सफलता के लिए फीनिक्

फीनिक्स एक लाल रंग का पक्षी होता है। चीनी कथाओं के अनुसार यह अमर होता है तथा इच्छा पूरी करता है। यह घर या ऑफिस के प्रसिद्धि क्षेत्र को क्रियाशील करने के लिए बहुत उत्तम माना जाता है। फीनिक्स व्यापार तथा नौकरी के अच्छे अवसरों के आने के सौभाग्य का भी प्रतीक होता है। फीनिक्स तथा ड्रैगन की पेंटिंग को घर के विवाह क्षेत्र में लगाने से शादी के लिए साथी ढूंढने में आसानी रहती है।

https://image.chitra.live/api/v1/wps/15f2d60/68ada4b9-40c1-4024-b410-4c700f6f7adb/5/4-700x347.jpg

संतरे के छिलके से घबराहट दूर करें

अगर आपको बॉस के सामने जाने से घबराहट होती है या नौकरी के लिए इंटरव्यू देने में घबराहट होती है या अन्य किसी के सामने जाने में घबराहट होती है तो आप सुबह एक संतरे को छील कर उसके छिलके के 9 टुकड़े करके अपनी पैंट की जेब में रख लें। 9 फैंग शुई में बहुत ही शुभ अंक माना जाता है। संतरे के छिलके के टुकड़े जेब में रखने से आत्मविश्वास बढ़ता है।

 

https://image.chitra.live/api/v1/wps/55b1fbf/dbbe7e04-5d34-4abc-954e-017bc3658bdb/5/2-700x347.jpg

बंद घड़ियों को घर में रखें

घर के अंदर बंद घड़ियां नहीं होनी चाहिए क्योंकि वह नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करती है। अगर किसी कारणवश आप उनको काम में नहीं ला रहे या बेचना नहीं चाहते तो आप  उनको ठीक करा कर रखें। घर के अंदर पेंडुलम वाली घड़ी लगाकर आप सकारात्मक ऊर्जा को फैला सकते हैं।

 

 

कुंवारे लड़के की शादी का उपाय

जिन लड़कों की शादी में दिक्कत आ रही हो तो वह ध्यानपूर्वक अपने कमरे का निरीक्षण करें। यदि कमरे में पुरुष प्रधान वस्तुएं जैसे कि फिल्मी हीरो के पोस्टर, ऐश ट्रे, क्रिकेट बैट इत्यादि हैं तो यह सभी चीजें पुरुष शक्ति यांग को बढ़ाती हैं। जल्दी शादी या स्त्री प्रधान यिन ऊर्जा को बढ़ाने के लिए कमरे में सुंदर स्त्रियों के चित्र, गुलाब के फूल, कलात्मक गहने इत्यादि लगा कर हम उपाय कर सकते हैं। इसके अलावा हम कमरे में मेंडेरियन बतखों का जोड़ा, क्रिस्टल बॉल का जोड़ा तथा गुलाबी रंग की दो मोमबत्तियां भी रख सकते हैं।

 

https://image.chitra.live/api/v1/wps/a3482f9/31fa345f-9182-493f-bd67-1f936b4f1a59/5/3-700x347.jpg

नकारात्मक ऊर्जा हटाता है समुद्री नमक

नमक का हमारे शरीर तथा वातावरण में काफी योगदान है। यह हमारी व्यक्तिगत ऊर्जा तथा वातावरण की ऊर्जा को प्रभावित करता है। समुद्री नमक नकारात्मक ऊर्जा को अपने भीतर समेट लेता है। 15 दिन में एक बार रात को सोते समय समुद्री नमक को घर में छिड़क दें। सुबह आप उसे झाडू से इक_ा करके घर से बाहर फेंक दें या बहते पानी में बहा दें। इसके अलावा आप 15 दिन या महीने में एक बार नमक के पानी का पोछा भी लगा सकते हैं।

https://image.chitra.live/api/v1/wps/24d93b5/930cdf32-68d6-4377-873b-a866b5946b71/5/5-700x347.jpg

चीनी देवताओं की मूर्ति

फुक, लुक तथा साऊ तीन देवताओं की मूर्ति घर में रखने से हम सौभाग्य प्राप्त कर सकते हैं। समृद्धि, सेहत तथा लंबी आयु के प्रतीक तीनों देवताओं की पूजा नहीं की जाती लेकिन उनकी घर में उपस्थिति अत्यधिक भाग्यशाली मानी जाती है। फुक, लुक तथा साऊ को हम भोजन कक्ष में भी रख सकते हैं। चीन में लोग घरों तथा ऑफिसों में एक से अधिक सेट भी रखते हैं। तीनों देवता मिल कर अत्यंत महत्त्वपूर्ण सौभाग्य का प्रतिनिधित्व करते हैं। इन तीनों देवताओं को एक साथ रखा जाता है।

 

 

रात को कपड़े बाहर सुखाएं

पुराने जमाने में कहा जाता था कि रात को बाहर कपड़े सुखाने से वह रात में घूमती आत्माओं की ऊर्जा प्राप्त करते हैं और उन वस्त्रों को पहनना दुर्भाग्य का प्रतीक है। फेंग शुई मास्टरों ने इस पर अध्ययन किया और कपड़े रात को बाहर ना सुखाने का कारण बताया। उनके अनुसार कपड़े धूप से यांग ऊर्जा प्राप्त करते हैं जो कि हमारे शरीर तथा सौभाग्य के लिए अच्छी होती है। इसके विपरीत रात को बाहर कपड़े सुखाने से वह यिन ऊर्जा प्राप्त करते हैं जो कि शुभ नहीं होती।

 

https://image.chitra.live/api/v1/wps/c6dff15/8efed51d-2e6f-4d7d-b9de-6058c5b920de/5/6-700x347.jpg

लड़कियों की शादी के लिए पियोनिया के फूल

पियोनिया को फूलों की रानी कहा जाता है। यह सौंदर्य, प्यार तथा यौवन का प्रतीक है। घर के बैठक कक्ष में पियोनिया के फूलों की पेंटिंग लगाने से शादी योग्य लड़कियों के लिए अच्छे रिश्ते आने शुरू हो जाते हैं। इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि लड़की की शादी होते ही पियोनिया के फूलों की पेंटिंग या चित्र को हटा देना चाहिए।

https://image.chitra.live/api/v1/wps/068b0d0/f15f14ce-002f-463e-a367-8be56c049641/5/8-700x347.jpg

 

संपत्ति के लिए रत्नों से भरा बर्तन रखें

संपत्ति का सौभाग्य प्राप्त करने के लिए रत्नों से भरा बर्तन रखें। इसके लिए आप क्रिस्टल या चीनी मिट्टी का कटोरा लेकर उसमें तीन चीनी फेंग शुई के सिक्के लाल रिबन में बांध कर डालें उसके बाद उसमें तरह-तरह के रत्न जो कि आराम से मिल सकें उसमें रखें। इसके अलावा कटोरे में चावल के दाने तथा किसी अमीर के घर की मिट्टी उसमें डालें। संपत्ति कटोरे को दराज या अलमारी में छुपा कर रखना चाहिए।

 

https://image.chitra.live/api/v1/wps/4ca7433/402ee2bd-aa80-482e-b974-6e0b57aca6cd/5/7-700x347.jpg

पानी के जहाज के अंदर सोना

समुद्री जहाज किसी व्यक्ति के कार्य में महान उपलब्धि और सफलता का प्रतीक है। इसे हम घर या ऑफिस में रख सकते हैं या इसका चित्र टांग सकते हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि जहाज घर या ऑफिस के अंदर की तरफ आ रहा हो, बाहर की तरफ न जा रहा हो। जहाज के मॉडल में आप सुनहरे सिक्के रख सकते हैं जो कि समृद्धि का प्रतीक है। इस बात का ध्यान रखें कि टाइटैनिक जहाज का चित्र ना लगाएं जो कि डूब रहा हो। डूबते हुए जहाज का चित्र लगाने से व्यापार में घाटा हो सकता है।

https://image.chitra.live/api/v1/wps/64aea40/bc43cf00-4481-4152-8534-c16703be2ee9/5/9-700x347.jpg

ऊं घंटी तथा पवित्र कटोरा बजाएं

महीने में एक बार घर के अंदर नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने तथा सकारात्मक ऊर्जा को फैलाने के लिए ऊं घंटी या पवित्र कटोरा, जिसे कि सिंगिंग बाऊल भी कहते हैं, बजाएं। इसकी ध्वनि से पूरा घर सकारात्मक ऊर्जा से भर जाता है। यह कटोरा सोने, चांदी एवं अन्य पांच धातुओं को मिला कर बनता है। जिसको कि लकड़ी की स्टिक से बजाया जाता है। इसको नियमित रूप से बजाने पर घर के सदस्यों में तालमेल बना रहता है तथा पति-पत्नी के संबंध भी मधुर रहते हैं।

 

https://image.chitra.live/api/v1/wps/5208064/5d59d410-50a6-44f8-a9a0-a062b73557e9/5/11-700x347.jpg

लंबी आयु तथा स्वास्थ्य के लिए बांस

फेंग शुई के अनुसार सौभाग्य के लिए लंबी आयु का होना भी जरूरी है। बांस का पौधा लंबी आयु तथा अच्छे स्वास्थ्य का प्रतीक है। घर में बांस का पौधा बगीचे में लगाना या घर के अंदर बांस का चित्र टांगना या घर के मुख्य द्वार पर बांस का टुकड़ा टांगने से हम लंबी आयु के सौभाग्य को प्राप्त कर सकते हैं। अपने ऑफिस या दुकान के मुख्य द्वार के ऊपर बांस के दो टुकड़े 6 इंच या 9 इंच के लाल रिबन में बांध कर टांग  सकते हैं। बांस के टुकड़े के दोनों सिरे खुले होने चाहिए। इससे व्यवसाय प्रतीकात्मक रूप में बांस के पौधे की भांति संकट काल में भी स्थिर रहेगा तथा अनुकूल समय आने पर खूब समृद्ध होगा।

 

अच्छे संबंधों के लिए क्वार्ट्ज क्रिस्टल 

घर या ऑफिस में घर के सदस्यों तथा ऑफिस में साथ काम करने वाले सहयोगियों के साथ अच्छे संबंधों के लिए क्वार्ट्ज क्रिस्टल बहुत उपयोगी होते हैं। घर के मध्य भाग में 5 क्वार्ट्ज  क्रिस्टल बॉल रखने से घर के सदस्यों के आपसी संबंध मधुर रहते हैं। क्वार्ट्ज क्रिस्टल ऊर्जा को अपने अंदर से पैदा करते हैं तथा ऊर्जा को इक_ा करते हैं। यह घर के अंदर बहने वाली सकारात्मक ऊर्जा को फैलाते हैं तथा नकारात्मक ऊर्जा को अपने अंदर जमा करते हैं। इसलिए इन क्वार्ट्ज क्रिस्टल को सप्ताह में एक बार नमक के पानी में कुछ देर के लिए रख कर बहते पानी से धो लेना चाहिए। अगर घर में कोई सदस्य बीमारी होता है तो क्रिस्टल को रोज धोना चाहिए। ऑफिस में क्रिस्टल रखने से सहयोगियों के साथ संबंध मधुर होते हैं।

https://image.chitra.live/api/v1/wps/de63916/b6e1a187-41b2-407e-b933-d76025a3d6fc/5/10-700x347.jpg

पुष्ठ घोड़े की प्रतिमा प्रतिष्ठा एवं अडिग जीवन का प्रतीक

अपने घर के अंदर फेंग-शुई करते वक्त अपने घर के सामने स्थित आकारों को भी ध्यान में रखना चाहिए। ये आकार हमारी जिंदगी के उतार-चढ़ाव, मानसिक स्थिति जैसे क्रोध, चिढ़न आदि या किसी प्रकार की असुविधा का कारण भी हो सकते हैं। इस तरह के अवरोधों से बचने के लिए हमें घर के मुख्य द्वार के प्रवेश पथ की फेंग शुई करनी चाहिए। घर के सामने के अशुभ चिह्न हैं-खंबे एवं खड़ी ऊंचाई की स्थिति के आकार, सूखे एवं टूटे हुए वृक्ष के तने, तिकोने आकार के भवन। इन अवरोधों का एक आसान सा उपाय है। मुख्य द्वार के प्रवेश पथ पर एक पुष्ठ और मजबूत खड़े हुए घोड़े की प्रतिमा रखें। इस घोड़े की मजबूती इस बात का प्रतीक है कि आपको कोई भी अशुभ वस्तु लड़खड़ा नहीं सकती। पुष्ठ घोड़े की प्रतिमा सौभाग्य का चिह्न है। पुष्ठ घोड़े की प्रतिमा आपको यह विश्वास दिलाएगी कि कोई नकारात्मक वस्तु या आकार आपके सौभाग्य को नहीं बदल सकता। जब आप घोड़े की प्रतिमा मुख्य द्वार के प्रवेश पथ में रखते हैं तो यह यांग ऊर्जा प्रवाहित करती है। यह घोड़े की प्रतिमा आपके परिवार की प्रतिष्ठा एवं पहचान बनाने में मदद करती है और एक ठोस नींव का सूचक है।

 

https://image.chitra.live/api/v1/wps/03f3f2a/5820d99a-eb5b-4203-84f6-70a2e677e2df/5/12-700x347.jpg

टी.वी. तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्लग निकाल दें

टी.वी., माइक्रोवेव तथा कई अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण हानिकारक इलैक्ट्रो मैगनेटिक तरंगें छोड़ते हैं जो कि हमारे शरीर पर बुरा प्रभाव डालते हैं। इसलिए जब यह काम में न आ रहे हों तो इन उपकरणों के प्लग को निकाल देना चाहिए। रात को सोते समय चाहिए कि मोबाइल फोन को भी बंद कर दें।

यह भी पढ़ें –आईना लगाने से पहले रखें इन खास जगहों का रखें ख्याल