दीपिका कक्कड़ ने 6 महीने के बेटे को बंद किया ब्रेस्ट फीड करवाना, जानें क्या है वजह: Parenting Tips By Dipika Kakar
Parenting Tips By Dipika Kakar

Parenting Tips By Dipika Kakar: शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ को 21 जून, 2023 को पहले बच्चे के माता-पिता बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। ऐक्ट्रेस ने सुन्दर आंखों वाले बेटे को जन्म दिया जिसका नाम रुहान हैं तब से, दोनों अपने पेरेंट्स हुड्ड को इंजॉय कर रहे है। अब दीपिका ने यूट्यूब पर अपना व्लाॅग शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने अब बेटे को खाना देना शुरू कर दिया है।

Also read : बेटे के मुस्लिम नाम को लेकर ट्रोल हुईं दीपिका डिलीट किया विडियो: Dipika Kakar Baby Name

YouTube video

अपने लेटेस्ट व्लाॅग में दीपिका ने अपने फैंस के शेयर किया कि उन्होंने रुहान के साथ 6 महीने पूरे कर लिए हैं और उनका बेटा अब हल्का खाना चखने लायक हो चुका है। व्लाॅग में दीपिका ने दिखाया कि कैसे रुहान अपने खाने को इंजॉय कर रहा है। दीपिका ने रुहान को केले को काटकर सर्व किया। उसके बाद दीपिका मेश एप्पल लेकर आई, जिसको देख कर रुहान खुश हो गया।

उसी व्लॉग में दीपिका ने बताया कि वो रुहान को 6 महीने तक ब्रेस्ट फीडिंग करा रही थी। फिर 22 दिसंबर से उन्होंने रुहान को पानी देना शुरू किया और अब धीरे-धीरे उसके खाने में ठोस आहार शामिल करना शुरू कर दिया। दीपिका ने बताया कि रुहान को सेब की प्यूरी पसंद नहीं आई, वो बिल्कुल माँ की तरह है, सेब खाने से दीपिका को भी थोड़ी एसिडिटी हो जाती है और ठीक वैसे ही रुहान को भी हो गई। यही कारण है कि दीपिका ने रुहान की ब्रेस्ट फीडिंग बंद कर दी है लेकिन वो डॉक्टर से सलाह लेती रहती है।