अनुज से बहस करेगी छोटी अनु, बा को सताएगी अनुपमा की चिंता, शो में आएंगे कई ट्विस्ट: Anupama Upcoming Update
Anupama Upcoming Update

Anupama Upcoming Update: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना के शो अनुपमा में इन दोनों ढेर सारा ड्रामा देखने को मिल रहा है। सीरियल में लीप लाया गया है जिसके बाद पूरी कहानी बदली हुई नजर आ रही है और शो में कुछ नए किरदारों की एंट्री भी हुई है। टीआरपी में जबरदस्त उछाल आने के बाद भी कहीं जा रही है क्योंकि पूरी कहानी नए सिरे से दिखाई जाएगी। अब तक दिखाया गया है की अनुपम को रेस्टोरेंट में स्वीपर की जॉब मिल गई है और इधर श्रुति अनुज से शादी की बात कर रही है। अब आने वाले एपिसोड में डिंपी के बेटे अंश का जबरदस्त बवाल देखने को मिलने वाला है। दरअसल बा और वनराज डिंपी के बेटे अंश को अपने पास रखते हैं जिस वजह से वह काफी परेशान हो जाती है।

Also read : अनुपमा को अलविदा कहेगी माया, छवि पांडे छोड़ रही हैं शो: Anupama Update

छोटी अनु को याद करेगी अनुपमा

अनुपमा में यह देखा जाएगा कि शाह हाउस में वनराज और बा परिवार के बारे में बातें करते हुए दिखेंगे। किंजल और तोशू आपस में बात करेंगे और उन्हें परी की याद आ जाएगी। इसके बाद दोनों पाखी और उसकी बेटी से बात करते हैं जो इस वक्त दिल्ली में अकेले हैं। उधर अमेरिका में अनुपमा रेस्टोरेंट के स्टोर रूम में अपने लिए जगह बनाती है। पहले वह अपने घर को साफ करती है और फिर उसे अपनी छोटी की याद आने लगती है। इस वजह से वह काफी परेशान हो जाती है।

बदतमीजी करेगी चोटी अनु

इधर अनुज घर में अपनी बेटी अनु के लिए चाइनीज बनाता है और इस दौरान दोनों एक दूसरे से काफी सारी बातें करते हैं। इस दौरान अनुज के मुंह से छोटी शब्द निकल जाता है। जिसे सुनकर राध्या गुस्सा हो जाती है और भड़कते हुए बोलती है कि उसे यह नाम बिल्कुल भी पसंद नहीं है। अनुज अपनी बेटी को मनाने की कोशिश करता है और उससे माफी मांग लेता है और फिर दोनों नॉर्मल हो जाते हैं। इसके बाद शाह हाउस में वनराज और बा बस में बात करते हैं जहां वनराज को पता चलता है की अनुपमा अमेरिका जाकर शेफ की जॉब कर रही है। वनराज इस काम को छोटा बताता है लेकिन बा टेंशन करने लगती हैं।

अनुज को होगी राध्या की फिक्र

इधर अनुज अपनी बेटी को सोशल मीडिया से दूर रहने की सलाह देता है लेकिन वह उसे ओल्ड स्कूल वाला बता देती है। दोनों के बीच बहस हो रही होती है तभी श्रुति वहां पर पहुंच जाती है और दोनों को शांत करवाने की कोशिश करती है। इसके बाद अनुज और श्रुति के बीच राध्या को लेकर बातचीत होती है। श्रुति रहती है कि उसे ऐसा लगता है कि राध्या अपने मन में बहुत सी बातें लेकर बैठी हुई है। अब ये शो आगे जाकर क्या मोड़ लेता है ये देखना दिलचस्प होगा।

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...