होगी।
अचानक फटे हुये कपड़े का सामने आना अशुभ होता है।
अचानक किसी तस्वीर का गिरना अशुभ होता है जब आप सब बाहर जा रहे हो तब।
घर से निकलते ही घर के बाहर मल-मूत्र देखना अशुभ होता है।
घर से निकलते ही परिवार का कोई सदस्य एक दम से आपके सामने ही दरवाजा बन्द कर दें तो ये अशुभ संकेत होता है, दरवाजा हर वक्त मुस्कुरा कर बन्द करना चाहिये।
घर में दीमक का लगना अशुभ होता है।
पेशाब करते समय, पेशाब के ऊपर थूकना अशुभ होता है स्वास्थ्य में पीड़ा होगी।
शुभ संकेत
दीपावली की रात्रि में बिल्ली का आना शुभ संकेत है। किन्तु कई बार बिल्ली का घर में बार-बार आना अशुभ भी होता है।
बिल्ली का घर में विष्ठा करना शुभ होता है।
बिल्ली का घर में बियाना अर्थात् बच्चे को जन्म देना शुभ संकेत है।
घर में पीले रंग का बिच्छू निकलना शुभ होता है धन का आगमन होता है क्योंकि पीला बिच्छू धन का भी प्रतीक है।
कभी घर के दरवाजे पर कोई हाथी अपनी सुंड उठाकर हूंकार भरे तो शुभ संकेत है धन और खुशहाली आती है।
गाय का घर के दरवाजे पर रम्भाना शुभ संकेत है, कोई शुभमंगल कार्य होता है।
छंछूदरों का घर में बार-बार आना शुभ संकेत है।
कुत्ते का घूटनों को बार-बार सूंघना शुभ संकेत होता है।
पालतू कुत्ते का आसमान को देखना शुभ संकेत है घर में धन आता है।
कोयल का घर अथवा बॉलकानी, मुंडेर पर बैठकर चहचाहना शुभ होता है, धन लाभ होता है।
घर में कबूतरों का आना शुभ होता है।
घर के दरवाजे पर या बालकनी में मोर का बैठना शुभ होता है, धन आता है।
रसोईघर में छिपकली का आना शुभ होता है।
घर के मंदिर में छिपकली का आना शुभ होता है।
पूजा का नारियल अन्दर से सुखा हुआ निकलना शुभ संकेत है, परिवार में लक्ष्मी की प्राप्ति होगी।
प्रात: उठते ही मन्दिर की घंटी, भजन, शंख की ध्वनि सुनाई दें तो शुभ संकेत है।
घर से निकलते ही सूवर का दिखना शुभ होता है, कार्य पूर्ण होता है।
किसी को पैसे देते समय पैसे का हाथ से छूटना शुभ होता है।
घर से निकलते ही आपके ऊपर चिड़िया अगर बीट कर दें तो शुभ संकेत है।
सुबह उठते ही आपकी नजर दूध पर पड़े तो शुभ संकेत है, दिन मंगलमय जाता है।
घर से निकलते ही कोई व्यक्ति आपको गुड़ के साथ दिखे तो शुभ संकेत है कार्य पूर्ण होता है।
घर से निकलते ही कोई कुंवारी कन्या दिखे तो शुभ संकेत है जिस कार्य के लिए आप जा रहे हो वो कार्य बन जायेगा।
घर से निकलते ही कोई सुहागन स्त्री दिखे तो शुभ संकेत है। अगर वो नये वस्त्रों में दिखाई दें तो अत्यंत शुभ है।
घर से निकलते समय आपके पहने हुये कपड़ों में रूई का टूकड़ा मिलें तो शुभ होता है।
महिला के पास जो चाबियों का गुच्छा होता है उसमें बार-बार जंग लगे तो शुभ संकेत है।
घर से निकलते समय आपकी जेब से कोई सिक्का नीचे गिरे तो शुभ संकेत है।
घर से निकलने के तुरन्त बाद आप अचानक वर्षा में भीग जाये तो शुभ संकेत है।
घर से निकलते समय किसी फल लिये हुये व्यक्ति को देखना शुभ होता है जैसे आप घर से निकले और सामने फल बेचने वाला फलों के साथ आपके सामने आ जाये तो शुभ है कोई फलों से लदी हुई गाड़ी मिले तो भी शुभ है।
घर से निकलते ही कोई फूल वाला सामने आ जाये तो शुभ संकेत है कार्य पूर्ण होगा।
घर से निकलते ही पानी से भरी बाल्टी लिये हुए व्यक्ति का मिलना शुभ संकेत है।
घर से निकलते ही साधु, सज्जन पुरुष, कोई वृद्धा स्त्री जिसका आपको आशीर्वाद मिलता हो, कोई हंसमुख स्त्री, कन्या मिले तो जिस कार्य के लिए आप घर से निकले हो वो कार्य पूर्ण होगा।
घर से निकलते ही आपको नेवला मिले तो शुभ संकेत है।
जैसे ही आप घर से निकले दूर कहीं किसी मन्दिर में आरती अथवा घंटियां बजने की आवाज का आना शुभ संकेत होता है।
आपके पड़ोस में कोई महिला पूजा-पाठ करती हो और जब सुबह आपकी आंखे खुले तो उसके घर से भजनों की आवाज, शंख की आवाज, आरती की आवाज का सुनाई देना अत्यंत शुभ शकुन होता है उस पड़ोस में विपत्ता नहीं आती।
घर से निकलते समय कोई गाय अपने बछड़े के साथ मिले तो शुभ संकेत होता है।
सुबह उठते ही आपकी नजर हरियाली पर पड़े तो घर में सुख का प्रवेश होता है।
स्वप्न में रूपये पैसे दिखाई देना शुभ होता है आपको धन लाभ होता है।
कोई आपको चांदी का सिक्का प्रदान करें तो शुभ संकेत है आपको धन की प्राप्ति होगी।
कोई आपको गिट में हाथी का जोड़ा दें तो शुभता की निशानी है आपको धन लाभ होगा।
घर से निकलते ही कोई बन्दर दिखाई दें तो शुभ होता है यात्रा में सफलता प्राप्त होती है।
घर के बाहर कोई भिखारी सुबह-सुबह भीख मांगने आ जाये तो शुभ संकेत है।
प्रात: तोते का दिखाई देना शुभ संकेत है।
चील का 2-3 दिनों तक लगातार दिखाई देना शुभ संकेत है।
घर से लाल चीटियों को मुंह में कुछ दबा कर निकलना शुभ होता है।
कभी भी घर से निकलते समय अपशकुन संकेत मिले तो आप वापिस घर जाओं और कुछ समय पश्चात् फिर से प्रभु, माता-पिता, बड़े भाई-बहनों का आशीर्वाद लेकर घर से निकलों किन्तु अगर अशुभ संकेत विवाह के समय मिलें जो मैंने ऊपर बताये है तो विवाह करने से पूर्व अच्छे से जांच पड़ताल करना। कोई भी शुभ कार्य अथवा किसी यात्रा पर जाने से पूर्व आपको अपने पूर्वजों, माता-पिता आदि की आज्ञा और आशीर्वाद लेकर ही करना चाहिए बिना आज्ञा और आशीर्वाद के कोई भी कार्य चाहे वो सफल भी हो जाये, उसका कोई महत्त्व नहीं होता।
यह भी पढ़ें –ससुराल में मिलेगा खूब प्यार, इन टिप्स के सहारे रिश्तेदारों को भी लाएं पास
